Responsive Scrollable Menu

गणेश चतुर्थी 2026: लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख और डमरू बजाकर किया स्वागत; Video

Lalbaugcha Raja 2026: मुंबई में गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे उत्साह और भक्ति के साथ शुरू हो गया है। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता और मार्शल आर्टिस्ट विद्युत जामवाल भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे।

सफेद पारंपरिक पोशाक में नजर आए विद्युत ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और आरती में भी हिस्सा लिया। इस दौरान उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

विद्युत जामवाल ने की आरती, बजाया डमरू
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान विद्युत जामवाल पूरी तरह भक्ति में डूबे नजर आए। उन्होंने गणपति बप्पा के सामने पूजा की और आरती में शामिल हुए।

इसके बाद अभिनेता ने डमरू अपने हाथ में लिया और उसे बजाते हुए दिखाई दिए। उन्होंने शंख भी बजाया। विद्युत के इस अंदाज ने गणेशोत्सव के माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विद्युत पारंपरिक वाद्य बजाते और शंख फूंकते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी दिखाई दे रहे हैं।

सिर्फ दर्शन ही नहीं, उत्सव में भी शामिल हुए अभिनेता
विद्युत जामवाल का लालबागचा राजा के यहां पहुंचना इसलिए भी खास रहा क्योंकि वह केवल दर्शन करके लौटते नहीं दिखे। उन्होंने वहां चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों और उत्सव में भी हिस्सा लिया।

93वें साल में पहुंचा लालबागचा राजा का गणेशोत्सव
मुंबई का लालबागचा राजा गणेशोत्सव के दौरान सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में से एक है। दस दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

मुंबई के अलावा महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों से भी भक्त लालबागचा राजा के दर्शन करने आते हैं। इस साल लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अपने उत्सव का 93वां वर्ष मना रहा है। 2026 में गणेशोत्सव की शुरुआत 14 सितंबर से हुई है।

महादेव थीम ने खींचा श्रद्धालुओं का ध्यान
इस साल लालबागचा राजा के पंडाल की सजावट भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। पंडाल को महादेव की थीम पर तैयार किया गया है और इसकी प्रेरणा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से ली गई है।

पंडाल के सेटअप में एक विशाल त्रिशूल भी लगाया गया है, जो पूरे परिसर को मंदिर जैसा आध्यात्मिक रूप देता है। गणपति की प्रतिमा के आसपास की सजावट में भी इसी थीम की झलक देखने को मिल रही है।

Continue reading on the app

इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन भी मिला

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में साइबर फ्रॉड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर और आर्थिक अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना विजयनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा है।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह साइबर ठगों को एक-एक करंट अकाउंट 4-4 लाख रुपये में बेचता था। आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों में 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन भी पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

खजराना इलाके से गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि शहर में ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत विजयनगर पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर खजराना इलाके के रहने वाले 3 आरोपियों अरबाज खान, नदीम खान और सलमान मुल्तानी को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह आरोपी साइबर फ्रॉड करने वाले ठगों को अन्य लोगों के नाम से संचालित बैंक खाते, एटीएम कार्ड और लिंक सिम कार्ड की पूरी किट उपलब्ध कराते थे।

खातों की जांच में मिला 1.50 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन

बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करने के लिए एक करंट बैंक अकाउंट को 4 लाख रुपये में बेचा था। इतना ही नहीं जल्द और अवैध तरीके से पैसा कमाने के लालच में आरोपियों ने अपने स्वयं के बैंक खाते भी फ्रॉडिस्ट्स को सौंप दिए थे। पुलिस द्वारा खातों की तकनीकी जांच करने पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये से भी अधिक के संदिग्ध लेन-देन मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य खरीदारों व मददगारों की तलाश में जुटी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: वरुण OUT, दूसरे टी20 में इंडिया की प्लेइंग-11 बदलना तय, 26 साल के स्टार पर मेहरबान होंगे कप्तान?

IND vs AFG 2nd T20I: मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं. पहले मैच में खेलने के बाद चोट के चलते उन्हें बचे दो मैचों से बाहर होना पड़ा. ऐसे में दूसरे टी20 के लिए उनकी जगह प्लेइंग-11 में रवि बिश्नोई या वॉशिंगटन सुंदर की एंट्री हो सकती है. Mon, 14 Sep 2026 21:05:26 +0530

  Videos
See all

Aar Paar:"पहले ही बता दिया था, मोहसिन से ट्रॉफी नहीं लेंगे" #mohsinnaqvi #asiacup #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:43:15+00:00

रीलबाजी पड़ी भारी, पुलिस ने सिखाया सबक! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:44:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers