Responsive Scrollable Menu

Swatantra Bhardwaj: स्वतंत्र भारद्वाज को बेल मिलेगी या जेल? दिल्ली की कोर्ट कल सुनाएगी फैसला

Swatantra Bhardwaj Bail Plea:  दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट कल यानी 15 सितंबर मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगा। बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान नीशू आजाद के पिता के साथ मारपीट मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था।

जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि क्या घटना के समय स्वतंत्रत भारद्वाज ने जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था? इस पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि जब पहली बार शिकायत दर्ज कराई गई थी तब जाति सूचक शब्द की बात नहीं कही गई थी, बाद में दोबारा जब बयान दर्ज कराया गया तो जाति सूचक शब्द की बात कही गई थी, इसलिए SC/ST एक्ट लगाया है।  

4 सितंबर को बुलंदशहर से गिरफ्तार

स्वतंत्र भारद्वाज फिलहाल न्यायिक हिरासत के तहत जेल मे बंद है। जंतर मंतर पर हुई मारपीट की घटना को लेकर दर्ज FIR में पुलिस ने SC/ST एक्ट भी जोड़ दिया है। स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने 4 सितंबर को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।

जिसके बाद स्वतंत्र भारद्वाज जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। स्वतंत्र भारद्वाज ने पटियाला हाउस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी। भारद्वाज के वकील ने पहले पटियाला हाउस कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट जज के सामने याचिका पर तुरंत सुनवाई की मांग उठाई थी, लेकिन कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था।  

आरोपी के वकील ने क्या कहा ?

शिकायत के आधार पर पहले पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया था। जमानत याचिका में आरोपी के वकील ने दलील दी कि उसके मुवक्किल को झूठे आरोपों में फंसाया गया है और वह लंबे समय से सामाजिक कामों से जुड़ा रहा है।  

Continue reading on the app

क्या आपकी कंपनी हर महीने जमा कर रही है PF? ऐसे करें चेक, अगर नहीं तो क्या करें?

हर महीने सैलरी स्लिप में PF कटता देखकर कर्मचारी निश्चिंत हो जाते हैं कि उनका रिटायरमेंट सेविंग सेफ है। क्या आपको पता है कि सैलरी से PF कटना और ईपीएफओ (EPFO) खाते में PF जमा होना, दोनों अलग-अलग बातें हैं

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा ने बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया ये कारनामा

Abhishek Sharma world record: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. यह टी20 इंटरनेशनल में 12वां मौका रहा, जब अभिषेक ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 25 या इससे कम गेंदें लीं. टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार ये कारनामा करने का एक रिकॉर्ड है. Mon, 14 Sep 2026 18:56:04 +0530

  Videos
See all

UP News Today | अभी-अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! Uttar Pradesh Latest News | बड़ी खबर | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:15:06+00:00

DA Hike News : साल में 4 बार बढ़ेगा DA? कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा! | Employee News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers