Responsive Scrollable Menu

Jaypee Infratech के अटके प्रोजेक्ट्स में Suraksha Group करेगा 3000 करोड़ रुपये का निवेश

दिवाला प्रक्रिया के तहत सुरक्षा समूह द्वारा अधिग्रहीत रियल एस्टेट कंपनी जेपी इन्फ्राटेक अगले दो साल में करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सभी अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करेगी। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि वह सितंबर, 2028 तक सभी प्रभावित घर खरीदारों को उनके फ्लैट का कब्जा दे देगी। कंपनी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर कुल 450 एकड़ से अधिक क्षेत्र में तीन नई टाउनशिप विकसित करने की योजना की भी घोषणा की।

चार जून, 2024 को दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) के सुरक्षा समूह की बोली को मंजूरी दिए जाने के बाद समूह ने जेपी इन्फ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल) का नियंत्रण अपने हाथ में लिया था। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने समूह की उस बोली को बरकरार रखा था, जिसके तहत उसने दिवाला हो चुकी रियल एस्टेट कंपनी का अधिग्रहण करने की पेशकश की थी। नोएडा में संवाददाता सम्मेलन में सुरक्षा समूह के प्रवर्तक सुधीर वालिया ने बताया कि पिछले दो साल में कंपनी ने 84 टावर में 7,913 इकाइयों का निर्माण पूरा किया है।

जब समूह ने जेआईएल का परिचालन संभाला था, उस समय कुल 159 टावर का निर्माण कार्य अटका हुआ था। उन्होंने कहा कि अब तक 5,000 इकाइयों का कब्जा ग्राहकों को दिया जा चुका है, जबकि करीब 3,000 इकाइयों का कब्जा दिया जाना बाकी है। सभी परियोजनाओं को पूरा करने की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर वालिया ने कहा कि कंपनी सितंबर, 2028 तक सभी निर्माण कार्य पूरे कर ग्राहकों को उनके घरों का कब्जा दे देगी।

उन्होंने कहा, “हमें पूरा भरोसा है कि हम सभी इकाइयों को तय समयसीमा में सौंप देंगे।” अबतक किए गए निवेश और आगे होने वाले खर्च के बारे में पूछे जाने पर वालिया ने कहा, “कंपनी ने अब तक करीब 1,500-2,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है और सभी अटकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये और निवेश करेगी।” उन्होंने कहा कि यह निवेश मुख्य रूप से अपार्टमेंट के बचे हुए निर्माण कार्य को पूरा करने में किया जाएगा। परियोजनाओं की लागत के लिए धन की व्यवस्था के बारे में वालिया ने कहा कि कंपनी को मौजूदा ग्राहकों से 1,800-2,000 करोड़ रुपये की राशि मिलनी है। इसके अलावा, यमुना एक्सप्रेसवे से टोल संग्रह के जरिये उसे सालाना करीब 500 करोड़ रुपये की आय होती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास करीब 2,000 खाली पड़ी आवासीय इकाइयां भी हैं, जिनकी संभावित बिक्री कीमत 2,500 करोड़ रुपये है। मुंबई के सुरक्षा समूह ने अपनी अंतिम समाधान योजना में विभिन्न अटकी आवासीय परियोजनाओं में करीब 20,000 घरों को पूरा करने और उसके बाद प्रभावित घर खरीदारों को उनका कब्जा देने का वादा किया था। विस्तार योजना के बारे में जेपी इन्फ्राटेक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिजीत गोहिल ने कहा कि कंपनी तीन टाउनशिप शुरू करने की योजना बना रही है।

इनमें दो आवासीय और एक औद्योगिक टाउनशिप होगी। सबसे बड़ी टाउनशिप 256 एकड़ में होगी, जबकि अन्य दो क्रमशः 124 एकड़ और 85 एकड़ में विकसित की जाएंगी।

Continue reading on the app

  Sports

ICC T20I Rankings: एशिया कप जीतने के बाद चमकीं भारतीय खिलाड़ी, दीप्ति शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, शैफाली को भी फायदा

ICC T20I Rankings: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। अच्छे प्रदर्शन का असर ICC की ताजा T20I रैंकिंग में भी देखने को मिला है। भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजों की रैंकिंग में चार पायदान की छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, विस्फोटक बल्लेबाज शैफाली वर्मा एक स्थान चढ़कर छठे पायदान पर पहुंच गई हैं।

एशिया कप में दीप्ति शर्मा भारत की सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट अपने नाम किए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने रैंकिंग में भी बड़ा फायदा पहुंचाया है।

गेंदबाजों की रैंकिंग में भारत की ही बाएं हाथ की स्पिनर एन श्री चरानी शीर्ष पर बनी हुई हैं। चरानी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 804 रेटिंग पॉइंट्स हासिल कर लिए हैं। यह किसी भारतीय महिला गेंदबाज के सबसे ज्यादा रेटिंग पॉइंट्स हैं। उन्होंने 2011 में मिताली राज के 780 पॉइंट्स के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। चरानी अब मेगन शट के ऑलटाइम रिकॉर्ड से सिर्फ दो पॉइंट पीछे हैं। शट ने 2018 में 806 पॉइंट्स हासिल किए थे।

बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी शैफाली वर्मा को फायदा हुआ है। एशिया कप में उन्होंने बल्ले से जमकर रन बरसाए और 236 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन अर्धशतक निकले। शैफाली ने पूरे टूर्नामेंट में 171.01 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

शैफाली अब T20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं। पांचवें नंबर पर मौजूद भारत की उपकप्तान स्मृति मंधाना और शैफाली के बीच सिर्फ चार रेटिंग पॉइंट्स का अंतर है। ऐसे में आने वाले मुकाबलों में शैफाली के पास मंधाना को पीछे छोड़ने का मौका भी होगा।

भारत ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका को 72 रन से हराकर एशिया कप का खिताब जीता। यह भारत का आठवां एशिया कप खिताब है।

वहीं, श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने भी रैंकिंग में अपनी स्थिति मजबूत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ उन्होंने सिर्फ पांच रन देकर सात विकेट चटकाए थे। वह T20I ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि गेंदबाजों की रैंकिंग में 27वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

Tue, 15 Sep 2026 17:55:53 +0530

  Videos
See all

वाटरफॉल पर परिवार के ऊपर गिरा जब एक सांप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:45:21+00:00

Pakistan News LIVE | Jinping ने Pak के साथ किया खेला? Shehbaz-Munir हैरान! | Brics 2026 | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:38:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers