Responsive Scrollable Menu

2027 एशेज खेलने पर स्टीव स्मिथ बोले- अभी बहुत दूर:इस पर वादा नहीं कर सकता; 2028 ओलिंपिक खेलने की इच्छा जताई

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने अगली एशेज सीरीज तक टेस्ट क्रिकेट खेलने की गारंटी नहीं दी है। उन्होंने कहा- 'मुझे अभी पता भी नहीं है कि मैं तब वहां रहूंगा या नहीं। मैं सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ रहा हूं। वह समय अभी काफी दूर है।' स्मिथ ने यह बात डबलिन में एम्सटर्डम फ्लेम्स के लिए यूरोपियन टी-20 प्रीमियर लीग खेलते हुए कही। हालांकि स्मिथ 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना चाहते हैं। इसके लिए वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं। स्मिथ ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीता स्मिथ के लिए इंग्लैंड में एशेज सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा बनना अभी भी सपना है। ऑस्ट्रेलिया ने 2019 और 2023 की सीरीज 2-2 से ड्रॉ होने के बाद एशेज अपने पास रखी थी। लेकिन इंग्लैंड की धरती पर उसकी पिछली सीरीज जीत 2001 में आई थी। स्मिथ ने कहा- ‘मैं इंग्लैंड में एशेज जीतना जरूर पसंद करूंगा। लेकिन देखते हैं कि यह कब पूरा होता है।’ स्मिथ ने एशेज में खेले 41 मैचों में 13 शतकों की मदद से 3703 रन बनाए हैं। वे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ डॉन ब्रैडमैन से पीछे हैं। ब्रैडमैन ने 37 टेस्ट में 19 शतकों के साथ 5028 रन बनाए थे। स्मिथ बोले- ओलिंपिक मेरे करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य क्रिकेट 128 साल बाद 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में लौटेगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में टी-20 प्रतियोगिता होगी। तब स्मिथ 39 साल के होंगे। स्मिथ ने कहा- 'अभी मेरे करियर का सबसे बड़ा लक्ष्य ओलिंपिक में शामिल होना है।' उन्होंने बताया कि इसके लिए वे ज्यादा से ज्यादा टी-20 क्रिकेट खेल रहे हैं। टेस्ट रिटायरमेंट के बाद भी टी-20 खेल सकते हैं स्मिथ ने रिटायरमेंट की कोई तारीख बताए बिना कहा कि वह टेस्ट करियर खत्म होने के बाद भी टी-20 क्रिकेट खेल सकते हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं अभी भी मानता हूं कि कुछ समय तक टी-20 क्रिकेट खेल सकता हूं। आगे क्या करूंगा, यह तय नहीं है। उम्मीद है कि खेलने के लिए अभी कुछ समय बाकी है।’ उन्होंने कहा कि उनका कोई तय एंड डेट नहीं है। कोचिंग में जाने को लेकर भी उन्होंने अभी फैसला नहीं किया है।

Continue reading on the app

Hindi Diwas 2026: CM धामी ने साहित्यकारों को किया सम्मानित, हिंदी को लेकर कही बड़ी बात

हिंदी दिवस पर देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने साहित्यकारों को सम्मानित किया और हिंदी, क्षेत्रीय बोलियों व मातृभाषा के संरक्षण पर जोर दिया।

Continue reading on the app

  Sports

बाबर आजम ने 7 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम, क्या खत्म करेंगे 45 महीने का इंतजार?

बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ नवंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले एक बड़ा कदम उठाया है. ऐसा वो दिसंबर 2019 के बाद पहली बार करने जा रहे हैं. Tue, 15 Sep 2026 12:12:25 +0530

  Videos
See all

Omar Abdullah On UCC: यूसीसी विवाद पर उमर की हुंकार, दे दी सीधी चुनौती | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T07:15:35+00:00

पेरिस की सड़कों पर मुस्लिमों का कब्ज़ा, चारों तरफ घुसपैठिये आ रहे नजर #paris #france #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T07:15:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers