Rise & Fall Season 2 Promo: अशनीर ग्रोवर की छुट्टी, रिएलिटी शो में जलवा बिखेरेंगे वीरेंद्र सहवाग! 'राइज़ एंड फॉल' करेंगे होस्ट
Rise And Fall Season 2: अमेजॉन प्राइम वीडियो का रियलिटी शो राइज़ एंड फॉल एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने वाला है। साल 2025 में रिलीज हुए इस शो की होस्टिंग अशनीर ग्रोवर ने की थी और ये शो अपने अनोखे फॉर्मेट और पावर गेम के चलते काफी सुर्खियों में था। कई दर्शकों ने इसे रियलिटी शो बिग बॉस से भी ज्यादा दिलचस्प बताया था। अब शो के दूसरे सीजन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस बार शो की कमान बिजनेस जगत से आने वाले अशनीर ग्रोवर के हाथों में नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के हाथों में होगी।
वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे 'राइज़ एंड फॉल 2' की कमान
प्राइम वीडियो ने शुक्रवार को 'राइज़ एंड फॉल सीजन 2' की पहली झलक शेयर की। इसके साथ ही मेकर्स ने नए होस्ट के नाम से भी पर्दा उठा दिया। प्रोमो में वीरेंद्र सहवाग अपने खास मजाकिया और बेबाक अंदाज में जिंदगी के उतार-चढ़ाव की बात करते नजर आते हैं।
क्रिकेट के मैदान पर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे सहवाग अब रियलिटी शो की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाते दिखाई देंगे। क्रिकेट से संन्यास के बाद वह कमेंट्री और क्रिकेट विश्लेषण से जुड़े रहे हैं, लेकिन यह पहली बार है जब वह किसी स्ट्रीमिंग रियलिटी शो को बतौर होस्ट संभालेंगे।
क्या है 'राइज़ एंड फॉल' का फॉर्मेट?
राइज़ एंड फॉल की कहानी मुख्य रूप से सत्ता, रणनीति और पोजिशन के इर्द-गिर्द घूमती है। दूसरे सीजन में कुल 15 सेलिब्रिटीज प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगे। इन्हें दो अलग-अलग समूहों में बांटा जाएगा- रूलर्स और वर्कर्स।
रूलर्स को पेंटहाउस में रहने और ज्यादा सुविधाओं का फायदा मिलेगा, जबकि वर्कर्स को बेसमेंट में रहना होगा और उन्हें रूलर्स से कम सुविधाएं मिलेंगी।
हालांकि, शो की सबसे बड़ी खासियत यही है कि यह स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं रहने वाली। कंटेस्टेंट्स अपने फैसलों, गठजोड़ और रणनीति के दम पर अपनी पोजिशन ऊपर या नीचे कर सकते हैं।
एक गलत फैसला बदल सकता है पूरा गेम
शो में सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं होगा। कंटेस्टेंट्स को यह भी तय करना होगा कि किस पर भरोसा करना है, किसके साथ गठबंधन बनाना है और अपनी पोजिशन बचाने के लिए उन्हें किस हद तक रणनीति अपनानी है।
यानी जो कंटेस्टेंट शुरुआत में सबसे मजबूत स्थिति में होगा, जरूरी नहीं कि वह अंत तक उसी जगह पर बना रहे। वहीं, नीचे रहने वाले प्रतियोगियों के पास ऊपर आने के लिए लगातार मौके मौजूद रहेंगे।
फिलहाल मेकर्स ने राइज़ एंड फॉल 2 की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। दर्शकों को शो के प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
Pablo Song Hania: पाकिस्तानी गाने में राखी सावंत की एंट्री! हानिया आमिर को 'माय जान' कहकर दिया सप्राइज
Pablo Song Hania Aamir: पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना म्यूजिक डेब्यू किया है। गाने का नाम 'पाब्लो' (Pablo) है जिसमें हानिया रैप भी कर रही हैं। हालांकि, इस गाने ने सिर्फ हानिया की वजह से नहीं, बल्कि एक खास सरप्राइज कैमियो के कारण भी लोगों का ध्यान खींचा है। इस गाने के आखिरी हिस्से में बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत का कैमियो भी है जिसने लोगों को सप्राइज कर दिया।
‘Pablo’ में हानिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
गुरुवार को रिलीज हुए 'पाब्लो' को हानिया आमिर ने खुद लिखा और कंपोज किया है। इस रैप के जरिए उन्होंने उन लोगों को जवाब देने की कोशिश की है, जो उनकी खूबसूरती और पर्सनैलिटी को लेकर उन्हें ‘फेक’ कहते हैं।
गाने में हानिया साफ तौर पर कहती हैं कि लोगों को उनकी जिंदगी और उनके फैसलों पर सवाल उठाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। वह अपने आलोचकों को याद दिलाती हैं कि हर इंसान में कमियां होती हैं और किसी को भी दूसरों की जिंदगी का फैसला सुनाने का अधिकार नहीं है।
आखिर में राखी सावंत ने दिया सरप्राइज
गाने का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका आउट्रो है। गाने के अंतिम पलों में अचानक राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है-"हानिया, मेरी जान, परेशान मत हो। समझी? कोई टेंशन मत लो। तुम जन्नत की हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है। वे तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं... तुम हो शेरनी, डरना नहीं है।"
सोशल मीडिया पर छाया ‘राखी-हानिया’ का कोलैब
हानिया आमिर और राखी सावंत की इस अनएक्सपेक्टेड जोड़ी ने इंटरनेट पर भी खूब हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया यूजर्स को दोनों का यह कोलैब काफी सरप्राइजिंग लगा।
कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘राखी सावंत और हानिया आमिर’ जैसी जोड़ी की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। एक यूजर ने इसे अपने 2026 के ‘बिंगो कार्ड’ से बाहर की चीज बताया, जबकि दूसरे ने इसे सीधे तौर पर ‘अनएक्सपेक्टेड कोलैब’ करार दिया।
कुछ फैंस ने राखी की आवाज और उनके अंदाज की भी तारीफ की। वहीं, कई लोगों को दोनों की जोड़ी इतनी दिलचस्प लगी कि उन्होंने इसे काफी एंटरटेनिंग बताया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








