Responsive Scrollable Menu

इंदौर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों रुपये का संदिग्ध लेन-देन भी मिला

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर में साइबर फ्रॉड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। साइबर और आर्थिक अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत थाना विजयनगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी और म्यूल बैंक अकाउंट्स की खरीद-फरोख्त करने वाले एक शातिर गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा है।

आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह साइबर ठगों को एक-एक करंट अकाउंट 4-4 लाख रुपये में बेचता था। आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए खातों में 1 करोड़ 50 लाख रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन भी पाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

खजराना इलाके से गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि शहर में ‘ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0’ के तहत विजयनगर पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर खजराना इलाके के रहने वाले 3 आरोपियों अरबाज खान, नदीम खान और सलमान मुल्तानी को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह आरोपी साइबर फ्रॉड करने वाले ठगों को अन्य लोगों के नाम से संचालित बैंक खाते, एटीएम कार्ड और लिंक सिम कार्ड की पूरी किट उपलब्ध कराते थे।

खातों की जांच में मिला 1.50 करोड़ से ज्यादा का संदिग्ध लेन-देन

बता दें कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने साइबर फ्रॉड में इस्तेमाल करने के लिए एक करंट बैंक अकाउंट को 4 लाख रुपये में बेचा था। इतना ही नहीं जल्द और अवैध तरीके से पैसा कमाने के लालच में आरोपियों ने अपने स्वयं के बैंक खाते भी फ्रॉडिस्ट्स को सौंप दिए थे। पुलिस द्वारा खातों की तकनीकी जांच करने पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये से भी अधिक के संदिग्ध लेन-देन मिला है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य खरीदारों व मददगारों की तलाश में जुटी है।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Continue reading on the app

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: 17 सितंबर को होने वाली सीबीटी 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, आधिकारिक वेबसाइट से करें डाउनलोड

RRB NTPC UG CBT-2 Admit Card Out: आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट से अपने लॉगइन क्रेडेंशियल की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानें कैसे करें डाउनलोड

Continue reading on the app

  Sports

ODI Tri-Series: पाकिस्तान पर भरोसा नहीं! टीम के दौरे से पहले इंग्लैंड ने उठाया बड़ा कदम

ODI Tri-Series: पाकिस्तान में 18 अक्टूबर से वनडे ट्राई सीरीज खेली जानी है, जिसमें मेजबान टीम के अलावा इंग्लैंड और श्रीलंका की टीमें भी हिस्सा लेंगी. इस दौरे के लिए इंग्लैंड ने बड़ा अदम उठाया है. Mon, 14 Sep 2026 21:57:07 +0530

  Videos
See all

Final Cut LIVE: एक पता... 40 पासपोर्ट! | Bhopal Fake Passport Case | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T16:37:02+00:00

Sau Baat Ki Ek Baat: अहमदाबाद में आसमानी आफ़त #kishoreajwani #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T16:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers