Responsive Scrollable Menu

Yemen में तेज हुआ संघर्ष, हूतियों ने Saudi Arabia पर मिसाइल और ड्रोन दागे

(परिवर्तित डेटलाइन से) अदन, 13 सितंबर (एपी) यमन में रविवार को संघर्ष तब और तेज हो गया, जब यमन सरकार की सेनाओं ने लाल सागर के निकट ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों पर हमले किए जबकि हूतियों ने सऊदी अरब को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। सऊदी अरब यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है, जो हूतियों के खिलाफ लड़ रही है। यमन की सरकार ने पिछले सप्ताह एक ‘‘करारी’’ हार का सामना करने के बाद लाल सागर के तट पर और सैनिक भेजने का संकल्प व्यक्त किया है।

पिछले सप्ताह हूतियों ने एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोखा और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक द्वीप पर कब्जा कर लिया है। बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प के रूप में एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। इस संघर्ष के बढ़ने से खासकर सऊदी अरब के तेल बुनियादी ढांचे और लाल सागर में उसके जहाजों पर हूती हमलों की वजह से – दुनियाभर में तेल की आपूर्ति और कीमतों पर दबाव बढ़ रहा है।

इससे ईरान को अमेरिका के साथ जारी लड़ाई में बढ़त मिल सकती है। हूतियों की इस बढ़त से बाजारों में चिंता बढ़ गई है और यमन के आम नागरिकों को डर है कि देश फिर से विनाशकारी गृहयुद्ध की ओर लौट सकता है। संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि सितंबर की शुरुआत से इस गरीब देश में लड़ाई के कारण 80,000 से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

रात में हूतियों ने सऊदी अरब पर मिसाइलों और ड्रोन से और हमले करने का दावा किया। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने एक बयान में दावा किया कि उन्होंने सऊदी अरब में एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। उन्होंने इसका कोई सबूत नहीं दिया और यह भी नहीं बताया कि हमला कब हुआ।

सऊदी नागरिक सुरक्षा विभाग ने बताया कि यमन की सीमा के पास लाल सागर के किनारे एक मिसाइल गिरा, जिसके कारण दो लोग घायल हुए और एक मस्जिद तथा कई अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा। बयान में इसके लिए हूतियों को जिम्मेदार ठहराया गया। रविवार को सऊदी अरब की ओर से हूतियों को निशाना बनाकर किए गए हमले के बारे में कोई बयान नहीं आया।

हूती हाल में घोषित नाकेबंदी के तहत सऊदी तेल के बुनियादी ढांचे और जहाजों पर हमले कर रहे हैं।

Continue reading on the app

SBI का दावा- लोन और EMI फिर महंगे होंगे:बैंकों में इस हफ्ते 4 दिन छुट्टी, टेस्ला की सेकेंड जनरेशन रोडस्टर 1 अक्टूबर को आएगी

कल की बड़ी खबर रेपो रेट से जुड़ी रही। SBI रिपोर्ट के अनुसार, RBI अक्टूबर में रेपो रेट 0.25% बढ़ा सकता है, इसके बाद दिसंबर में भी इतनी ही बढ़ोतरी कर सकता है। इससे आपके लोन महंगे हो सकते हैं। वहीं इस हफ्ते बैंकों में 4 दिन कामकाम नहीं होगा। 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… 1. SBI का दावा- लोन और EMI फिर महंगे होंगे:RBI रेपो रेट 0.50% तक बढ़ा सकता है, क्रूड ऑयल 100 डॉलर पार होने से महंगाई बढ़ेगी आने वाले दिनों में होम लोन और कार लोन महंगा हो सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया रेपो रेट बढ़ा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, RBI अक्टूबर की क्रेडिट पॉलिसी में रेपो रेट 0.25% बढ़ा सकता है, इसके बाद दिसंबर में भी इतनी ही बढ़ोतरी कर सकता है। यानी 0.50% तक रेपो रेट बढ़ सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… 2. बैंकों में इस हफ्ते 4 दिन छुट्टी:गणेश चतुर्थी पर कई शहरों में छुट्टी; ब्रांच जाने से पहले चेक करें RBI की लिस्ट अगर इस हफ्ते आपको बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच देश के अलग-अलग शहरों में बैंक 4 दिन बंद रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 3. एंथ्रोपिक चीफ बोले- AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी की जाए:मस्क-ऑल्टमैन ने समर्थन दिया; रिसर्चर की चेतावनी- 2 साल में इंसानियत पर खतरा AI कंपनी एंथ्रोपिक के प्रमुख डेरियो अमोदेई ने AI मॉडल्स को डेवलप करने की स्पीड को धीमा करने और उनकी सख्त मॉनिटरिंग की जरूरत बताई है। अमोदेई ने अपने एक नए एसे 'वी मस्ट पेस द फ्रंटियर' में कहा कि AI के खतरे गंभीर हैं और कंपनियों व सरकारों को इनसे निपटने के लिए वक्त चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 4. टेस्ला की सेकेंड जनरेशन रोडस्टर 1 अक्टूबर को आएगी:मस्क बोले- गो फॉर लॉन्च; कार में थ्रस्टर्स मिल सकते हैं, जिससे उड़ भी सकेगी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला अपनी सेकेंड जनरेशन 'रोडस्टर' स्पोर्ट्स कार 1 अक्टूबर को लाएगी। कंपनी ने X पर "गो फॉर लॉन्च" लिखकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस कार में कोल्ड गैस थ्रस्टर्स दिए जा सकते हैं, जिनकी मदद से यह कार शायद हवा में थोड़ा उड़ भी सकेगी। हालांकि उड़ने का मतलब यह नहीं कि कार आसमान में प्लेन की तरह यहां-वहां घूम पाए। यह सिर्फ परफॉर्मेंस बूस्ट और शॉर्ट-टर्म लिफ्ट के लिए हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 5. अटल पेंशन योजना से ₹210 में हर महीने ₹5000 मिलेंगे:ये स्कीम आपके रिटायरमेंट को देगी वित्तीय सुरक्षा, समझें इसमें निवेश का पूरा गणित अटल पेंशन योजना के जरिए आप अपने लिए पेंशन का इंतजाम कर सकते हैं। अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है। इस योजना के जरिए आप अपने बुढ़ापे को आर्थिक सुरक्षा दे सकते हैं। पूरी खबर पढ़ें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार-रविवार को मार्केट बंद था तो शुक्रवार के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, 36 साल ने नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a single Test match: टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाना बल्लेबाजों की अद्भुत सहनशक्ति और कला का सबसे बड़ा प्रमाण है. ग्राहम गूच के के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से लेकर ब्रायन लारा के महारिकॉर्ड और शुभमन गिल व कुमार संगकारा की शानदार पारियों तक, यह लिस्ट रेड बॉल क्रिकेट के उन स्वर्णिम अध्यायों को बयां करती है, जहां दिग्गजों ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से इतिहास के पन्नों पर अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कर दिया. Mon, 14 Sep 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: भारत की Diplomacy की बड़ी जीत? China-Russia-Iran पर भारी पड़ा India | BRICS #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:45:31+00:00

सुबह की बड़ी खबरें | BRICS Dinner Menu | Women Asia Cup 2026 | Ganesh Chaturthi | Amit Shah |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:47:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers