Responsive Scrollable Menu

EXPLAINER: टीम इंडिया ने किया इनकार, तो अब ट्रॉफी किसके पास रहेगी? जानिए क्या कहता है नियम

EXPLAINER: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को धूल चटाकर भारतीय टीम ने खिताबी जीत दर्ज कर ली. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने फाइनल मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए ये खिताब जीता. मगर, फाइनल मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में चले गए और साफ तौर पर उन्होंने मोहसिन नकवी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. जी हां, मेन्स टीम की ही तरह वुमेन्स टीम ने भी फैसला किया कि वह नकवी के हाथ से ट्रॉफी और मेडल नहीं लेंगी. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर टीम इंडिया ने ट्रॉफी नहीं ली है, तो ट्रॉफी किसके पास रहेगी और उसे कहां रखा जाएगा?

भारत ने दर्ज की खिताबी जीत

महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका के साथ खेले गए फाइनल मैच में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करके खिताबी जीत अपने नाम की. फाइनल मैच की बात करें, तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जहां, भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (59) और शेफाली वर्मा (68) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 183 रन बोर्ड पर लगाए.

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को 111 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया और 72 रनों से फाइनल मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली. आपको बता दें, भारत ने 10वां फाइनल खेला और 8वीं बार खिताब अपने नाम किया.

देवजीत सैकिया ने क्या कहा?

मैच खत्म होने के बाद देवजीत सैकिया ने बताया कि भारत का ट्रॉफी न लेने का फैसला पिछले साल पुरुषों की टीम के रुख के साथ एकजुटता दिखाने के लिए था. मैच के बाद देवजीत सैकिया ने कहा, "हमारी मेन्स टीम ने डेढ़ साल पहले एशिया कप जीता था और उसके बाद, अप्रैल 2025 की पहलगाम घटना के बाद हमारी पूरी स्थिति बदल गई. इसलिए, उसके बाद हमारे नागरिकों की ओर से हम पर दबाव था कि हमें अपने पड़ोसी देश के साथ कोई संबंध नहीं रखना चाहिए और उनके साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. लेकिन हमारी सरकार की नीति है कि हमें मल्टीनेशन टूर्नामेंट में हर देश के खिलाफ खेलना ही होगा..."

“लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम हमारे लिए तय की गई हर शर्त को मानेंगे. हमारी सेना का संघर्ष अभी भी जारी है. जो मुख्य नेता हमारे देश के हितों के खिलाफ काम कर रहा है, हम उससे ट्रॉफी नहीं ले सकते. महिला टीम ने पिछले साल पुरुष टीम के फैसले का सपोर्ट किया है."

“इससे हमारी टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ता. हमने अपने सभी मैच एकतरफा अंदाज में जीते हैं. भारत में महिला क्रिकेट बहुत अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है और इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है. हमारी पूरी योजना 2026 ICC T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है.”

कहां और किसके पास रहेगी अब ट्रॉफी?

भारत के मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि एशिया कप की ट्रॉफी अब कहां रहेगी? पिछले साल पुरुष एशिया कप के फाइनल में भी ऐसा ही विवाद हुआ था. भारतीय टीम द्वारा ट्रॉफी लेने से इनकार करने के बाद इसे दुबई स्थित एशियन क्रिकेट काउंसिल के कार्यालय में रखा गया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रॉफी को ACC कार्यालय में सुरक्षित रखा गया और उसे बिना अनुमति कहीं ले जाने पर रोक थी. इस बार भी भारतीय टीम ने ट्रॉफी स्वीकार नहीं की है, इसलिए फिलहाल इसके ACC के पास ही रहने की संभावना है.

क्या सचमुच मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर भाग गए थे?

पुरुष एशिया कप 2025 में सूर्यकुमार कुमार की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने खिताबी जीत दर्ज की थी. मगर, पहलगाम हमले के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी, जो एसीसी के प्रमुख होने के साथ-साथ पाकिस्तानी नेता हैं, जिन्होंने काफी भड़काऊ बयान दिए थे, उनके हाथ से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया था.

इसके बाद प्रेजेंटेशन में काफी देर तक गतिरोध रहा और ट्रॉफी भारतीय टीम को नहीं दी गई. बाद की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी ट्रॉफी को लेकर मंच से चले गए और बाद में ट्रॉफी दुबई स्थित ACC कार्यालय में लॉक कर दी गई. इसके बाद से ही मोहसिन नकवी को सोशल मीडिया पर ट्रॉफी चोर कहने लगे.

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की हुई थी मौत

22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए. आतंकियों ने टूरिस्ट को निशाना बनाकर गोलीबारी की, जिससे पूरे देश में आक्रोश फैल गया.

हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया और भारत ने आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया. इस घटना का असर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट संबंधों पर भी पड़ा. सितंबर 2025 के एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान के तत्कालीन आंतरिक मंत्री और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था.

ये भी पढ़ें: ICC ने पाकिस्तान को सुनाई दोहरी सजा, WTC प्वॉइंट्स टेबल से काटे अंक, पैसे भी काटे, जानिए क्या है पूरा मामला

Continue reading on the app

Yashobhoomi में SEMICON India 2026 का आगाज करेंगे PM Modi, 600 से ज्यादा कंपनियां जुटेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 के पांचवें एडिशन का उद्घाटन करेंगे। यह देश के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम पर तीन दिन तक चलने वाले नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत होगी। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाला यह इवेंट इंडस्ट्री की भागीदारी, पॉलिसी की दिशा और इंटरनेशनल पार्टनरशिप पर फोकस करेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अनुसार, यह कॉन्फ्रेंस इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM), MeitY और ग्लोबल इंडस्ट्री बॉडी SEMI द्वारा मिलकर "सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम" थीम के तहत आयोजित की जा रही है। MeitY के मुताबिक, इस कन्वेंशन में 15,000 वर्ग मीटर में 600 से ज़्यादा एग्ज़िबिटर (जिनमें 300 इंटरनेशनल फर्म शामिल हैं) और 150 से ज़्यादा स्पीकर हिस्सा लेंगे। एग्ज़िबिशन फ्लोर पर छह देशों के पवेलियन और 12 राज्य सरकारों के पवेलियन होंगे, साथ ही स्टार्टअप्स, स्टूडेंट हैकाथॉन और वर्कफोर्स डेवलपमेंट के लिए खास हिस्से भी होंगे।

इसे भी पढ़ें: Seva Sankalp Abhiyan: दिल्ली में 13800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की होगी शुरुआत


इस इवेंट में मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी अहम उपलब्धियों की आधिकारिक समीक्षा भी पेश की जाएगी। 'सेमिकॉन इंडिया प्रोग्राम' के तहत केंद्र सरकार ने 12 सेमीकंडक्टर प्रोजेक्ट्स को मंज़ूरी दी है, जिनमें से 'सेमिकॉन 1.0' के तहत मंज़ूर तीन यूनिट्स में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। इसके अलावा, केंद्रीय कैबिनेट ने 'सेमिकॉन 2.0' के अगले चरण को भी मंज़ूरी दी है, जो छह मुख्य स्तंभों पर आधारित है। इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन ऑटोमेशन टूल्स 400 से ज़्यादा शैक्षणिक संस्थानों और 105 स्टार्टअप्स तक पहुंचाए गए हैं, जबकि 24 स्टार्टअप्स को 'डिज़ाइन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम' के तहत मंज़ूरी मिली है। मंत्रालय ने कहा, "सेमिकॉन इंडिया 2026 एक व्यापक वैल्यू-चेन अप्रोच अपनाएगा, जिसमें सेमीकंडक्टर मटीरियल और मैन्युफैक्चरिंग से लेकर एडवांस्ड पैकेजिंग, डिज़ाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम तक के सफ़र को दिखाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: UNSC में India की स्थायी सदस्यता का रास्ता साफ ! US, UK, France, Russia के बाद China भी आ गया साथ


मंत्रालय ने कहा, "नया 'सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स' वैल्यू चेन एक्सपीरियंस विजिटर्स को सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम की एक मिली-जुली तस्वीर दिखाएगा और वैल्यू चेन के अलग-अलग चरणों में भारत की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा।" "स्टार्टअप पैविलियन में लगभग 40 स्टार्टअप्स को दिखाया जाएगा, जबकि वर्कफोर्स डेवलपमेंट पैविलियन माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में टैलेंट, स्किल्स और करियर के मौकों के लिए एक खास प्लेटफॉर्म देगा।" यह इवेंट भारतीय और इंटरनेशनल कंपनियों के लिए पार्टनरशिप, इन्वेस्टमेंट के मौकों, टेक्नोलॉजी सहयोग और सप्लाई-चेन लिंकेज तलाशने का एक अहम मौका देगा, जिससे एक भरोसेमंद ग्लोबल सेमीकंडक्टर पार्टनर के तौर पर भारत की स्थिति और मजबूत होगी।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा ने बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया ये कारनामा

Abhishek Sharma world record: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. यह टी20 इंटरनेशनल में 12वां मौका रहा, जब अभिषेक ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 25 या इससे कम गेंदें लीं. टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार ये कारनामा करने का एक रिकॉर्ड है. Mon, 14 Sep 2026 18:56:04 +0530

  Videos
See all

UP News Today | अभी-अभी यूपी से आ गई बड़ी खबर! Uttar Pradesh Latest News | बड़ी खबर | BJP | SP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:15:06+00:00

DA Hike News : साल में 4 बार बढ़ेगा DA? कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा! | Employee News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers