रतलाम में गणेशोत्सव को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, 200 से ज्यादा जगह विराजेंगे बप्पा
आज प्रदेश भर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। रतलाम में भी भक्ति भाव के साथ यह पर्व सेलिब्रेट किया जाएगा। लोग अपने घरों से लेकर गली मोहल्ले में शुभ मुहूर्त में बप्पा को विराजित करेंगे। अगले 10 दिनों तक हर जगह उत्साह और उल्लास देखने को मिलेगा।
रतलाम में 200 से ज्यादा जगह पर अलग-अलग पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित की जाने वाली है। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। त्योहार उत्साह, उल्लास और सुरक्षा के साथ मनाया जा सके इसलिए एसपी अमित कुमार खुद व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
रतलाम में गणेश उत्सव की धूम
रतलाम में माणक चौक, लोकेंद्र भवन और राम मंदिर सहित कई जगहों पर गणेश मूर्ति की दुकानें लगाई गई है। यहां भक्त बप्पा की अलग अलग अंदाज की मूर्तियां अपने घर, प्रतिष्ठान और पंडालों के लिए खरीद रहे हैं। शहर के गणेश मंदिरों में भी 10 दिवसीय ये त्यौहार धूमधाम से मनाया जाने वाला है। पुलिस लगातार सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मॉनिटरिंग कर रही है।
आयोजकों के साथ मीटिंग
सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने हाल ही में गणेश उत्सव समितियों के आयोजकों और नवरात्रि में गरबा पंडाल लगाने वाले आयोजकों के साथ मीटिंग भी की। इस मीटिंग के दौरान समितियों के आयोजकों और पदाधिकारियों से चर्चा कर आयोजन के संबंध में जानकारी ली गई। आयोजकों से ये कहा गया है कि सुरक्षा को लेकर विशेष सावधानी बरतें।
अलर्ट पर पुलिस
सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी और एएसपी ने अपने हाथों में ले रखी है। दोनों ही अधिकारियों ने जिले के आलोट, जावरा और
ताल क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिन जगहों पर गणपति बैठाए जाने वाले हैं। वहां सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को लेकर क्या इंतजाम किए गए हैं, इस बारे में जानकारी ली गई। पुलिस अधिकारियों को भी इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कोशिश करें। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
15 सितंबर का पंचांग: ऋषि पंचमी पर करें सातों ऋषियों की पूजा, सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
15 सितंबर का पंचांग: ऋषि पंचमी पर करें सातों ऋषियों की पूजा, सुबह 11:57 बजे से दोपहर 12:46 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Samacharnama







.jpg)
