Responsive Scrollable Menu

ग्लोबल चेस लीग में नेपोम्नियाश्ची ने कार्लसन को हराया:गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को 7-5 से हराकर खिताब जीता

बेंगलुरु में रविवार को ग्लोबल चेस लीग के फाइनल में गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने एल्पाइन APL पाइपर्स को 7-5 से हराया। इस जीत में इयान नेपोम्नियाश्ची ने मैग्नस कार्लसन को मात देकर अहम भूमिका निभाई। दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी कार्लसन को लीग में दो दिन में दूसरी हार मिली। कार्लसन इससे एक दिन पहले अलीरेजा फिरोज्जा से हारे थे। इसके बाद फाइनल में उन्हें गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स के रूसी खिलाड़ी नेपोम्नियाश्ची ने हराया। एल्पाइन APL पाइपर्स पिछली बार की चैंपियन टीम थी। हालांकि, जब पिछली बार यह टूर्नामेंट मुंबई में हुआ था, तब कार्लसन इसमें नहीं खेले थे। टीम फाइनल के पहले सेट में कार्लसन ने काले मोहरों से नेपोम्नियाश्ची के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेली। दूसरे सेट में कार्लसन सफेद मोहरों से खेल रहे थे और जीत की स्थिति में दिखाई दे रहे थे। नेपोम्नियाश्ची ने इसके बाद जाल बिछाया। काफी समय बचा होने के बावजूद कार्लसन उसमें फंस गए। नेपोम्नियाश्ची ने तुरंत बाजी पलट दी। उन्होंने बढ़त हासिल की और टीम के लिए अहम जीत दर्ज की। इस जीत से गेंजेस ग्रैंडमास्टर्स ने चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। फाइनल के अन्य मुकाबले में FYERS अमेरिकन गैम्बिट्स ने CheQ मुंबई मास्टर्स को 7.5-4.5 से हराया।

Continue reading on the app

दोपहर में शेयर खरीदने को कहते, अगली सुबह बिकवा देते; रायपुर में कारोबारी से 96 लाख की ठगी

दोपहर में शेयर खरीदने को कहते, अगली सुबह बिकवा देते; रायपुर में कारोबारी से 96 लाख की ठगी

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा... 30 गेंद में ऐतिहासिक T20I सेंचुरी ठोकते ही क्रीज पर क्यों योगा करने लगे अभिषेक शर्मा?

Abhishek Sharma celebration: अभिषेक शर्मा जब महज 30 गेंद में रिकॉर्ड तोड़ शतक लगाने के बाद क्रीज पर ही बैठकर शांति पाठ की मुद्रा में बैठ गए तब स्टैंड्स में बैठे उनके पिता का जश्न देखने लायक था. अपने बेटे की इस उपलब्धि पर राजकुमार शर्मा का सीना गर्व से चौड़ा हो गया होगा, जो अभिषेक के बचपन के कोच भी हैं. Thu, 17 Sep 2026 20:36:08 +0530

  Videos
See all

Raebareli में ABVP और समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस में लाठियां भांजी ! | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:14:54+00:00

Encounter in Udhampur: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर, एक OGW को दबोचा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T15:12:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers