रतलाम के बाजना में तेंदुए की मौत, ग्रामीणों के पीछे दौड़ता दिखा VIDEO, पैर बंधे थे, जांच पर नजर
बाजना के मानपूरा गाँव के जंगल में घायल हालत में मिले तेंदुए की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घायल हालत में ग्रामीणों के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा।
घायल तेंदुए का तुरंत इलाज कराया, लेकिन उसकी हालत काफ़ी गंभीर थी। वन विभाग की टीम ने बताया रविवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया, मौत का कारण क्या है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
जंगल में घायल पड़ा था तेंदुआ
आपको बता दें, रविवार सुबह बाजना कि मानपूरा गाँव के कुछ ग्रामीण जंगल में बकरी चराने के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने वहाँ एक घायल तेंदुए को देखा, वह घायल हालत में जंगल में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने तेंदुए के शरीर पर कई चोटों के निशान भी देखें। जिसके बाद तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई, सूचना मिलने के बाद टीम मौक़े पर पहुँची और घायल तेंदुए को इलाज के लिए अपने साथ ले। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घायल हालत में ग्रामीणों के पीछे दौड़ा
वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें घायल हालत में तेंदुआ ग्रामीणों के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई दे रहा। जैसा कि वीडियो में देखा जा सकता है तेंदुआ काफ़ी कमज़ोर और परेशान नज़र आ रहा। इस दौरान उसके पैर पर सफ़ेद कपड़ा भी दिखाई दे रहा। ऐसा लग रहा है जैसे तेंदुए के किसी ने पैर बांधे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद एक सवाल लगातार उठ रहा है कि तेंदुए के पैर किसने और किन परिस्थितियों में बांधे हैं। साथ ही साथ यह भी पता लगाया जा रहा है कि तेंदुए चोटें कैसी आयी। फ़िलहाल वन विभाग की ओर से मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताने की बात कही गई है।
रतलाम में गणेशोत्सव को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, 200 से ज्यादा जगह विराजेंगे बप्पा
आज प्रदेश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। रतलाम में भी भक्ति भाव के साथ यह पर्व सेलिब्रेट किया जाएगा। लोग अपने घरों से लेकर गली मोहल्ले में शुभ मुहूर्त में बप्पा को विराजित करेंगे। अगले 10 दिनों तक हर जगह उत्साह और उल्लास देखने को मिलेगा।
रतलाम में 200 से ज्यादा जगह पर अलग-अलग पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाने वाली है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। त्योहार उत्साह, उल्लास और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके इसलिए एसपी अमित कुमार खुद व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
रतलाम में गणेश उत्सव की धूम
रतलाम में माणक चौक, लोकेंद्र भवन और राम मंदिर सहित कई जगहों पर गणेश मूर्ति की दुकानें लगाई गई है। यहां भक्त बप्पा की अलग अलग अंदाज की मूर्तियां अपने घर, प्रतिष्ठान और पंडालों के लिए खरीद रहे हैं। शहर के गणेश मंदिरों में भी 10 दिवसीय ये त्यौहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है। पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रही है।
आयोजकों के साथ मीटिंग
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने हाल ही में गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों और नवरात्रि में गरबा पंडाल लगाने वाले आयोजकों के साथ मीटिंग भी की। इस मीटिंग के दौरान समितियों के आयोजकों और पदाधिकारियों से चर्चा कर आयोजन के संबंध में जानकारी ली गई। आयोजकों से ये कहा गया है कि सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें।
अलर्ट पर पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी और एएसपी ने अपने हाथों में ले रखी है। दोनों ही अधिकारियों ने जिले के आलोट, जावरा और
ताल क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिन जगहों पर गणपति बैठाए जाने वाले हैं। वहां सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर क्या इंतजाम किए गए हैं, इस बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों को भी इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News







