Responsive Scrollable Menu

Pablo Song Hania: पाकिस्तानी गाने में राखी सावंत की एंट्री! हानिया आमिर को 'माय जान' कहकर दिया सप्राइज

Pablo Song Hania Aamir: पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना म्यूजिक डेब्यू किया है। गाने का नाम 'पाब्लो' (Pablo) है जिसमें हानिया रैप भी कर रही हैं। हालांकि, इस गाने ने सिर्फ हानिया की वजह से नहीं, बल्कि एक खास सरप्राइज कैमियो के कारण भी लोगों का ध्यान खींचा है। इस गाने के आखिरी हिस्से में बॉलीवुड एक्ट्रेस-डांसर राखी सावंत का कैमियो भी है जिसने लोगों को सप्राइज कर दिया।

‘Pablo’ में हानिया ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
गुरुवार को रिलीज हुए 'पाब्लो' को हानिया आमिर ने खुद लिखा और कंपोज किया है। इस रैप के जरिए उन्होंने उन लोगों को जवाब देने की कोशिश की है, जो उनकी खूबसूरती और पर्सनैलिटी को लेकर उन्हें ‘फेक’ कहते हैं।

गाने में हानिया साफ तौर पर कहती हैं कि लोगों को उनकी जिंदगी और उनके फैसलों पर सवाल उठाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। वह अपने आलोचकों को याद दिलाती हैं कि हर इंसान में कमियां होती हैं और किसी को भी दूसरों की जिंदगी का फैसला सुनाने का अधिकार नहीं है।

आखिर में राखी सावंत ने दिया सरप्राइज
गाने का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका आउट्रो है। गाने के अंतिम पलों में अचानक राखी सावंत की आवाज सुनाई देती है-"हानिया, मेरी जान, परेशान मत हो। समझी? कोई टेंशन मत लो। तुम जन्नत की हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है। वे तुम्हारी खूबसूरती से जलते हैं... तुम हो शेरनी, डरना नहीं है।" 

सोशल मीडिया पर छाया ‘राखी-हानिया’ का कोलैब
हानिया आमिर और राखी सावंत की इस अनएक्सपेक्टेड जोड़ी ने इंटरनेट पर भी खूब हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया यूजर्स को दोनों का यह कोलैब काफी सरप्राइजिंग लगा।

कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘राखी सावंत और हानिया आमिर’ जैसी जोड़ी की उन्होंने कभी कल्पना नहीं की थी। एक यूजर ने इसे अपने 2026 के ‘बिंगो कार्ड’ से बाहर की चीज बताया, जबकि दूसरे ने इसे सीधे तौर पर ‘अनएक्सपेक्टेड कोलैब’ करार दिया।

कुछ फैंस ने राखी की आवाज और उनके अंदाज की भी तारीफ की। वहीं, कई लोगों को दोनों की जोड़ी इतनी दिलचस्प लगी कि उन्होंने इसे काफी एंटरटेनिंग बताया।

Continue reading on the app

Mirzapur The Movie BO: सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर' का भौकाल, ₹200 करोड़ के पार, 'आवारापन 2' को दी मात

Mirzapur Movie Worldwide Box Office Collection Day 7: पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है, जिसका सीधा असर बॉक्स ऑफिस पर नजर आ रहा है। रिलीज के सातवें दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाते हुए ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

पहले वीकेंड में ही पार किया था ₹100 करोड़ का आंकड़ा
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड खत्म होने तक दुनियाभर में ₹100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया था। खास बात यह रही कि सोमवार को फिल्म की कमाई में उम्मीद के मुताबिक बड़ी गिरावट नहीं आई।

  • इसके बाद वीकडेज में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार काफी हद तक कायम रखी। रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने भारत में ₹10 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया।
  • पहले दिन फिल्म की कमाई करीब ₹25 करोड़ रही थी। सात दिनों में इसका घरेलू नेट कलेक्शन लगभग ₹148 करोड़, जबकि ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹177 करोड़ पहुंच गया है।
  • गुरुवार की कमाई के साथ ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 2026 की सबसे सफल हिंदी फिल्मों की टॉप-5 लिस्ट में एंट्री कर ली है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब करीब ₹213 करोड़ हो चुका है।

यूपी-बिहार के छोटे शहरों में सबसे ज्यादा डिमांड
फिल्म को उत्तर भारत में खासतौर पर छोटे शहरों के दर्शकों से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई मास सेंटर्स में फिल्म की पकड़ मजबूत बनी हुई है। टियर-2 शहरों के कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दोपहर के शो तक हाउसफुल जाने की खबरें हैं। 

आवारापन 2 को पछाड़कर टॉप-5 में बनाई जगह
इस आंकड़े के साथ फिल्म ने इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसने अब तक करीब ₹212 करोड़ की कमाई की है। ‘आवारापन 2’ की कमाई की रफ्तार फिलहाल काफी धीमी बताई जा रही है, इसलिए उसके दोबारा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ से आगे निकलने की संभावना कम है।

बड़े पर्दे पर फिर लौटी ‘मिर्जापुर’ की दुनिया
गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पुनीत कृष्णा ने लिखा है। यह फिल्म लोकप्रिय ‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी को ओटीटी से सिनेमाघरों तक लेकर आई है।

फिल्म की कहानी को सीरीज के पहले सीजन से पहले की घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें फ्रेंचाइजी के कई लोकप्रिय किरदारों की कहानी को बड़े पर्दे पर आगे बढ़ाया गया है।

पंकज त्रिपाठी एक बार फिर कालीन भैया के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं अली फज़ल ने गुड्डू पंडित और दिव्येंदु ने मुन्ना त्रिपाठी के रूप में वापसी की है। इनके अलावा रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा, श्रिया पिलगांवकर और जितेंद्र कुमार भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म में रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, सोनल चौहान, मोहित मलिक और सुशांत सिंह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।
 

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स से पहले कमरे खोज रहे खिलाड़ी, वरुण सान्याल ने वीडियो के जरिए खोली पोल; फिर किया डिलीट

एशियन गेम्स  में खिलाड़ियों के कमरे को लेकर हो रही अव्यवस्था पर भारत के फाइटर वरुण सन्याल ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एथलीटों को जापान पहुंचने के बाद काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा। Thu, 17 Sep 2026 23:20:53 +0530

  Videos
See all

Pakistan News : ईंधन संकट से पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन'! #pakistannews #lockdown #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:05:28+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | IRGC | Airstrike | Trump | Hormuz | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers