भारत पर कोई नहीं डाल सकता दबाव, BRICS के बाद चीन भी करने लगा तारीफ
ब्रिक्स के बाद चीन ने भी भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत की कूटनीति किसी भी अन्य के दबाव से मुक्त है। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि इस अवसर का दोनों देश फायदा उठा सकते हैं।
Rajasthan Urban Body Polls: नितिन नवीन ने जनता का जताया आभार, कहा विकास नीतियों पर लगी मुहर
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान में स्थानीय शहरी निकाय चुनावों में पार्टी की “ऐतिहासिक जीत” के लिए राज्य के लोगों का सोमवार को “आभार जताया।” नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजस्थान के लोगों ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि सम्मानीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उनका अटूट विश्वास है।” उन्होंने लिखा, “भ्रम फैलाने वालों और ‘नाराज फूफा’ जैसे लोगों को दरकिनार करते हुए राजस्थान ने जनकल्याण, विकास और सुशासन की नीतियों पर मुहर लगाई है।” नवीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर और “दिन-रात मेहनत करने वाले समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं” को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत पंचायत से संसद तक सेवा और संकल्प की यात्रा को और बल देगी। शहरी निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस पर बढ़त बनाते हुए 4,179 वार्ड में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने 3,613 वार्ड जीते।
भाजपा ने राज्य के 10 नगर निगम में से चार में स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi




