Responsive Scrollable Menu

Explainer: दुनिया पर क्यों मंडरा रहा तेल की कमी का खतरा? सऊदी अरब में पाइपलाइन फटने से 4% नुकसान का खतरा

Saudi Arabia Oil Pipeline: दुनिया में तेल की कमी का खतरा मंडरा रहा है. ये चर्चा तब शुरू हुई जब सऊदी में पाइपलाइन पर ड्रोन हमला हुआ और आपूर्ति बंद हो गई. सऊदी अरब में 1,200 किलोमीटर लंबी मुख्य ईस्ट-वेस्ट (East-West) तेल पाइपलाइन पर भीषण ड्रोन हमला हुआ है. इसके बाद सुरक्षा कारणों से इसे अस्थायी रूप से पूरी तरह बंद कर दिया गया है. यह हमला रियाद और मदीना क्षेत्रों में हुआ है, जिससे कई लोग घायल हुए हैं और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है. अब ऐसे में दुनिया में तेल की कमी का खतरा मंडराने की चर्चा शुरू हो गई है. 

सऊदी विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह हमला इराक की ओर से आए कई ड्रोनों द्वारा किया गया है. हालांकि, यमन के हूती विद्रोही भी लगातार क्षेत्र में तेल और सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. ये पाइपलाइन सऊदी अरब की सबसे महत्वपूर्ण पाइपलाइन है जो रोजाना 50 से 70 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा सकती है. यह सऊदी को फारस की खाड़ी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के विवादित समुद्री रास्ते से बचाकर लाल सागर के यानबू बंदरगाह तक सीधे तेल पहुंचाने का मुख्य वैकल्पिक जरिया देती है.

यह भी पढ़ें: Explainer: क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर में होता है जमीन आसमान का अंतर, यहां समझिए दोनों में क्या है फर्क?

 

4 प्रतिशत नुकसान तक खतरा

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की एक अहम तेल पाइपलाइन ड्रोन हमले के बाद बंद होने से वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है. तेल कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर सऊदी अरब ने कुछ दिनों में पाइपलाइन दोबारा शुरू नहीं की, तो लाल सागर के रास्ते निर्यात के लिए उसके पास तेल का भंडार कम पड़ सकता है. इससे दुनिया में तेल की सप्लाई करीब 4% तक घटने का खतरा है.

ड्रोन हमलों के बाद बंद हुई पाइपलाइन

ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब ने शुक्रवार को अपनी ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन बंद कर दी थी. यह पाइपलाइन देश के तेल को रेगिस्तान के रास्ते लाल सागर के तट तक पहुंचाती है. हालांकि, सऊदी सरकार ने अभी यह साफ नहीं किया है कि पाइपलाइन को कितना नुकसान हुआ है और इसे पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा.

कब तक हो सकती है शुरू

तेल उद्योग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, पाइपलाइन की मरम्मत में 5 से 6 सप्ताह तक का समय लग सकता है. वहीं, कुछ अन्य सूत्रों का कहना है कि इसे जल्द ठीक किया जा सकता है और मरम्मत के दौरान पाइपलाइन से सीमित मात्रा में तेल भेजना भी शुरू किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: क्यों डॉलर के खिलाफ BRICS ने की लामबंदी? आखिर अमेरिका को कैसे पछाड़ेंगी ब्रिक्स कंट्रीज, भारत को फायदा या नुकसान?

 

यानबू में सिर्फ 5-7 दिन का तेल भंडार

सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है. इस पाइपलाइन के जरिए वह रोजाना करीब 40 लाख बैरल तेल लाल सागर के किनारे स्थित यानबू बंदरगाह तक पहुंचाता था. यह मात्रा दुनिया की कुल तेल सप्लाई का करीब 4% है. तीन उद्योग सूत्रों के मुताबिक, पाइपलाइन बंद होने के बाद यानबू बंदरगाह के पास सिर्फ 5 से 7 दिनों तक निर्यात जारी रखने के लिए तेल का भंडार बचा है.

हालांकि, सऊदी अरब के पास मिस्र के लाल सागर स्थित ऐन सुखना और भूमध्य सागर स्थित सिदी केरीर बंदरगाहों पर भी कुछ तेल भंडार मौजूद है. इससे कुछ दिनों तक ग्राहकों को तेल की सप्लाई जारी रखी जा सकती है.

उद्योग के अनुमान के अनुसार, यानबू की तेल भंडारण क्षमता करीब 3.5 करोड़ बैरल है. वहीं, ऐन सुखना और सिदी केरीर की क्षमता क्रमशः करीब 1.8 करोड़ और 2 करोड़ बैरल है. हालांकि, ये भंडार पूरी तरह भरे हुए नहीं हैं. अगर ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन लंबे समय तक बंद रहती है तो ये भंडार भी धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं.

वैश्विक तेल सप्लाई पर पहले से दबाव

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण पहले से ही तेल की सप्लाई पर दबाव है. अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) के मुताबिक, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर के रास्ते तेल की आवाजाही घटने से अगस्त में सऊदी अरब की तेल सप्लाई 30 साल से ज्यादा समय के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई.

आईईए का अनुमान है कि इस साल दुनिया की तेल सप्लाई में करीब 57 लाख बैरल प्रतिदिन यानी लगभग 6% की कमी आ सकती है. युद्ध शुरू होने से पहले मध्य पूर्व से रोजाना करीब 2.2 करोड़ बैरल तेल की सप्लाई होती थी. उद्योग सूत्रों के अनुसार, अब होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल का प्रवाह घटकर करीब 60 लाख से 90 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया है.

सऊदी अरब का तेल उत्पादन भी घटा

सऊदी अरब ने पिछले सप्ताह ओपेक को बताया कि युद्ध शुरू होने से पहले फरवरी में उसका तेल उत्पादन करीब 1.09 करोड़ बैरल प्रतिदिन था. अगस्त में यह घटकर करीब 62 लाख बैरल प्रतिदिन रह गया. ऐसे में पाइपलाइन लंबे समय तक बंद रहने से सऊदी अरब के सामने तेल निर्यात बनाए रखने की चुनौती और बढ़ सकती है. इसका असर वैश्विक तेल बाजार और ईंधन की कीमतों पर भी पड़ने की आशंका है.

वैश्विक तेल संकट का खतरा

इस पाइपलाइन के बंद होने से दुनिया की 4% से 5% तेल सप्लाई रुकने का खतरा पैदा हो गया है. यानबू बंदरगाह पर केवल 5 से 7 दिनों का तेल स्टॉक बचा है. यदि इसे जल्द ठीक नहीं किया गया, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें आसमान छू सकती हैं. वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुकी है।.

भारत पर क्या असर होगा? 

भारत अपनी जरूरत का अधिकांश कच्चा तेल आयात करता है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कमी और बढ़ती कीमतों के कारण भारत में भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की पूरी आशंका है. 

यह भी पढ़ें: Explainer: क्या AI इंसानों के लिए खतरा बन सकता है? जानें जैकब कॉक्सन की चिंता से लेकर भारत की AI रेस तक 

Continue reading on the app

फैनकोड पर तो लग रहे हैं पैसे, फ्री में कहां देख सकते हैं भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 मैच, जानिए पूरी डिटेल्स

India vs Afghanistan 2nd T20I : भारत और अफगानिस्ता के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रहा है. इस सीरीज का पहला मुकाबला बीते रविवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच को भारत ने 7 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब इस सीरीज का दूसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाने वाला है. इसको लेकर भी फैंस जानना चाह रहे हैं. तो आइए हम आपको इसके बारे में बताने हैं. 

भारत और अफगानिस्तान के बीच इस सीरीज का दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दूसरा टी20 खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच भी पहले मैच के की तरह सेम टाइम पर शुरू होगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी, जबकि टॉस 7:00 बजे खेला जाएगा. इसके साथ ही फैंस ये भी जानना चाह रहे हैं कि, इस मैच को फ्री में कहां देखें, तो आइए इसके बारे में भी हम आपको बताते हैं. 

कहां देखें भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. इस मुकाबले की सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में होगी. इसके अलावा मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 पर अंग्रेजी में किया जाएगा. सोनी का सब्सक्रप्शन लेने के बाद आप मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. 

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जा रही है. भारत-अफगानिस्तान सीरीज के पहले मैच को देखने के लिए फैन ने पैसे खर्च किए थे. उन्होंने फैनकोड पर जाकर पैसे खर्च कर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी थी. ऐसे में इस मैच को फ्री में कहां देख सकते हैं, ऐसी कौन सी जगह है, जहां एक भी पैसा खर्च नहीं होगा, आइए जानते हैं. 

फ्री में कहां पर देखें भारत-अफगानिस्तान का मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. फ्री डिश टीवी पर इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स में किया जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले मचै का प्रसारण डीडी भारती पर किया गया था. क्योंकि महिला एशिया कप 2026 का फाइनल डीडी स्पोर्स्ट पर प्रसारित किया गया था. अब भारत और अफगानिस्तान मैच को फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे.

भारत और अफगानिस्तान का स्क्वाड

भारत - श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

अफगानिस्तान - इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक 

ये भी पढ़ें : 'वही मैच का टर्निंग पॉइंट था...', ईशान किशन के कारण हारा अफगानिस्तान, कप्तान इब्राहिम जरदान ने खुद दिया बड़ा बयान

Continue reading on the app

  Sports

टूट गया एडम गिलक्रिस्ट का 22 साल पुराना सबसे खतरनाक रिकॉर्ड, मैट रेनशॉ ने जिम्बाव्बे में ठोका ऐतिहासिक शतक

Matt Renshaw century: छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मैट रेनशॉ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले अंडे में 94 गेंदों में 109 रन की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. गिलक्रिस्ट से तीन गेंदें कम खेलकर रेनशॉ सबसे तेज ये कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बन गए. इतना ही नहीं, उन्होंने जिम्बाब्वे में सबसे बड़ी वनडे पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. Tue, 15 Sep 2026 18:47:03 +0530

  Videos
See all

Disha Salian Death Case: दिशा सालियान केस में नया अपडेट पिता सतीश सालियान का बड़ा आरोप |Mumbai |Crime #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:43:22+00:00

Mayawati On Akash Anand | मायावती Vs आकाश आनंद...क्या सोचती है UP की जनता? | BSP | UP Politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers