सस्ते होंगे फोन? मोबाइल पर लगने वाले GST को 18% से घटाकर 5% करने की मांग, कंपनियों ने सरकार के सामने रखी ये बात
ICEA ने सरकार से स्मार्टफोन पर GST को 18% से घटाकर 5% करने की मांग की है। संगठन के मुताबिक मेमोरी चिप की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के कारण एंट्री-लेवल फोन 35-45% तक महंगे हुए हैं। GST कटौती से कंपनियों को उम्मीद है कि मोबाइल की कीमतें कम होंगी, घरेलू डिमांड बढ़ेगी और ज्यादा लोग स्मार्टफोन खरीद सकेंगे।
₹3300 करोड़ के मालिक भाजपा विधायक भिखारी बने:गंदे-मैले कपड़े पहनकर सड़क पर बैठे; गुरु के आदेश पर बदला था रूप
मुंबई के घाटकोपर पूर्व से भाजपा विधायक पराग शाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह भिखारी के वेश में घाटकोपर की सड़कों पर घूमते और लोगों से मदद लेते नजर आ रहे हैं। शाह के अनुसार, उन्होंने यह प्रयोग किसी राजनीतिक कार्यक्रम या प्रचार के लिए नहीं किया। जैन धर्मगुरु राष्ट्रसंत नम्रमुनि महाराज की शिक्षाओं से प्रेरित होकर उन्होंने कुछ समय के लिए अपनी पहचान बदली। संपत्ति से दूरी बनाकर जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन अनुभव किया। 2024 के विधानसभा चुनाव के हलफनामे के अनुसार, पराग शाह के पास 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं..
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan









