Responsive Scrollable Menu

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी, APPSC में फाइनेंस ऑफिसर समेत कई पद खाली

सरकारी नौकरी करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (अरुणाचल प्रदेश पीएससी) ने विभिन्न पदों/सेवाओं में योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 'ग्रुप-ए और ग्रुप-बी, राजपत्रित (तकनीकी) पद-2026 (भाग-II)' की संयुक्त भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित करता है.अरुणाचल प्रदेश पीएससी की ओर से जारी 37 रिक्तियों में फाइनेंस और अकाउंट्स ऑफिसर/ट्रेजरी ऑफिसर (वित्त विभाग) के 7, सब-ट्रेजरी ऑफिसर (वित्त विभाग) के 7, असिस्टेंट डायरेक्टर (गृह विभाग) के 5 और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (गृह विभाग) के 18 पद शामिल हैं.

12 अक्टूबर तक ऑनलाइन कर सकेंगे अप्लाई

इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर के शाम 10 बजे से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर तक तय की गई है. ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर संबंधित पदों के लिए आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें.

ये भी पढ़ें: 3500 किलो मेहंदी और अविवाहित युवाओं की भीड़... जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर की सिंजारा रस्म क्यों है खास?

आवेदकों की न्यूनतम आयु 21, वहीं अधिकतम आयु 35 वर्ष

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित विभाग के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, असिस्टेंट डायरेक्टर और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पोस्ट के लिए कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है. आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

जानें कितनी रहेगी सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 44,900 से 1,77,500 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे. आवेदन पत्र भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो 200 रुपए तय किया गया है. वहीं, पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.

ये भी पढे़ं: Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, टोंक में सचिन पायलट का दबदबा, वसुंधरा के गढ़ में BJP को झटका 

Continue reading on the app

हिंदी दिवस पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा ऐलान- अपनी भाषा में पढ़ और सुन पाएंगे अदालत के अहम फैसले

सुप्रीम कोर्ट के सभी महत्वपूर्ण फैसलों का सरल हिंदी में सारांश उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा इन फैसलों के हिंदी में ऑडियो और वीडियो बुलेटिन भी उपलब्ध होंगे.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: शिवम दुबे ना तेज भाग पाते हैं, ना डाइव लगाते हैं, खराब फील्डिंग देखकर बुमराह बजाने लगे ताली

Shivam Dube: टीम इंडिया के ऑलराउंडर शिवम दुबे की फील्डिंग हमेशा सवालों के घेरे में रहती है. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भी वो काफी सुस्ती नजर आए और टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा. Tue, 15 Sep 2026 20:18:51 +0530

  Videos
See all

Khabardar With Sweta Singh: कच्चे तेल के दाम में उछाल, महंगाई का बुरा हाल | Inflation In India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T15:40:47+00:00

रिटायर्ड डॉक्टर दंपति को बदमाशों ने बनाया निशाना, सामने आया मामला | #Crime #DoctorCouple #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T15:40:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers