Responsive Scrollable Menu

Daayra का ट्रेलर रिलीज, पुलिस अफसर के दमदार रोल में दिखीं करीना कपूर

करीना कपूर को लंबे समय से बड़े पर्दे पर किसी मजबूत किरदार में देखने का दर्शक इंतजार कर रहे थे। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो चुका है। एक्ट्रेस की फिल्म दायरा का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ उनका टकराव देखने को मिल रहा है।

दरअसल, दोनों ही कलाकार फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। यह दोनों नाबालिगों से जुड़े अपराध के मामले में आमने-सामने आ जाते हैं। इस कहानी में न्याय, जवाबदेही और कानून के बीच टकराव देखने को मिलने वाला है। एक विवाद पुलिस एनकाउंटर भी बताया जाने वाला है, जो कहानी में थ्रिलर को बढ़ाने का काम करेगा।

कैसा है ट्रेलर

ट्रेलर में नाबालिग अपराधियों से जुड़े मामले दिखाए गए हैं जो कानून पर सवाल उठा रहे हैं। इस कहानी में मुख्य मुद्दा यह है कि क्या हत्या और अन्य गंभीर अपराधों के नाबालिग आरोपियों के मामले में सुरक्षा से जुड़े कानून लागू होने चाहिए। दोनों अधिकारियों के बीच एक बात पर सहमति नहीं है। उन्हें एक दूसरे के काम करने के तरीके और पुलिस अधिकारी के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों की सीमाओं को समझने के तरीके पर सवाल उठाते देखा जा रहा है।

 

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें करीना कपूर खान को डीसीपी अजूनी कोहली के किरदार में देखा जाएगा। कहानी की शुरुआत प्लेस एनकाउंटर से जुड़े मामले पर दो अधिकारियों के अलग-अलग रुख से होती है। इस मामले की जांच आगे बढ़ाने के साथ उनके बीच अपनी ड्यूटी और न्याय को लेकर टकराव होने लगता है। यह मामला उसे समय गंभीर हो जाता है जब एक परिवार अपनी लापता बेटी को खोजने के लिए अधिकारियों से मदद मांगता है। जब चार्ज पड़ता है की जाती है तो एक ऐसे आरोपों के मामले में जानकारी सामने आती है जो पिछले दो सालों से उसी रास्ते पर चल रहा था। दोनों अधिकारी अपने-अपने नजरिए से इस केस को सॉल्व करने की कोशिश करते हैं और उनके बीच टकराव होता है।

कब आएगी फिल्म

दायरा में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ जितेंद्र जोशी, तृप्ति खामकर, कंवलजीत सिंह, संदीप कुलकर्णी, क्षिति जोगी जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह कहानी सीमा अग्रवाल मेघना गुलजार और यश केसवानी द्वारा लिखी गई दायरा की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। मेघना ने इसे निर्देशित भी किया है। यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने उगली आग, 18 गेंदों में खेली मैच की सबसे तेज पारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच शुरू हुई यूथ वनडे सीरीज के पहले मैच में द्रविड़ के बेटे का कहर देखने को मिला. इसी मैच में वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने अपना डेब्यू भी किया. Fri, 18 Sep 2026 17:27:06 +0530

  Videos
See all

Houthi Vs Pakistan : क्या हूती बनाम पाक की जंग होगी? | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:15:29+00:00

Mamata Banerjee :ममता बनर्जी को बड़ा झटका! | Suvendhu Adhikari Nandigram | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:13:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers