Responsive Scrollable Menu

CPL 2026: इस टीम ने बनाया दूसरा सबसे कम स्कोर, अपना पहला मैच खेल रहे गेंदबाज ने ढाया कहर

CPL 2026 में 23 साल के गेंदबाज का कहर ऐसा बरपा कि सामने वाली टीम दूसरे सबसे लोएस्ट टोटल पर सिमटकर रह गई.

Continue reading on the app

भारत ने जीत के बाद भी ट्रॉफी नहीं ली:विमेंस एशिया कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाए; स्मृति-शेफाली ने हाईएस्ट पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बनाया

भारत 8वीं बार विमेंस एशिया कप चैंपियन बना। टीम ने दुबई में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट में टीम इंंडिया ने सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। इस मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी कर डाली। हालांकि प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से in कर दिया। भारत Vs श्रीलंका मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स 1. मोहसिन नकवी से भारत ने ट्रॉफी लेने से इंकार किया भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया। नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मंच पर पहुंच गए थे। उन्होंने श्रीलंकाई टीम को मेडल दिए और कप्तान चमारी अटापट्टु को रनर-अप चेक भी दिया। बाद में प्रेजेंटेशन खत्म कर दिया गया। 2. श्रीलंकाई फील्डर चोट के बाद स्ट्रेचर पर बाहर गईं भारतीय पारी के पांचवे ओवर में थ्रो फेंकने के दौरान श्रीलंकाई फील्डर विश्मी गुणरत्ने का दायां टखना बुरी तरह मुड़ गया। वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद फिजियो को बुलाया गया। जांच के बाद उन्हें स्ट्रैचर पर लादकर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बीच खेल रुका रहा। हालांकि वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरीं।उन्होंने 20 रन बनाए। 3. स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रनआउट हुईं 14वें ओवर में स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रनाउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर के कट शॉट पर दोनों स्मृति ने रन चुराने की कोशिश की। इस बीच पॉइंट से कवीशा दिलहारी ने थ्रो किया और विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं। टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत ने एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए भारत ने इस महिला टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। श्रीलंका 8 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 2. स्मृति-शेफाली ने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी की स्मृति और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। यह महिला टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 3. स्मृति-शेफाली के बीच छठवीं शतकीय साझेदारी स्मृति और शेफाली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने छठवीं बार सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने यूएई की ईशा ओजा-तीर्था सतीश की जोड़ी की बराबरी की। 4. शेफाली ने महिला टी-20 एशिया कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। 5. शेफाली ने इस साल 675 रन बनाए शेफाली ने 2026 में टी-20 में 675 रन बनाए हैं। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे। 6. श्री चरणी एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय श्री चरणी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में 4 विकेट के साथ इस साल 39 विकेट लिए। उन्होेंने पूनम यादव के 35 विकेट को पीछे छोड़ा। 7. श्री चरणी एशिया कप टी-20 फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज श्री चरणी ने फाइनल में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। वह महिला टी-20 एशिया कप फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बन गई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज, 36 साल ने नहीं टूटा विश्व कीर्तिमान

5 batsman Most runs in a single Test match: टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर सबसे ज्यादा रन बनाना बल्लेबाजों की अद्भुत सहनशक्ति और कला का सबसे बड़ा प्रमाण है. ग्राहम गूच के के ऐतिहासिक रिकॉर्ड से लेकर ब्रायन लारा के महारिकॉर्ड और शुभमन गिल व कुमार संगकारा की शानदार पारियों तक, यह लिस्ट रेड बॉल क्रिकेट के उन स्वर्णिम अध्यायों को बयां करती है, जहां दिग्गजों ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से इतिहास के पन्नों पर अपना नाम हमेशा के लिए दर्ज कर दिया. Mon, 14 Sep 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: भारत की Diplomacy की बड़ी जीत? China-Russia-Iran पर भारी पड़ा India | BRICS #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:45:31+00:00

सुबह की बड़ी खबरें | BRICS Dinner Menu | Women Asia Cup 2026 | Ganesh Chaturthi | Amit Shah |PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T01:47:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers