Responsive Scrollable Menu

अपने पोस्ट का गलत मतलब निकाले जाने से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, गणेश चतुर्थी के मौके पर कसा तंज, पैप्स को मारा ताना

अमिताभ बच्चन आए दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. वो अपनी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं. आज गणेश चतुर्थी के मौके पर अमिताभ बच्चन ने त्योहार की बधाई देने के साथ ही अपनी नाराजगी भी जाहिर की. वो कहते हैं कि हर वक्त उनके पोस्ट का गलत मतलब निकाला जाता है, लेकिन अब उन्हें ये मजाक लगने लगा है.

Continue reading on the app

Saif Ali Khan ने अपने हाथों से बनाई गणपति की मूर्ति, Kareena Kapoor ने दिखाई घर के बप्पा की झलक

गणेश चतुर्थी के मौके पर पूरे देश में उत्साह देखने को मिल रहा है। आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। कई सितारों ने अपने घर में गणपति उत्सव की तस्वीरें और वीडियो साझा कर प्रशंसकों को इस खास मौके की झलक दिखाई है।

सैफ ने अपने हाथों से बनाई गणपति की मूर्ति

गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने अपने हाथों से गणपति बप्पा की मूर्ति बनाई है। करीना कपूर ने भी इसकी झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। सैफ के अलावा उनके परिवार के बच्चे भी गणपति उत्सव को लेकर काफी उत्साहित नजर आए।

इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh के बाद Vishal Chaturvedi का नया धमाका! गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर आधारित फिल्म 'रामबोला' की घोषणा

तैमूर और जेह ने भी बनाई मिट्टी की मूर्ति

करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर और जेह ने भी हर साल की तरह इस बार घर पर मिट्टी से गणपति की मूर्ति बनाई। करीना ने इसकी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "मेरे जेह बाबा ने इसे बनाया है। सभी को खुशहाल और जोश से भरी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।"

इसे भी पढ़ें: Ramayana Part 1 का पहला भक्तिमय गाना 'जय जय राम' रिलीज़, AR Rahman का संगीत, अरिजीत-श्रेया की आवाज़ ने बांधा समां

बॉलीवुड में गणपति उत्सव की धूम

गणेश चतुर्थी के मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे अपने घर में गणपति बप्पा की पूजा कर रहे हैं। सितारों की ओर से साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में उनके घर का गणपति उत्सव देखने को मिल रहा है। इससे प्रशंसकों को भी इस खास त्योहार की खुशियों और भक्ति की झलक मिल रही है।

Continue reading on the app

  Sports

दर्द की मजबूरी या जीत की रणनीति? रिटायर्ड हर्ट और रिटायर्ड आउट क्या होता है, जानें क्रिकेट के दो सबसे उलझाने वाले नियम

Retired hurt Vs Retired out rule: क्रिकेट में 'रिटायर्ड' शब्द सुनते ही चोट की तस्वीर उभरती है. लेकिन टी-20 के दौर में अब यह सिर्फ मजबूरी नहीं, बल्कि एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक बन चुका है. जहां चोट या बीमारी के कारण मैदान छोड़ना 'रिटायर्ड हर्ट' कहलाता है, जिसमें खिलाड़ी ठीक होकर दोबारा बल्लेबाजी करने आ सकता है. वहीं 'रिटायर्ड आउट' एक सोची-समझी रणनीतिक चाल है, जहां रन गति बढ़ाने के लिए बल्लेबाज़ अपनी मर्जी से पारी का अंत कर देता है और दोबारा मैदान पर नहीं लौट पाता. Wed, 16 Sep 2026 17:03:35 +0530

  Videos
See all

Sanjay Nishad with SP Live: BJP का साथ छोड़ेंगे संजय निषाद?, Akhilesh Yadav से नजदीकी! | UP Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T12:13:54+00:00

SP नेता Pawan Yadav के हत्याकांड में पुलिस ने दो बदमाशों को किया ढेर #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T12:14:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers