Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम:35 और बनाने लायक प्लूटोनियम भी; समुद्र में बना रहा ‘न्यूक्लियर कवच’

भारत के पास 190 परमाणु हथियार हैं। अगले कुछ सालों में यह 35 और बना सकता है, इस तरह यह संख्या 225 तक पहुंच सकती है। यह जानकारी अमेरिकी थिंक टैंक फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स (FAS) की नई रिपोर्ट में सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता को भी लगातार मजबूत कर रहा है। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बियों के बेड़े के जरिए भारत समुद्र में अपना ‘न्यूक्लियर कवच’ बना रहा है। इन 190 परमाणु हथियारों में से 160 से ज्यादा मौजूदा मिसाइलों के लिए हैं, बाकी नई मिसाइलों के लिए तैयार रखे गए हैं। FAS का अनुमान है कि आने वाले समय में भारत के परमाणु हथियारों की संख्या बढ़ सकती है। भारत के पास 730 किलो प्लूटोनियम था भारत लगातार अपनी परमाणु ताकत को आधुनिक बना रहा है। पिछले कुछ वर्षों में कई नए परमाणु सक्षम हथियार सेना में शामिल किए गए हैं। वहीं, कुछ नए हथियार सिस्टम अभी तैयार किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2026 की शुरुआत तक भारत के पास करीब 730 किलो हथियार बनाने वाला प्लूटोनियम हासिल कर लेने का अनुमान है। इतने प्लूटोनियम से 225 तक वॉरहेड बनाए जा सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट खुद साफ करती है कि यह सिर्फ अनुमान है, वास्तविक संख्या वॉरहेड के डिजाइन और रिजर्व में रखी सामग्री पर निर्भर करती है। रिपोर्ट में अग्नि-V का भी जिक्र: एक मिसाइल, कई निशाने FAS की रिपोर्ट में अग्नि-V बेहतर बनाने का भी जिक्र है। कहा गया है कि इस मिसाइल में MIRV तकनीक का परीक्षण किया गया है। इसका मतलब एक मिसाइल में कई ऐसे वॉरहेड ले जाने की क्षमता विकसित करना है, जिन्हें अलग-अलग लक्ष्यों की ओर भेजा जा सकता है। 2024 के बाद मई 2026 में भी कई पेलोड के साथ परीक्षण हुआ। FAS का अनुमान है कि अग्नि-V संभवतः तीन वॉरहेड ले जा सकती है, हालांकि ऐसा करने पर इसकी अधिकतम रेंज प्रभावित हो सकती है। नया रिएक्टर भी गेमचेंजर अप्रैल 2026 में भारत के 500 मेगावाट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR) ने पहली बार क्रिटिकलिटी हासिल की। FAS के अनुमान के मुताबिक 80% क्षमता पर चलने पर यह सालाना करीब 140 किलो प्लूटोनियम-239 पैदा कर सकता है। इससे करीब 35 वॉरहेड बन सकते हैं। आगे ऐसे और फास्ट ब्रीडर रिएक्टरों की योजना है। जमीन के साथ समुद्र में भी बढ़ रही ताकत FAS के मुताबिक, भारत अपनी न्यूक्लियर ट्रायड को भी मजबूत कर रहा है। इसका मतलब है कि देश जमीन, हवा और समुद्र तीनों माध्यमों से परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की क्षमता विकसित कर रहा है। भारत ने अप्रैल 2026 में अपनी तीसरी स्वदेशी परमाणु ऊर्जा से चलने वाली बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी INS अरिधमान को कमीशन किया। FAS के मुताबिक इस पनडुब्बी में 8 मिसाइल ट्यूब हैं, यह क्षमता INS अरिहंत और INS अरिघात में मौजूद संख्या से दोगुनी है। अरिहंत- क्लास पनडुब्बी, INS अरिसुदन पनडुब्बियों को 2027 में कमीशन किए जाने की योजना है। भारत का फोकस अब लंबी दूरी की मिसाइलों पर FAS के मुताबिक, भारत की परमाणु नीति लंबे समय से पाकिस्तान को ध्यान में रखकर बनाई गई है। लेकिन अब भारत लंबी दूरी की मिसाइलें और समुद्र से परमाणु हमला करने की क्षमता भी बढ़ा रहा है। इससे भारत की परमाणु ताकत का फोकस चीन तक भी बढ़ रहा है। भारत की घोषित नीति ‘नो फर्स्ट यूज’ की है। यानी भारत पहले परमाणु हथियार इस्तेमाल नहीं करने की बात कहता है। इसके बावजूद, नए मिसाइल सिस्टम और परमाणु हथियारों के आधुनिकीकरण से दक्षिण एशिया में परमाणु ताकत का संतुलन बदल रहा है। दुनिया के 9 देशों के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार SIPRI इयरबुक 2026 के अनुसार फ्रांस, चीन, भारत,पाकिस्तान,उत्तर कोरिया और इजराइल के पास कुल 12,187 परमाणु हथियार हैं। इसमें से 9,745 इस्तेमाल के लिए तैयार हैं। -------------------- ये खबर भी पढ़ें: भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए:2 साल में देश के एटमी हथियार 180 से बढ़कर 190 हुए; पाकिस्तान से 20 ज्यादा भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की ताजा रिपोर्ट में यह बताया गया है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

चीन में लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज में आग:25 की मौत, शिप की मरम्मत का काम चल रहा था

चीन के किंगदाओ शहर में गुरुवार को मरम्मत के लिए खड़े लाइबेरिया के झंडे वाले मालवाहक जहाज में अचानक आग लग गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। पहले 20 की मौत की जानकारी सामने आई थी। 5 लोग लापता बताए जा रहे थे। जहाज पर कुल 42 लोग मौजूद थे इनमें से 12 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, आग सुबह करीब 11 बजे बेइहाई शिपयार्ड में लगी। उस समय जहाज पर मरम्मत का काम चल रहा था। करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 2:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है। शी जिनपिंग ने दिए जांच के आदेश हादसे के बाद चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने को भी कहा है। शी ने अधिकारियों से ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की दोबारा जांच करने को कहा है। चीनी प्रधानमंत्री ली च्यांग ने भी फंसे लोगों को निकालने और घायलों को बेहतर इलाज देने पर जोर दिया। सरकारी कंपनी CSSC के अधीन है शिपयार्ड जिस शिपयार्ड में यह हादसा हुआ, वह सरकारी कंपनी चाइना स्टेट शिपबिल्डिंग कॉरपोरेशन (CSSC) के अधीन है। CSSC चीन की सबसे बड़ी जहाज निर्माण कंपनियों में से एक है और दुनिया की प्रमुख शिपबिल्डिंग कंपनियों में भी शामिल है। किंगदाओ का बेइहाई शिपबिल्डिंग शिपयार्ड नए जहाज बनाने के साथ-साथ पुराने जहाजों की मरम्मत भी करता है। यहां बड़े मालवाहक जहाजों के अलावा दूसरे समुद्री जहाजों के निर्माण और मरम्मत की सुविधा है। शिपयार्ड में 30 हजार और 20 हजार टन क्षमता वाले जहाजों के निर्माण के लिए बर्थ मौजूद हैं। इसके अलावा यहां 20 हजार टन तक के जहाजों के निर्माण और मरम्मत की सुविधा भी है। शिपयार्ड में मल्टी-पर्पज वर्क वेसल, तेल टैंकर और 40 हजार टन तक के ड्राई बल्क कैरियर जैसे जहाज भी बनाए जाते हैं। जहाज पर आग लगने से जुड़ा 1 महीने में दूसरा हादसा करीब एक महीने में चीन के दो अलग-अलग शिपयार्ड में जहाज से जुड़े गंभीर हादसे हुए हैं। 13 अगस्त को फुजियान के फुआन में जहाज में आग में आग लग गई थी। आग बुझाने के लिए रेस्क्यू टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। इसी दौरान करीब 45 मिनट बाद अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में एक बचावकर्मी की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हुए। ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश सेना का चीनी टैंक फायरिंग अभ्यास में फटा:2 सैनिकों की मौत, एक अधिकारी गंभीर; हादसे की वजह अभी साफ नहीं बांग्लादेश के चटगांव में बुधवार को सेना के फायरिंग अभ्यास के दौरान चीन में बना टाइप 59 टैंक फट गया। हादसे में टैंक के अंदर मौजूद दो सैनिकों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी गंभीर रूप से घायल है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ज़िम्बाब्वे के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ब्रेंडन टेलर ने पुरुषों के वनडे इंटरनेशनल (ODI) क्रिकेट में सबसे लंबे करियर का रिकॉर्ड बनाने के मामले में भारत के सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है। टेलर का करियर अब 22 साल और 148 दिन का हो गया है, जो तेंदुलकर के 22 साल और 91 दिन के करियर से ज़्यादा है। यह उपलब्धि मंगलवार को हरारे में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेली जा रही तीन मैचों की सीरीज़ के पहले वनडे मैच के दौरान हासिल हुई। इस लिस्ट में तेंदुलकर अब दूसरे स्थान पर हैं, और उनके बाद श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सनथ जयसूर्या का नंबर आता है, जिनका वनडे करियर 21 साल और 184 दिन का था।

इसे भी पढ़ें: IND vs AFG 1st T20I: जीत के बाद Ishan Kishan ने बताया कैसे बदला अपना गेम प्लान

वनडे क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन (18,426) बनाने और सबसे ज़्यादा मैच (463) खेलने का रिकॉर्ड अभी भी तेंदुलकर के नाम है। 40 साल के टेलर ने अप्रैल 2004 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ अपना वनडे डेब्यू किया था और वे ज़िम्बाब्वे के प्रमुख बल्लेबाज़ों में से एक बन गए थे। मंगलवार के मैच से पहले, उन्होंने 207 मैचों में 11 वनडे शतक (जो एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है) और कुल 6,704 रन बनाए थे। टेलर ने 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

जनवरी 2022 में, उन्होंने बताया कि 2019 में मैच-फ़िक्सर्स ने उनसे संपर्क किया था; उन्होंने कोकीन का लालच देकर उन्हें फंसाने की कोशिश की और फिर ब्लैकमेल किया। मैच-फ़िक्सिंग में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए, टेलर ने माना कि परिवार की सुरक्षा की चिंता के कारण उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इस संपर्क के बारे में बताने में देरी की थी। नतीजतन, उन पर सभी तरह के क्रिकेट से साढ़े तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Mairaj Ahmad Khan: कभी सहवाग संग की थी नेट प्रैक्टिस, अब निशानेबाजी में रच रहे इतिहास

अपना सस्पेंशन पूरा करने के बाद, टेलर 2025 में रिटायरमेंट से वापस लौटे, जब ज़िम्बाब्वे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा था; इस वर्ल्ड कप की मेज़बानी संयुक्त रूप से दक्षिण अफ़्रीका और नामीबिया करेंगे।

Tue, 15 Sep 2026 18:33:00 +0530

  Videos
See all

Master Stroke: Disha Murder Case में CM Fadnavis की एंट्री! | SSR | CBI Probe | Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:09:05+00:00

Thar ड्राइवर की हरकत ने लोगों को किया हैरान, VIDEO वायरल | #Thar #RoadSafety #ViralVideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T13:10:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers