Responsive Scrollable Menu

UCC पर Sanjay Jha जल्द मिलेंगे Amit Shah से, 14 सितंबर की रात तक की मुख्य खबरें

‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

दि58 यूसीसी लीड जद(यू) यूसीसी के विषय पर राजग में हलचल, गृह मंत्री से जल्द मुलाकात करेंगे संजय झा नयी दिल्ली/पटना, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 2029 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित 21 राज्यों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू किए जाने के बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी जनता दल (यूनाइटेड) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोमवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही शाह से मुलाकात करेंगे और फिर उनकी पार्टी अपना रुख तय करेगी।

वि36 चीन भारत वांग चिनफिंग और मोदी के बीच भारत-चीन के साझेदार बनने पर सबसे महत्वपूर्ण सहमति बनी: वांग बीजिंग, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने सोमवार को कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई बैठक में राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच इस बात पर ‘‘सबसे महत्वपूर्ण सहमति’’ बनी कि चीन और भारत को साझेदार होना चाहिए।

दि52 भाजपा कांग्रेस ब्रिक्स ब्रिक्स रात्रिभोज पर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियों को भाजपा ने हास्यास्पद और शर्मनाक करार दिया नयी दिल्ली, भाजपा ने सोमवार को कहा कि यहां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान भारत की बड़ी कूटनीतिक सफलता के बावजूद, कांग्रेस नेताओं की टिप्पणियां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयोजित रात्रिभोज की व्यंजन सूची पर ही ‘‘पूरी तरह से केंद्रित’’ रहीं, जिससे गंभीर मुद्दों पर कोई ठोस बात न कह पाने की उनकी अक्षमता उजागर हुई और यह साबित हुआ कि वे सचमुच में ‘‘नाराज फूफा’’ हैं।

दि50 सीबीआई दिशा सालियान लीड प्राथमिकी सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज की नयी दिल्ली, दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। अधिकारियों ने यह सोमवार को यह जानकारी दी।

प्रादे160 महाराष्ट्र शाह दूसरी लीड भाषाएं हिंदी का इस्तेमाल विभिन्न भाषाओं के बीच एक कड़ी के रूप में किया जाना चाहिए: शाह मुंबई, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र में देश की सबसे समृद्ध बहुभाषी संस्कृति है, जहां लोग कई भाषाएं बोलते हैं।

प्रादे154 उप्र जलभराव निलंबन वाराणसी शहर में जलभराव का मामला : लापरवाही के आरोप में अधिशासी अभियंता निलंबित लखनऊ, उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में जलभराव के मामले में कथित लापरवाही के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

प्रादे136 बंगाल एनसीपीआई भाजपा लीड बसुनिया बसुनिया ने 17 सांसदों के भाजपा में शामिल होने का किया दावा; साथी सांसदों, भाजपा का इनकार कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने सोमवार को दावा किया कि एनसीपीआई का दामन थाम चुके 20 में से 17 सांसद अक्टूबर में दुर्गा पूजा से पहले या उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होंगे। हालांकि साथी बागी सांसदों ने इस दावे को तत्काल खारिज कर दिया।

प्रादे144 राजस्थान निकाय तीसरी लीड मतगणना राजस्थान निकाय चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस पर बनाई बढ़त, कई वार्ड में मतगणना जारी जयपुर, राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कांग्रेस पर बढ़त बना ली। अब तक घोषित 10,210 वार्ड के परिणामों में भाजपा ने 4,171 सीट पर जबकि कांग्रेस ने 3,597 सीट पर जीत दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वि27 ब्रिक्स भारत विशेषज्ञ भारत की ब्रिक्स मेजबानी सफल रही, आम सहमति बनाने में मदद मिली: अमेरिकी विश्लेषक अन्नापोलिस (अमेरिका), अमेरिका के एक विश्लेषक ने कहा है कि भारत ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलतापूर्वक मेजबानी की और पहले दिन जारी व्यापक साझा घोषणा ने अलग-अलग विचार रखने वाले देशों के बीच सहमति बनाने की देश की क्षमता को प्रदर्शित किया।

अर्थ38 लीड मुद्रास्फीति खुदरा खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.82 प्रतिशत हुई नयी दिल्ली, प्याज और अन्य खाद्य वस्तुओं के महंगा होने से अगस्त महीने में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 4.82 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक के मध्यम अवधि के लक्ष्य (चार प्रतिशत) से ऊपर बनी हुई है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।

खेल26 खेल भारत लीड संभावना वरुण चोट के कारण बाहर, पांचवें गेंदबाज को लेकर दुविधा, भारत की नजरें श्रृंखला जीतने पर नयी दिल्ली, पहले मैच में बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जीत दर्ज करके श्रृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी और इस दौरान पांचवें गेंदबाज की समस्या का समाधान भी निकालना चाहेगी।

Continue reading on the app

Goa में गठबंधन के बाद Vijay Sardesai के घर पहुंचे Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने नए सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विजय सरदेसाई के पैतृक घर का दौरा किया। रविवार को आप और जीएफपी ने तटीय राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव पूर्व गठबंधन ‘गोवा फर्स्ट’ की घोषणा की। दोनों नेताओं ने इसे मतदाताओं के लिए भाजपा और कांग्रेस से इतर विकल्प बताया।

उत्तरी गोवा के पोंडा शहर के पास सवाईवेरेम गांव स्थित सरदेसाई के घर का दौरा करने के बाद केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन की शुरुआत भगवान गणेश के आशीर्वाद से हुई है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘जो लोग भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से परेशान हैं, उन्हें ‘गोवा फर्स्ट’ के रूप में एक विकल्प मिलेगा। यह एक भरोसेमंद और ईमानदार विकल्प है।

हम गोवा के लोगों के लिए एक योजना बनाएंगे और आगे आएंगे। हम जल्द ही सीट बंटवारे पर चर्चा करेंगे।’’ सरदेसाई ने कहा कि आप-जीएफपी गठबंधन एक व्यावहारिक विकल्प है और राज्य में यह पहला ऐसा मोर्चा है जो लोगों के कल्याण को प्राथमिकता देगा। उन्होंने दशकों से राज्य में जारी दल-बदल की घटनाओं पर अफ़सोस जताते हुए कहा, ‘‘हमने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि वे दोबारा दल-बदल न होने दें।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games से चोट के कारण बाहर हुए Varun Chakravarthy, BCCI विपराज निगम को देगी मौका!

भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को आने वाले एशियाई खेलों से बाहर कर दिया गया है। अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ पहले T20I मैच के दौरान उन्हें 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या हो गई थी, जिसके कारण वे फ़िलहाल खेल से दूर रहेंगे। BCCI के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वरुण अनिश्चित काल के लिए बाहर हो गए हैं। लंबी लिस्ट में से विपराज निगम और कुलदीप यादव दो उपलब्ध विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में वेस्टइंडीज के खिलाफ़ वनडे मैच खेलेंगे।

इसे भी पढ़ें: Sanju Samson ने T20 में 57 रन जड़कर आलोचकों को दिया जवाब, बोले- मैं रोबोट नहीं हूं

उनकी जगह BCCI एशियाई खेलों की टीम में विपराज निगम को शामिल करने जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स के इस ऑलराउंडर ने 33 T20 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 157.41 के स्ट्राइक रेट से 244 रन बनाए हैं और खेल के सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में 34 विकेट भी लिए हैं। IPL की बात करें तो, 22 साल के इस खिलाड़ी का स्ट्राइक रेट 176.40 है, जो T20 क्रिकेट में उनकी काबिलियत को साबित करता है। विपराज को अफ़गानिस्तान A और श्रीलंका A के ख़िलाफ़ ट्राई-सीरीज़ के लिए चुना गया था। इस दौरान, उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने बैटिंग और बॉलिंग, दोनों में ही ज़बरदस्त प्रदर्शन किया। नौवें नंबर पर बैटिंग करते हुए उन्होंने श्रीलंका A के ख़िलाफ़ हाफ़-सेंचुरी लगाई, जबकि इस स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर ने सीरीज़ के दौरान सात विकेट भी लिए।

इसे भी पढ़ें: T20 World Cup से Bangladesh टीम के हटने के लिए Asif Nazrul जिम्मेदार, जांच में खुलासा

टीम मैनेजमेंट उनके योगदान के लिए उन्हें इनाम दे सकता है और एशियन गेम्स की टीम में शामिल कर सकता है। चूँकि वह निचले क्रम में भी भरोसेमंद बल्लेबाज़ हैं, इसलिए टीम मैनेजमेंट उन्हें भविष्य के खिलाड़ी के तौर पर देख सकता है। IPL में अपनी काबिलियत के मुताबिक खेलने के बावजूद, क्रुणाल पांड्या टीम में जगह नहीं बना पाए। चूँकि टीम मैनेजमेंट रिप्लेसमेंट के तौर पर एक ऑल-राउंडर की तलाश में था, इसलिए बड़ौदा के इस क्रिकेटर को शामिल करना एक बेहतरीन फ़ैसला हो सकता था, लेकिन ऐसा लगता है कि उनका मकसद किसी युवा क्रिकेटर को टीम में लाकर उसे तैयार करना था।

Wed, 16 Sep 2026 14:49:00 +0530

  Videos
See all

Jauhar Trust Income Tax Raid: जौहर ट्रस्ट पर आयकर विभाग का शिकंजा | Azam Khan | ED Action | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T09:44:29+00:00

Viral Video | गहरे पानी में फंसा घोड़ा, रेस्क्यू टीम ने बचाया! | #viralnews | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T09:46:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers