Responsive Scrollable Menu

भारत ने रचा इतिहास, Artificial Sun ट्रायल में पास, असली सूरज से 20 गुणा ज्यादा गर्म

सूरज का तापमान जिसे छूना तो दूर उसके पास जाने की सोचना भी नामुमकिन लगता है। हमारी धरती को जीवन देने वाले सूरज के कोर का तापमान लगभग 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस होता है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि भारत के वैज्ञानिकों ने धरती के एक प्रयोगशाला के अंदर सूरज के केंद्र से भी 20 गुना ज्यादा तापमान पैदा कर दिखाया। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है। 200 मिलियन डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा का तापमान। और अब भारत के इसी आर्टिफिशियल सन यानी कि न्यूक्लियर फ्यूजन रिएक्टर से जुड़ी हुई ऐतिहासिक खबर सामने आ रही है। जिसने पूरी दुनिया के वैज्ञानिक समुदाय में हलचल मचा दी। गुजरात के गांधीनगर में स्थित इंडियन इंस्टट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च यानी आईपीआर ने भारत के सबसे शक्तिशाली रिएक्टर एसएसटी वन मेक विशालकाय और बेहद एडवांस 82.6 गीगाHz जाइट्रॉन को सफलतापूर्वक इंस्टॉल और इंटीग्रेट कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: Modi की Delhi में छक्के लगा गये Putin, Global South में Russia का नया Power Network देखकर Trump हैरान


भारत को इस आर्टिफिशियल सन की जरूरत क्यों पड़ी
अगर न्यूक्लियर फीज की हम बात करें तो भारत इस क्षेत्र में पहले ही बहुत मजबूत है। देश भर में 24 से ज्यादा एक्टिव और ऑपरेशनल न्यूक्लियर पावर रिएक्टर्स दिनरा बिजली पैदा कर रहे हैं। लेकिन फ्यूजन तकनीक की अपनी कुछ सीमाएं भी हैं। इसमें यूरेनियम और प्लूटेनियम जैसे बेहद दुर्लभ, खतरनाक और महंगे रेडियोएक्टिव तत्वों की जरूरत होती है। इससे निकलने वाला रेडियोएक्टिव कचरा यानी कि न्यूक्लियर वेस्ट हजारों सालों तक पर्यावरण के लिए खतरा बना रहता है और इसमें हमेशा एक अनियंत्रित चेन रिएक्शन या बड़े न्यूक्लियर एक्सीडेंट का हल्का सा जोखिम बना रहता है। और यहीं पर भविष्य की सबसे क्रांतिकारी तकनीक सामने आती है न्यूक्लियर फ्यूज़। फ्यूजन वही प्रक्रिया है जो हमारे ब्रह्मांड के सभी तारों और सूरज के अंदर पिछले 4.6 अरब सालों से लगातार चल रही है। इसमें हल्के परमाणु जैसे कि हाइड्रोजन या ड्यूटोरियम आपस में मिलकर भारी परमाणु हीलियम बनाते हैं। और इस प्रक्रिया में जो ऊर्जा निकलती है वो मानवीय कल्पना से बहुत परे है। 
जायरोटोन क्या है और यह कैसे काम करता है
सरल शब्दों में समझे तो यह कोई साधारण हीटर या माइक्रोवेव नहीं है। हमारे घरों में जो माइक्रोवेव ओवन होता है वो 2.45 गीगाHz की फ्रीक्वेंसी पर काम करता है। लेकिन ये जायरोट्रोन 82.6 GHz की मिलीमीटर वेव फ्रीक्वेंसी पैदा करता है। यह काम कैसे करता है? तो इलेक्ट्रॉन बीम जनरेशन पर यह काम करता है। जेरेट्रॉन के अंदर हाई वोल्टेज गन के जरिए इलेक्ट्रॉनों की एक बेहद सघन बीम बनाई जाती है। उसके बाद जाइरेशन। जब ये इलेक्ट्रॉन एक अत्यधिक शक्तिशाली चुंबकीय क्षेत्र से गुजरते हैं तो मैग्नेटिक फोर्स उन्हें सीधी रेखा में जाने के बजाय प्रकाश की गति के करीब तेजी से गोल-गोल यानी कि जेरेट की तरह घुमाने लगती है और इसके बाद एनर्जी ट्रांसफर होता है। जैसे ही इलेक्ट्रॉन तेजी से घूमते हैं, वे अपनी काइनेटिक एनर्जी को हाई पावर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन में बदल देते हैं।

इसे भी पढ़ें: Tata Sons को RBI से झटका, Upper Layer NBFC से बाहर निकलने की अर्जी खारिज


आगे की संभावनाएं और चुनौतियां
यह उपलब्धि दिखाती है कि भारत धीरे-धीरे लेकिन लगातार फ्यूजन प्रौद्योगिकी में महारत हासिल कर रहा है। SST-1 जैसे प्रयोगों से मिले अनुभव भविष्य में बड़े रिएक्टर बनाने में काम आएंगे। वैज्ञानिकों को प्लाज्मा को और लंबे समय तक स्थिर रखने तथा ऊर्जा उत्पादन के करीब पहुंचने के लिए और कई तकनीकी बाधाएं पार करनी होंगी। फिर भी नया जाइरोट्रॉन एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Continue reading on the app

Vimal Elaichi विज्ञापन विवाद: Delhi High Court ने खारिज की निर्माताओं की याचिका

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को ‘विमल इलायची’ बनाने वाली कंपनी की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उत्पाद का प्रचार करने वाले कलाकारों को एफडीए द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस रद्द करने का अनुरोध किया गया था। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने विमल इलायची के ब्रांड एंबेसडर - शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ- को ये नोटिस विज्ञापनों में उत्पाद को गलत तरीके से पेश करने के आरोप में जारी किए थे। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि अधिकार क्षेत्र न होने के कारण यह याचिका सुनवाई के लायक नहीं है।

उन्होंने उचित मंच के सिद्धांत के आधार पर कहा कि याचिकाकर्ता के लिए विवादित नोटिस से जुड़ी अपनी शिकायतें रखने के लिए महाराष्ट्र की अदालतें ज्यादा सही और सुविधाजनक जगह हैं। याचिकाकर्ता पीबी एग्रो एलएलपी ने अपनी याचिका में कहा है कि वह ‘विमल’ ब्रांड के तहत इलायची उत्पाद के संवर्धन के लिए जाने-माने कलाकारों की सेवाएं लेती है और उनके साथ विज्ञापन करार करती है। कंपनी का कहना था कि उसका प्रचार अभियान लागू कानूनों का पूरी तरह से पालन करता है।

उसने कहा कि महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने नियामक नोटिस जारी किए थे। इन नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन असल में ‘विमल पान मसाला’ का अप्रत्यक्ष प्रचार हैं, जबकि महाराष्ट्र में इस उत्पाद पर प्रतिबंध है। याचिका में कहा गया है कि महाराष्ट्र एफडीए ने विमल इलायची के विज्ञापनों में दिखने वाले अभिनेताओं को ऐसे दस्तावेज देने के लिए कहा है जिनसे यह साबित हो सके कि विमल इलायची, प्रतिबंधित किए गए पान मसाला उत्पादों से अलग है।

इसमें विज्ञापन को रोकने और डिजिटल मंचों से इससे जुड़ी सामग्री को हटाने की भी मांग की गई है। याचिकाकर्ता के वकील ने तर्क दिया कि 11 अगस्त का एफडीए का नोटिस केवल अभिनेताओं को भेजा गया था, न कि खुद कंपनी को, जबकि राज्य नियामक की किसी भी कार्रवाई से कंपनी को ही अपूरणीय क्षति होगी। वकील ने कहा था कि याचिकाकर्ता को अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया।

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

West Bengal Big News: 'TMC नेताओं पर फेंके जा रहे अंडे', Samik Bhattacharya का तीखा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T23:47:06+00:00

West Bengal Police Controversy: कस्टडी में मौतों पर Saugata Roy का बड़ा बयान, पुलिस प्रशासन पर सवाल! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T23:41:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers