Responsive Scrollable Menu

Jaypee Infratech के अटके प्रोजेक्ट्स में Suraksha Group करेगा 3000 करोड़ रुपये का निवेश

दिवाला प्रक्रिया के तहत सुरक्षा समूह द्वारा अधिग्रहीत रियल एस्टेट कंपनी जेपी इन्फ्राटेक अगले दो साल में करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सभी अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करेगी। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह सितंबर, 2028 तक सभी प्रभावित घर खरीदारों को उनके फ्लैट का कब्जा दे देगी। कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कुल 450 एकड़ से अधिक क्षेत्र में तीन नई टाउनशिप विकसित करने की योजना की भी घोषणा की।

चार जून, 2024 को दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के सुरक्षा समूह की बोली को मंजूरी दिए जाने के बाद समूह ने जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने समूह की उस बोली को बरकरार रखा था, जिसके तहत उसने दिवाला हो चुकी रियल एस्टेट कंपनी का अधिग्रहण करने की पेशकश की थी। नोएडा में संवाददाता सम्मेलन में सुरक्षा समूह के प्रवर्तक सुधीर वालिया ने बताया कि पिछले दो साल में कंपनी ने 84 टावर में 7,913 इकाइयों का निर्माण पूरा किया है।

जब समूह ने जेआईएल का परिचालन संभाला था, उस समय कुल 159 टावर का निर्माण कार्य अटका हुआ था। उन्होंने कहा कि अब तक 5,000 इकाइयों का कब्जा ग्राहकों को दिया जा चुका है, जबकि करीब 3,000 इकाइयों का कब्जा दिया जाना बाकी है। सभी परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर वालिया ने कहा कि कंपनी सितंबर, 2028 तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर ग्राहकों को उनके घरों का कब्जा दे देगी।

उन्होंने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि हम सभी इकाइयों को तय समयसीमा में सौंप देंगे।” अबतक किए गए निवेश और आगे होने वाले खर्च के बारे में पूछे जाने पर वालिया ने कहा, “कंपनी ने अब तक करीब 1,500-2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और सभी अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये और निवेश करेगी।” उन्होंने कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से अपार्टमेंट के बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा करने में किया जाएगा। परियोजनाओं की लागत के लिए धन की व्यवस्था के बारे में वालिया ने कहा कि कंपनी को मौजूदा ग्राहकों से 1,800-2,000 करोड़ रुपये की राशि मिलनी है। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे से टोल संग्रह के जरिये उसे सालाना करीब 500 करोड़ रुपये की आय होती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास करीब 2,000 खाली पड़ी आवासीय इकाइयां भी हैं, जिनकी संभावित बिक्री कीमत 2,500 करोड़ रुपये है। मुंबई के सुरक्षा समूह ने अपनी अंतिम समाधान योजना में विभिन्न अटकी आवासीय परियोजनाओं में करीब 20,000 घरों को पूरा करने और उसके बाद प्रभावित घर खरीदारों को उनका कब्जा देने का वादा किया था। विस्तार योजना के बारे में जेपी इन्फ्राटेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिजीत गोहिल ने कहा कि कंपनी तीन टाउनशिप शुरू करने की योजना बना रही है।

इनमें दो आवासीय और एक औद्योगिक टाउनशिप होगी। सबसे बड़ी टाउनशिप 256 एकड़ में होगी, जबकि अन्य दो क्रमशः 124 एकड़ और 85 एकड़ में विकसित की जाएंगी।

Continue reading on the app

भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ पर जुर्माना, डिमेरिट पॉइंट मिला:विमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंकाई खिलाड़ी को सेंड-ऑफ दिया था; पाकिस्तान पर भी पेनल्टी

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर ICC ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद सेंड-ऑफ दिया था। क्रांति पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम पर भी सेमीफाइनल मैच में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया है। क्रांति ने गलती मानी घटना श्रीलंकाई की पारी के पहले ओवर में हुई। इमेशा को क्रांति ने बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने पवेलियन की ओर जाने का इशारा किया। उन्हें ICC आचार संहिता के लेवल 1 के तहत दोषी पाया गया। लेवल 1 के उल्लंघन पर आधिकारिक चेतावनी से लेकर खिलाड़ी की मैच फीस के 50% तक जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके साथ एक या दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए जा सकते हैं। यह 24 महीने की अवधि में गौड़ का पहला अपराध है। उन्होंने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी सुप्रिया दास की प्रस्तावित सजा स्वीकार कर ली। पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर भी जुर्माना श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया। मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने यह सजा दी। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद पाकिस्तान को तय समय में एक ओवर कम कराने का दोषी पाया गया। ICC आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार, तय समय में टीम जितने ओवर कम कराती है, हर ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है।

Continue reading on the app

  Sports

टूट गया एडम गिलक्रिस्ट का 22 साल पुराना सबसे खतरनाक रिकॉर्ड, मैट रेनशॉ ने जिम्बाव्बे में ठोका ऐतिहासिक शतक

Matt Renshaw century: छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले अंडे में 94 गेंदों में 109 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. गिलक्रिस्ट से तीन गेंदें कम खेलकर रेनशॉ सबसे तेज ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए. इतना ही नहीं, उन्होंने जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Tue, 15 Sep 2026 18:47:03 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Sweta Singh: क्या UP के चुनावी मौसम में सबके समीकरण बदलेंगे? | Yogi Vs Akhilesh | NDA #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:08:46+00:00

Master Stroke: Disha Murder Case में CM Fadnavis की एंट्री! | SSR | CBI Probe | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:09:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers