Responsive Scrollable Menu

Bigg Boss 20 Day 7 Highlights: सलमान खान ने कनिका मान और गुल्लू संग की मस्ती, अरिश्फा और आम्रपाली दुबे के बीच हुआ घमासान

Bigg Boss 20 Day 7 Highlights: सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने के साथ ही लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. घर में पहले हफ्ते से ही दोस्ती, दुश्मनी, बहस और कलेश देखने को मिल रहा है. कंटेस्टेंट्स के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस हो रही है, तो वहीं बिग बॉस के घर का माहौल भी हर गुजरते दिन के साथ और ज्यादा गर्म होता जा रहा है. शो का पहला वीकेंड का वार भी हो चुका है. शनिवार के एपिसोड में सलमान खान ने उन कंटेस्टेंट्स को जमकर फटकार लगाई, जिन्होंने घर के नियमों का उल्लंघन किया था. वहीं, उन्होंने काजी तौकीर के गेम और उनके व्यवहार की तारीफ भी की. इसके बाद अब रविवार का एपिसोड भी काफी एंटरटेनिंग रहा.

रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने जहां कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की, वहीं इसके बाद घर के अंदर खूब कलेश भी देखने को मिला. कभी लव और अरिश्फा आमने-सामने आए तो कभी अरिश्फा और आम्रपाली दुबे के बीच ऐसी बहस हुई कि मामला काफी आगे बढ़ गया. आइए जानते हैं रविवार के एपिसोड में क्या-क्या हुआ.

सलमान खान ने की नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स की बात

रविवार के एपिसोड की शुरुआत सलमान खान ने नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के साथ की. उन्होंने घर में नॉमिनेट हुए चार कंटेस्टेंट्स को लेकर बात की और बताया कि इनमें से उदिति को सबसे कम वोट्स मिले हैं. सलमान ने उदिति से इस बारे में बातचीत की और उन्हें समझाया कि उन्हें शो में आगे बढ़ने के लिए अपने गेम पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने ये भी बताया कि उदिति को फिलहाल एक लाइफलाइन के साथ शो में बने रहने का मौका मिला है. सलमान की इस बातचीत के बाद घरवालों के बीच भी इस बात को लेकर चर्चा देखने को मिली. पहले हफ्ते में ही नॉमिनेशन का दबाव कंटेस्टेंट्स पर साफ दिखाई दे रहा है और हर कोई अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश कर रहा है.

आम्रपाली दुबे के साथ सलमान ने खेला मजेदार गेम

इसके बाद रविवार के एपिसोड में माहौल को हल्का करने के लिए सलमान खान ने भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ एक मजेदार गेम खेला. सलमान ने आम्रपाली से कहा कि वो घर के सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी तरफ से या तो हार्ट वाला इमोजी दें या फिर गुस्से वाला इमोजी. इसके साथ ही उन्हें ये भी बताना था कि वो किसी कंटेस्टेंट को वो इमोजी क्यों दे रही हैं. आम्रपाली ने एक-एक करके घरवालों के बारे में अपनी राय रखी. इस दौरान कई कंटेस्टेंट्स के बारे में उनकी बातें काफी मजेदार रहीं, तो कुछ बातों ने घरवालों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया.

माही विज और आम्रपाली ने की कनिका मान की एक्टिंग

इसके बाद शो में एक और मजेदार पल देखने को मिला. आम्रपाली दुबे और माही विज ने मिलकर कंटेस्टेंट कनिका मान की एक्टिंग की. दोनों ने कनिका के अंदाज और उनके बोलने के तरीके की नकल की, जिसे देखकर घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ सलमान खान भी काफी एंटरटेन हुए. इसके बाद सलमान खान ने भी माहौल को और मजेदार बना दिया. उन्होंने कनिका मान और गुल्लू के साथ डांस और मस्ती की. सलमान का ये अंदाज देखकर घरवालों के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. 

इसके बाद शुरू हुआ घर में कलेश

सलमान खान की मस्ती के बाद शो में अचानक माहौल बदल गया. घर के अंदर एक के बाद एक कई विवाद देखने को मिले. सबसे पहले लव और अरिश्फा के बीच बहस हुई. दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला बढ़ता चला गया. दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहे. इसके बाद अरिश्फा की बहस आम्रपाली दुबे के साथ हो गई. दोनों के बीच हुई बहस ने घर का माहौल काफी गर्म कर दिया.

‘इसी से मेरा घर चलता है’

आम्रपाली की बातों के बाद अरिश्फा भावुक हो गईं और रोने लगीं. उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि सोशल मीडिया और शॉर्ट वीडियो बनाना उनके लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि इसी काम से उनका घर चलता है. अरिश्फा ने कहा कि हर किसी का अपना काम और अपना संघर्ष होता है. ऐसे में उनके काम को छोटा समझना या उसका मजाक उड़ाना उन्हें पसंद नहीं आया. इस दौरान अरिश्फा काफी इमोशनल दिखाई दीं. वहीं, घर के बाकी सदस्य दोनों के बीच चल रही इस बहस को देखते रहे.

ये भी पढ़ें: न गोविंदा न बच्चे, गणपति बप्पा को अकेले ही घर लेकर आईं सुनीता आहूजा, वायरल हुआ एक्टर की पत्नी का वीडियो

Continue reading on the app

शुभेंदु सरकार का बड़ा एक्शन, बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने का आदेश जारी, मंत्री घोष ने आतंकी हमलों से जोड़े तार

Madrasas Close in Bengal: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. सरकार ने सर्वे के बाद 252 गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को बंद करने का आदेश दिया है. इसके अलावा करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है. अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान कई संस्थानों के पास जरूरी सरकारी मंजूरी नहीं मिली और कुछ जगहों पर बुनियादी सुविधाओं की भी कमी पाई गई.

पश्चिम बंगाल सरकार ने साफ किया है कि जिन मदरसों के पास जरूरी सरकारी मंजूरी है, उन्हें बंद नहीं किया जाएगा. अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के मंत्री क्षुदीराम टुडू ने बताया कि जून की शुरुआत से राज्य के सभी जिलों में मदरसों का जमीनी स्तर पर सर्वे कराया गया. इस सर्वे में सरकारी और निजी मदरसों के बुनियादी ढांचे, सरकारी मंजूरी और प्रबंधन व्यवस्था की जांच की गई। इसका मकसद राज्य में चल रहे अधिकृत और अनधिकृत मदरसों की सही संख्या का पता लगाना था.

यह भी पढ़ें: डीजे बैन, अष्टमी पर ड्राई डे... बंगाल में कैसी होगी BJP सरकार की पहली दुर्गा पूजा? CM सुवेंदु ने पलटा ममता का ये फैसला

 

अधिकारियों के मुताबिक, करीब 100 मदरसों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है. इन मदरसों के जवाब मिलने और उनकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. वहीं, जरूरी मंजूरी और बुनियादी सुविधाएं नहीं होने के कारण 252 मदरसों को बंद करने का आदेश दिया गया है. मंत्री क्षुदीराम टुडू ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निर्देश पर शुरू की गई थी.

मंत्री घोष ने आंतक से जोड़े तार

मदरसों को लेकर राज्य सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने भी बयान दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हुई आतंकी घटनाओं में कुछ मदरसा शिक्षकों की संलिप्तता सामने आई है. उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश से आने वाले कुछ संदिग्ध लोग मदरसों में शरण लेते थे. दिलीप घोष ने कहा कि कई नेता पहले भी इस मुद्दे पर चिंता जता चुके हैं, लेकिन इसे हल करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार इस मामले में कार्रवाई करेगी.

यह भी पढ़ें: 'देश तोड़ने वालों को गांधी की नहीं नेताजी की भाषा में जवाब देंगे', बंगाल CM सुवेंदु अधिकारी ने लगाई फटकार

 

 

Continue reading on the app

  Sports

मैं मशीन नहीं हूं... दमदार फिफ्टी के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द, कहा-परेशान होकर Wi-Fi बंद कर देता हूं

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में संजू सैमसन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. संजू के लिए ये पारी काफी राहत भरी रही. क्योंकि इससे पहले संजू लगातार फेल हो रहे थे और टीम इंडिया में अपनी जगह खोने के कगार पर थे. इस दमदार अर्धशतकीय पारी के बाद संजू कहा कि वह बाहरी शोर से परेशान होकर अपना Wi-Fi बंद कर देते थे. Wed, 16 Sep 2026 08:34:59 +0530

  Videos
See all

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00

AAJTAK 2 | IMRAN KHAN के लिए क्रिकेटरों की चिट्ठी! PAKISTAN में बिगड़े हालात! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers