‘लैंबॉर्गिनी’ गाने पर लड़की ने किया बेहद प्यारा डांस, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे फैन!
सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो अपने प्यारे अंदाज और शानदार परफॉर्मेंस की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक लड़की ‘लैंबॉर्गिनी’ गाने पर बेहद प्यारा डांस करती नजर आ रही है. गाने की बीट पर लड़की के डांस मूव्स और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. उसका कॉन्फिडेंस और डांस करने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यही वजह है कि वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं. अगर आपको भी डांस वीडियो देखना पसंद है, तो यह परफॉर्मेंस आपको जरूर पसंद आएगी. Video credit: Instagram-@ayushi15205
Gaurav-Akansha Divorce: आकांक्षा के बाद गौरव खन्ना ने भी पत्नी को किया अनफॉलो, इंस्टाग्राम से हटाईं साथ की तस्वीरें; तलाक हो रहा फाइनल?
Gaurav Khanna Divorce: टीवी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना अपने टूटते रिश्तो को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों के अलग होने की खबरों के बीच हाल ही में आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर गौरव खन्ना को अनफॉलो कर दिया था। इसी बीच अब गौरव खन्ना ने भी पत्नी आकांक्षा को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर उनके साथ सभी तस्वीरें हटा दी हैं।
गौरव और आकांक्षा के बीच छिड़ी ये सोशल मीडिया हलचल ने फैंस को झटका दे दिया है। फैंस का मानना है कि अब दोनों के बीच सुलह की गुंजाइश नहीं है और दोनों तलाक लेने जा रहे हैं।
गौरव खन्ना ने आकांक्षा को किया अनफॉलो, हटाई फोटोज
हाल ही में आकांक्षा ने गौरन को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया था जिसके बाद गौरव ने भी यही कदम उठाया है। हालांकि गौरव के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी पत्नी आकांक्षा के साथ कुछ तस्वीरें अब भी मौजूद हैं।
आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर बदला अपना प्रोफाइल
आकांक्षा चमोला के इंस्टाग्राम अकाउंट में हुए बदलाव को फैंस ने तुरंत नोटिस किया। गौरव के साथ उनकी कई पुरानी तस्वीरें और रील्स अब उनके प्रोफाइल पर नजर नहीं आ रही हैं। इसके साथ ही आकांक्षा ने गौरव को फॉलो करना भी बंद कर दिया है।
'लॉक अप 2' में आकांक्षा ने किया था गौरव से शादी तोड़ने का ऐलान
आकांक्षा और गौरव की शादी नवंबर 2016 में हुई थी। दोनों की शादी को लेकर उस समय काफी चर्चा हुई थी। लेकिन कुछ समय से उनके रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आती रही हैं।
आकांक्षा ने 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि दोनों अलग होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद गौरव भी शो के तीसरे सप्ताह में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे। शो में गौरव ने कहा था कि अंकिता की ओर से अलगाव की बात सार्वजनिक किए जाने की खबर ने दोनों परिवारों को भी चौंका दिया था।
10 करोड़ रुपये की एलिमनी की खबर पर आकांक्षा ने क्या कहा?
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने नाम से जुड़ी कथित 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग पर भी प्रतिक्रिया दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान उनसे इस रिपोर्ट के बारे में सवाल किया गया। तो आकांक्षा ने कहा- "अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां क्यों बैठी होती? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती।"
मां नहीं बनना चाहती थीं आकांक्षा
आकांक्षा और गौरव के रिश्ते में मतभेद की एक वजह दोनों की भविष्य को लेकर अलग सोच भी बताई जाती है। आकांक्षा ने पहले कहा था कि उन्हें मां बनने को लेकर वैसी भावनाएं महसूस नहीं होतीं, जबकि गौरव की बच्चों और परिवार को लेकर अलग अपेक्षाएं थीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







