Responsive Scrollable Menu

चिंतामन गणेश मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, त्रेता युग और भगवान राम-सीता से है नाता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक है। यहां उज्जैन के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। यहां एक ही पाषाण में गजानंद के 3 स्वरूप विराजित हैं। आज से गणेशोत्सव की शुरुआत हो गई है और मंदिर में भक्तों की भीड़ लगना भी शुरू हो गई है।

अब गणेशोत्सव के 10 दिन तक मंदिर में भक्तों की भीड़ दिखाई देने वाली है। यहां सभी चिंतामण, इच्छामन और सिद्धिविनायक के दर्शन और पूजन के लिए पहुंचने वाले हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर मंदिर में विशेष सजावट भी की गई है।

पूरी होती है भक्तों की मनोकामना

चिंतामन गणेश मंदिर के बारे में यह मान्यता है कि यहां पर भक्त जो भी मनोकामना मांगते हैं, वह पूरी होती है। मंदिर में भक्त विशेष रूप से संतान प्राप्ति की मनोकामना के साथ पहुंचते हैं। यहां उल्टा स्वास्तिक बनाकर संतान की मनोकामना मांगी जाती है। जब इच्छा पूरी हो जाती है तो सीधा स्वास्तिक बनाया जाता है। इसके अलावा रक्षासूत्र बांधकर मनोकामना मांगने और पूरी होने पर उसे खोलने की मान्यता है। इस मंदिर में तुलादान का भी महत्व माना गया है। संतान प्राप्ति के बाद कई परिवार बच्चों के वजन के बराबर दान कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित करते हैं।

श्रीराम सीता ने की थी स्थापना

इस मंदिर से जुड़ी पौराणिक मान्यता के मुताबिक ये आज का नहीं बल्कि त्रेता युग का मंदिर है। अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता जब यहां पर पहुंचे। तब वटवृक्ष के नीचे ये प्रतिमा प्रकट हुई ऐसी मान्यता है। भगवान राम ने यहां चिंतामण, लक्ष्मण ने इच्छामन और माता सीता ने यहां सिद्धिविनायक के नाम से श्री गणेश का पूजन किया था। यही वजह है कि यहां एक ही पाषाण में भगवान के 3 स्वरूपों को पूजे जाने की मान्यता है।

यहां मौजूद है लक्ष्मण बावड़ी

इस मंदिर में एक बहुत पुरानी बावड़ी भी मौजूद है। जिसे लक्ष्मण और बाणगंगा के नाम से पहचाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक श्रीगणेश के अभिषेक के लिए यहां पर जल उपलब्ध नहीं था इसलिए लक्ष्मण जी ने बाण चलाकर यहां से जलधारा निकाली। आज भी ये बावड़ी मंदिर में भक्तों की आस्था का केंद्र है।

Continue reading on the app

Gold-Silver Rate 14 September : गणेश चतुर्थी पर क्या है सोने-चांदी का भाव, जानिए भोपाल-इंदौर और दिल्ली का लेटेस्ट रेट

सितंबर महीने में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी का रेट 2,34,886 रुपये प्रति किलो पर चल रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.34 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है।

गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर रही। बता दें कि गणेश चतुर्थी के चलते सोमवार, 14 सितंबर 2026 को भारत का सर्राफा बाजार बंद है। शनिवार-रविवार को भी अवकाश के चलते नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं। इसलिए आज भी सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानि शुक्रवार (11 सितंबर 2026) के रेट ही मान्य होंगे।

भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव

भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,140 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।

दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?

दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,41,400 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।

मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,44,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,49,900 रुपये बताई जा रही है।

सोने-चांदी की कीमतों में क्यों हो रहा है बदलाव?

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और डॉलर इंडेक्स की मजबूती से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अनिश्चितता का माहौल है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 99.33 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसका असर कच्चे तेल की कीमतों और कीमती धातुओं की कीमत पर भी पड़ रहा है। ​ ब्रेंट क्रूड 107 से 108 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 102 से 103 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने की फिर चिंता बढ़ गई है। साथ ही वैश्विक स्तर पर महंगाई का खतरा मंडराने लगा है।

इसके अलावा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया ₹95.68 से ₹95.87 के दायरे में कमजोर होकर ट्रेड कर रहा है। रुपये की गिरावट ने आयातित सोने और कच्चे तेल को और महंगा बना दिया है। औद्योगिक मांग/कमी (सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी (EV) मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर) के चलते चांदी की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। फिलहाल अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Fed) की ब्याज दरों को लेकर मिल रहे संकेतों पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है।  बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक मिडिल ईस्ट संकट कम नहीं होता और कच्चे तेल की कीमतें नीचे नहीं आती, तब तक बुलियन (सोना-चांदी) में उठा-पटक देखने को मिल सकती है।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
  • 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर आखिरी बार चुनेंगे टीम इंडिया, रोहित शर्मा मामले की वजह से छोड़ सकते हैं चीफ सेलेक्टर का पद

16 सितंबर यानी आज अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी आखिरी बार टीम इंडिया को चुन सकती है. ये सेलेक्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए होना है Wed, 16 Sep 2026 07:28:27 +0530

  Videos
See all

अब UPI पेमेंट पर देना होगा चार्ज? | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:51:48+00:00

हाईकोर्ट पहुंचा पंजाब में गुलजार सिंह की आत्महत्या का मामला | Guljar Singh | Punjab | AAP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T02:55:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers