Responsive Scrollable Menu

नीलम ने गोविंदा संग रिश्ते की अफवाहों पर रिएक्शन दिया:बोलीं- उस समय मैं बहुत छोटी थी, उनकी शादी की जानकारी बाद में मिली

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने हाल ही में गोविंदा के साथ अपने रिश्ते की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं थीं, तब वह बहुत छोटी थीं और उन्हें गोविंदा की शादी की जानकारी नहीं थी। नीलम ने यह बात टाइम्स नाउ के इंटरव्यू में कही। गौरतलब है कि नीलम कोठारी और गोविंदा ने 1980 के दशक और 1990 के शुरुआती वर्षों में कई फिल्मों में साथ काम किया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें वर्षों तक चलती रहीं। इंटरव्यू में नीलम से कहा गया कि गोविंदा ऑफ-स्क्रीन उनसे प्यार करते थे। इस पर नीलम ने कहा, “मुझे नहीं पता। सबसे पहले तो मैं उस समय बहुत छोटी थी। अब मुझे पता चला है कि शायद उस वक्त उनकी शादी हो चुकी थी।” वहीं, नीलम के पास बैठे पति समीर सोनी ने गोविंदा को लेकर कहा, “वह बहुत अच्छे इंसान हैं। जब भी मैं उनसे मिला हूं, वह बहुत गर्मजोशी से मिले हैं।” समीर ने यह भी कहा, “जो बात 20 साल पहले हुई भी हो सकती है और नहीं भी, उसके बारे में मुझे पता ही नहीं, तो मैं उसे लेकर कैसे बैठ सकता हूं? वह अब भी दावा करते हैं कि वह तुमसे बहुत प्यार करते थे।” रिश्ता उनके लिए विकल्प नहीं था नीलम कोठारी ने बताया कि उस दौर में उनके लिए रिश्ता बनाना कभी विकल्प नहीं था। उनका पूरा ध्यान हिंदी सीखने और फिल्मों में काम करने पर था। नीलम ने यह भी बताया कि कम उम्र की वजह से उनके परिवार का कोई सदस्य शूटिंग पर उनके साथ जाता था। नीलम के मुताबिक, सेट पर सभी लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे। उनके को-स्टार्स भी उनके साथ बच्चे जैसा व्यवहार करते थे। समीर सोनी ने कहा कि जैकी श्रॉफ और संजय दत्त खास तौर पर नीलम को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव रहते थे। नीलम और गोविंदा की जोड़ी नीलम कोठारी और गोविंदा की जोड़ी ने 80 और 90 के दशक में कई फिल्मों में साथ काम किया था। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी। इस जोड़ी की पर्दे पर शुरुआत फिल्म ‘लव 86’ से हुई थी। 14 फरवरी 1986 को रिलीज हुई यह मूवी गोविंदा की डेब्यू फिल्म भी थी। इसके 2 हफ्ते बाद 28 फरवरी 1986 को दोनों की दूसरी फिल्म ‘इल्जाम’ रिलीज हुई। इस फिल्म के गानों और गोविंदा के बेहतरीन डांस (खासकर गाने 'स्ट्रीट डांसर' ) ने उन्हें रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी पहचान दिलाई। दोनों ‘खुदगर्ज’ (1987) में साथ नजर आए। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर सफल रही। इसके बाद नीलम और गोविंदा ने ‘सिंदूर’, ‘हत्या’, ‘दो कैदी’ और ‘फर्ज की जंग’ जैसी कई अन्य फिल्मों में भी साथ काम किया। इसी दौरान दोनों के रिश्ते की अफवाहें सामने आई थीं। 15 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू किया नीलम कोठारी का जन्म हांगकांग में हुआ था। उनके पिता शिशिर कोठारी गुजराती जैन थे, जबकि मां परवीन कोठारी पारसी थीं। बचपन से ही नीलम को संगीत और डांस में रुचि थी। उन्होंने कीबोर्ड बजाना और जैज बैले भी सीखा। उनकी पढ़ाई हांगकांग के आइलैंड स्कूल में हुई। बाद में उनका परिवार बैंकॉक शिफ्ट हो गया। मुंबई में छुट्टियां बिताने के दौरान उनकी मुलाकात फिल्म डायरेक्टर रमेश बहल से हुई। उन्होंने नीलम को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया, जिसके बाद नीलम ने एक्टिंग में हाथ आजमाने का फैसला किया। इसके बाद, जब वो महज 15 साल की थीं, तब बतौर लीड उनकी पहली फिल्म ‘जवानी’ (1984) रिलीज हुई थी। वहीं, कई लोकप्रिय फिल्मों में काम करने के बाद नीलम ने साल 2001 में अभिनय से दूरी बना ली थी। बाद में उन्होंने ज्वेलरी डिजाइनिंग में कदम रखा। कई साल बाद नीलम 2020 में रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आईं। इसमें उनकी दोस्त महीप कपूर, भावना पांडे और सीमा सजदेह भी थीं। वह इसके स्पिन-ऑफ ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ में भी नजर आईं। इसमें मुंबई और दिल्ली की कास्ट को साथ लाया गया था।

Continue reading on the app

वंदेमातरम से शुरू हुआ भारत-अफगान टी-20:अभिषेक ने 12वीं बार 25 से कम बॉल पर फिफ्टी लगाई; बुमराह के 350 विकेट

भारत ने पहले टी-20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार को क्रिकेट में पहली बार वंदेमातरम गाया गया। टॉस के दौरान श्रेयस अय्यर ने अफगान कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी। भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह ने टी-20 में 350 विकेट पूरे किए। अभिषेक शर्मा ने 22 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उन्होंने 32 गेंद में 82 रन बनाए। अभिषेक ने12वीं बार 25 या उससे कम बॉल पर फिफ्टी लगाई। मैच में बने 8 मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स… 1. पहली बार क्रिकेट में वंदेमातरम गाया गया दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में क्रिकेट में पहले वंदेमातरम गाया गया और उसके बाद राष्ट्रगान जन गण मन हुआ। भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा पहली बार देखने को मिला। 28 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों में कहा गया था कि अगर वंदेमातरम और जन गण मन दोनों प्रस्तुत किए जाएं, तो पहले वंदेमातरम उसके बाद राष्ट्रगान होना चाहिए। 2. टॉस के दौरान श्रेयस ने अफगान कप्तान को जर्सी दी टॉस के समय भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को टीम इंडिया की जर्सी दी। इसी समय 3 मैचों की टी-20 सीरीज की ट्रॉफी और टॉस का सिक्का भी कैमरे पर दिखाया गया। इस सीरीज की खास बात यह है कि मैच भारत में होने के बावजूद अफगानिस्तान टीम होस्ट कर रही है। 3. बुमराह ने 350 टी-20 विकेट पूरे किए जसप्रीत बुमराह ने टी-20 क्रिकेट में 350 विकेट पूरे कर लिए। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में रहमानुल्लाह गुरबाज को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। बुमराह टी-20 में 350 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उनसे पहले युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार यह कारनामा कर चुके हैं। 4. उमरजई का भारत के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे बड़ा अफगानी बैटर का स्कोर अजमतुल्लाह उमरजई ने 64 रन की पारी खेली। उनका यह स्कोर भारत के खिलाफ किसी अफगान बल्लेबाज का संयुक्त रूप से सबसे बड़ा टी-20 इंटरनेशनल स्कोर है। इससे पहले इब्राहिम जादरान ने 2022 में भारत के खिलाफ 64 रन बनाए थे। उमरजई का यह स्कोर भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में नंबर-6 या उससे नीचे से बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनसे आगे श्रीलंका के दसुन शनाका हैं, जिन्होंने 2022 में धर्मशाला में 74* रन बनाए थे। 5. अभिषेक ने 12वीं बार 25 या कम गेंद में फिफ्टी लगाई अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। यह उनका टी-20 इंटरनेशनल में 12वां अर्धशतक था। इस फिफ्टी के साथ अभिषेक के टी-20 इंटरनेशनल में 14 50+ स्कोर हो गए। इनमें 12 बार उन्होंने 25 या उससे कम गेंद में 50+ बनाया है। इस मामले में कोई दूसरा बल्लेबाज उनके बराबर नहीं है। सूर्यकुमार यादव 9 बार के साथ अगले नंबर पर हैं। 6. राशिद ने अभिषेक का शानदार कैच लपका अभिषेक 10.6 ओवर में मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हुए। लॉन्ग ऑन पर राशिद खान ने दौड़ते हुए शानदार कैच लिया और 82 रन की पारी खत्म की। 7. 38 गेंद बाकी रहते जीता भारत भारत 38 गेंद बाकी रहते जीत गया। 2017 में फुल मेंबर बनने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की यह सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते दूसरी बड़ी जीत है। भारत ने 2024 में इंदौर में 26 गेंद बाकी रहते अफगानिस्तान को हराया था। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका सबसे आगे है, जिसने 2024 में तारौबा में अफगानिस्तान को 67 गेंद बाकी रहते हराया था। 8. भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की लगातार 9वीं हार अफगानिस्तान ने टी-20 में भारत के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा हार के मामले में बांग्लादेश की बराबरी कर ली। यह अफगान टीम की लगातार 9वीं हार है। बांग्लादेश भी 2019 से 2025 के बीच भारत के खिलाफ लगातार 9 मैच हार चुका है। इस लिस्ट में जिम्बाब्वे और आयरलैंड 8-8 लगातार हार के साथ अगले नंबर पर हैं।

Continue reading on the app

  Sports

मोहसिन नकवी से Women’s Asia Cup की ट्रॉफी नहीं लेने पर BCCI ने क्या कहा? टीम इंडिया के कोच ने भी तोड़ी चुप्पी

पिछले साल भारतीय मेंस टीम ने जो किया था, इस साल वही भारत की महिला टीम ने कर डाला. भारत की सीनियर मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के इस कारनामे में जो चीज कॉमन रही, वो मोहसिन नकवी की हुई फजीहत रही. मेंस टीम की ही तरह भारत की महिला टीम ने भी मोहसिन नकवी […] Mon, 14 Sep 2026 07:39:03 +0530

  Videos
See all

Lift में कुत्ता ले जाने पर बवाल! महिला से मारपीट का VIDEO वायरल | #shorts #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T02:45:35+00:00

Amit Shah Speech Today: अमित शाह का NDA शासित 21 राज्यों में 2029 से पहले UCC लाने का ऐलान | News18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T02:45:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers