Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में जिम ट्रेनर की 15 राउंड फायरिंग कर हत्या:चार में से 2 गोलियां सिर में लगीं; हिमांशु भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी

दिल्ली आया नगर में सोमवार सुबह एक जिम ट्रेनर विजय कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। विजय को चार गोलियां लगीं थीं, जिसमें से दो गोलियां उसके सिर में लगीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर हिमांशु भाऊ के नाम से एक पोस्ट आई है। इसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। पोस्ट में हिंदी में चेतावनी दी गई है- भागने से काम नहीं चलेगा, फील्ड में आओ। किसी को भागने नहीं दूंगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,- पोस्ट में “भाऊ गैंग” और “Since-2020” लिखा है । पुलिस पोस्ट की जांच रही है कि इस दावे का हत्या से कोई संबंध है या नहीं। किसी बच्चे को भेजकर विजय को बाहर बुलवाया था विजय के चाचा देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि विजय सुबह 5 बजे जिम के लिए घर से निकला था। 10 बजे उन्हें जानकारी मिली कि विजय को किसी ने गोली मार दी। देवेंद्र ने आगे कहा कि हमलावर जानते थे कि जिम के पास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। अपनी पहचान छिपाने के चलते ही उन्होंने एक बच्चे के जरिए विजय को जिम से बाहर बुलवाया। चार हमलवारों में से दो बाइक पर बैठे रहे, जबकि दो ने उस पर फायरिंग की। दो साल पहले हुए हत्याकांड से भी जुड़ रही कड़ी विजय के चाचा देवेंद्र ने बताया कि आया नगर गांव में दो साल पहले विजय के छोटे भाई अजय के दोस्त दीपक ने अरुण नाम के एक युवक की हत्या कर दी थी। इस मामले में दीपक के अलावा अजय और योगेश नाम के एक युवक को भी दोषी पाया गया था। तीनों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। वहीं, अरुण के परिवार को शक है हत्याकांड में सिर्फ अजय ही नहीं, बड़ा भाई विजय भी शामिल था। देवेंद्र का दावा है कि इसी के चलते अरुण के परिवार के लोग विजय को कई बार धमकियां भी दे चुके थे। पुलिस अब इस पुराने हत्याकांड और सोमवार की वारदात के बीच की कड़ियां तलाश रही है। ------------- ये खबर भी पढ़ें... दिल्ली में मॉडल की हत्या के आरोपी का एनकाउंटर:पुलिस ने पैर में 3 गोलियां मारकर किया गिरफ्तार दिल्ली में 21 साल की मॉडल मुस्कान की हत्या का आरोपी जिम ट्रेनर आकिब उर्फ इमरान पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट स्पेशल स्टाफ की टीम ने उसे घेरा तो इमरान ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:गुवाहाटी में पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले की भी मौत, पुलिस की वैन से कूदा; गई जान

गुवाहाटी में पत्नी की हत्या के आरोपी रामानुज गोस्वामी की सोमवार तड़के पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में पुलिस की वैन का टायर पंचर हो गया था। इसी दौरान मौका पाकर रामानुज हथकड़ी लगी हालत में ही वैन से कूदकर भागने लगा। भागने के दौरान वह गड्ढे में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के दौरान दोपहर को उसकी मौत हो गई। आज की अन्य बड़ी खबरें... केदारनाथ में भूस्खलन के बाद निकाले 6500 यात्री, 700 घोड़े-खच्चर भी बचाए गए केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोमवार को चीरबासा हेलीपैड के पास भूस्खलन होने से हाईवे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही थम गई थी। हाईवे के दूसरी ओर यात्री फंस गए थे, जिनमें से 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। 600 से 700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित रास्ते से पार करा लिया गया है। दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: 2 पीजी संचालकों को 12 दिन की जेल दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने पीजी संचालक सुधांशु और शुभम त्यागी को 12 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों ने अगस्त 2025 में बिल्डिंग लीज पर ली थी। ज्युडिशियल मजिस्ट्रेट ट्विंकल खन्ना ने सोमवार को यह आदेश दिया। शुभम त्यागी इसी कोर्ट में वकालत भी करता है। सत्य निकेतन में 6 सितंबर को पांच मंजिला PG बिल्डिंग गिरने से 7 लोगों की मौत हुई थी। मामले में पीजी बिल्डिंग के मालिक पति-पत्नी और लेबर कॉन्ट्रैक्टर सनोज को भी गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग्ध आतंकी हैंडलर की संपत्ति कुर्क जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पुलिस ने सोमवार को एक संदिग्ध आतंकी हैंडलर की अचल संपत्ति कुर्क कर ली। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई आतंकवाद और उससे जुड़े सहायता नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। थन्नामंडी के नियाली निवासी नजरत हुसैन के खिलाफ थन्नामंडी पुलिस थाने में EIMCO अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी मामले के तहत उसकी संपत्ति पर कार्रवाई की गई। कुर्क की गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपए है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 1st T20I: जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया कैसे बदला अपना गेम प्लान

नई दिल्ली में पहले T20 इंटरनेशनल मैच में अफ़गानिस्तान पर भारत की शानदार जीत के बाद, भारतीय बल्लेबाज़ ईशान किशन ने क्रिकेट के अलग-अलग फ़ॉर्मेट के बीच तालमेल बिठाने और पार्टनरशिप के दौरान अपनी भूमिका तय करने की चुनौतियों पर बात की। ईस्ट ज़ोन को दलीप ट्रॉफ़ी जिताने में 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' जैसा प्रदर्शन करते हुए 270 और 80 रन बनाने के कुछ ही दिनों बाद, किशन ने लिमिटेड-ओवर्स क्रिकेट में भी अपना शानदार फ़ॉर्म जारी रखा। उन्होंने 33 गेंदों पर संयम के साथ 42 रन बनाए और आक्रामक बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा के साथ 121 रनों की पार्टनरशिप की, जिससे अरुण जेटली स्टेडियम में 157 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल हो गया।

किशन ने माना कि कई फ़ॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों पर दबाव होता है, खासकर उनकी हालिया मैराथन दोहरी सेंचुरी और कप्तानी की ज़िम्मेदारियों के बाद। उन्होंने अलग-अलग फ़ॉर्मेट के हिसाब से खुद को ढालने की लगातार ज़रूरत पर ज़ोर दिया, जो इंटरनेशनल, घरेलू और IPL क्रिकेट खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों के लिए एक आम बात है। BCCI के एक वीडियो में किशन ने कहा कि एक प्रोफ़ेशनल के तौर पर, मुझे लगता है कि जब हालात बदलते हैं, तो हमें जल्द से जल्द खुद को उसके हिसाब से ढालना होता है। हमें बार-बार उस ज़ोन में आना पड़ता है क्योंकि ऐसा हम पहली बार नहीं कर रहे हैं। हम अलग-अलग फ़ॉर्मेट में खेलते रहते हैं और फिर T20 क्रिकेट में लौटते हैं; हाँ, कभी-कभी खेल के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन साथ ही, आपको मैदान पर शांत और संयमित रहना होता है ताकि आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।

इसे भी पढ़ें: Dec 2022 से Test शतक को तरसे Babar Azam, फॉर्म पाने 7 साल बाद खेलेंगे Domestic Cricket

उनकी पारी में पाँच चौके और एक छक्का शामिल था, जिसने अभिषेक की 32 गेंदों पर 82 रनों की पारी का अच्छा साथ दिया; अभिषेक की पारी में सात चौके और छह छक्के शामिल थे। किशन ने बताया कि उन्होंने वनडे फ़ॉर्मेट की तरह थोड़ी संभलकर पारी खेली, जिससे अभिषेक को आक्रामक ढंग से खेलने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज मैंने वनडे जैसी पारी खेली क्योंकि अभिषेक वहां थे और अच्छे शॉट्स खेल रहे थे। मैं चाहता था कि अभिषेक का मोमेंटम बना रहे ताकि वह खेलते रहें और दूसरे छोर पर गिरते विकेटों के बारे में न सोचें। तो हां, आपको बस हालात को समझते रहना होता है। कुछ दिन, अगर मुझे लगे कि अभिषेक अच्छी लय में नहीं हैं, तो शायद मैं वह भूमिका निभाऊंगा।

किशन ने इस बात पर ज़ोर दिया कि सफलता टीम वर्क और हालात के हिसाब से ढलने पर निर्भर करती है। उन्होंने आगे कहा कि तो, यह टीम वर्क से जुड़ी बात है और, आप जानते हैं, हां, मुझे लगता है कि शुरुआती पल और बाकी चीज़ें... एक-दो दिन में T20 ज़ोन में आना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन आप अपनी पूरी कोशिश करते हैं, अपना बेस्ट देते हैं और हां, कुछ दिक्कतें तो आएंगी ही, लेकिन आपको बस यह पता होना चाहिए कि आप क्या गलतियां कर रहे हैं और आप हर अगले गेम में बेहतर हो सकते हैं।

Tue, 15 Sep 2026 14:23:00 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Case Live: दिशा सालियान केस में आई बहुत बड़ी खबर | SSR | CBI Probe | Mumbai | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T09:17:35+00:00

Gurugram Hit And Run Case: सिया केस में बड़ा एक्शन, गुरुग्राम पुलिस का शिकंजा | Gurugram Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T09:14:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers