Responsive Scrollable Menu

Samay Raina Dating Rumours: शेरॉन वर्मा और मेधा शंकर संग डेटिंग की खबरों पर समय रैना ने किया रिएक्ट

Samay Raina Dating Rumours: कॉमेडियन समय रैना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। उनका नाम पहले एक्ट्रेस मेधा शंकर और अब कॉमेडियन शेरॉन वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है। शेरॉन के साथ उनकी बॉन्डिंग देखने के बाद डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ा। अब समय ने शेरॉन संग रिश्ते की खबरों पर सफाई दी है।

शेरॉन को डेट करने पर दिया जवाब
हाल ही में समय रैना ने इंस्टाग्राम पर AMA सेशन किया था। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, “क्या आप शेरॉन वर्मा को डेट कर रहे हैं?” समय ने इस सवाल को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए जवाब दिया, “नहीं भाई, बस इंटरनेट अपना काम कर रहा है।” इस तरह उन्होंने शेरॉन के साथ डेटिंग की खबरों को साफ तौर पर खारिज कर दिया।

शो में दिखी थी दोनों की केमिस्ट्री
शेरॉन वर्मा India's Got Latent के पहले सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। अपने स्टैंड-अप एक्ट और मजेदार जोक्स से उन्होंने दर्शकों का ध्यान खींचा था। इसके बाद वह दूसरे सीजन में गेस्ट पैनलिस्ट के तौर पर शो में पहुंची। शो के दौरान शेरॉन और समय के बीच काफी मजाक और नोकझोंक देखने को मिली।

दोनों ने एक-दूसरे के बैकग्राउंड को लेकर भी मजेदार बातें की। उनकी बॉन्डिंग और आई कॉन्टैक्ट की क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद फैंस ने दोनों को कपल के तौर पर देखना शुरू कर दिया। हालांकि, समय के जवाब के बाद साफ है कि फिलहाल दोनों के डेटिंग करने की कोई पुष्टि नहीं है।

मेधा शंकर से भी जुड़ा नाम
शेरॉन वर्मा से पहले समय रैना का नाम एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ भी जोड़ा जा चुका है। मेधा को फिल्म 12th Fail से खास पहचान मिली थी। मेधा भी India's Got Latent 2 में पैनल का हिस्सा बनी थी। उनके साथ वरुण धवन, शेरॉन वर्मा और निशांत तंवर भी शो में मौजूद थे।

एक सेगमेंट के दौरान जब समय से पैनल में उनके सबसे अच्छे दोस्त के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने तुरंत मेधा शंकर का नाम लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थी। हालांकि, मेधा शंकर के साथ डेटिंग की खबरों पर समय रैना ने अब तक कोई सफाई नहीं दी है।

शो के विवाद में भी घिरे थे समय
इस बीच India's Got Latent में समय की कुछ टिप्पणियों को लेकर विवाद भी हुआ था। बीजेपी विधायक राम कदम ने उनके बयानों की आलोचना की थी और कहा था कि कश्मीरी पंडितों को मजाक का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। राम कदम ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ लोग पब्लिसिटी के लिए विवादित बयान देते हैं। 

यह भी पढ़े- ‘डबल प्रेशर रहता है…’ मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, बोलीं- पिता की वजह से मिलती हैं रेप की धमकी

Continue reading on the app

Bigg Boss 20: ‘डबल प्रेशर रहता है…’ मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, बोलीं- पिता की वजह से मिलती हैं रेप की धमकी

Rhiti Tiwari Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 में इस बार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी नजर आ रही हैं। शो में एंट्री के कुछ ही दिनों बाद ऋति ने अपनी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्हें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि पिता की पहचान की वजह से उन्हें कई बार काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है।

हमेशा डबल प्रेशर रहा
रीति ने मैरी कॉम, उदीति सिंह और अरिश्फा खान के साथ बातचीत के दौरान अपने ऊपर बने दबाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए अपनी बात रखना आसान नहीं है, क्योंकि लोग उनके हर बयान को उनके पिता से जोड़कर देखते हैं। रीति ने कहा, “मेरे ऊपर हमेशा डबल प्रेशर रहा है। मैं जो भी बोलूंगी, लोग कहेंगे कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया, वो ऐसी है।”

डेथ और रेप थ्रेट्स तक मिल चुके
रीति ने आगे बताया कि उन्हें सिर्फ ट्रोलिंग ही नहीं, बल्कि गंभीर धमकियों का भी सामना करना पड़ा है। रीति के मुताबिक, उन्हें डेथ और रेप थ्रेट्स तक मिल चुके हैं।

मेरी राय को भी उन्हीं की राय मानते हैं
रीति ने आगे कहा कि लोग उनकी अपनी सोच को अलग नजर से नहीं देखते। उनके पिता की वजह से उनकी हर बात को मनोज तिवारी के विचारों से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा, “लोग मेरे ओपिनियन को भी उनका ही ओपिनियन मानते हैं और उन्हीं के नाम पर मुझे निशाना बनाते हैं।” रीति ने बताया कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर नहीं, बल्कि उनकी अपनी पहचान से जानें।

रिश्तों को लेकर भी की बात
शो में रीति ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। कनिका मान से बातचीत में उन्होंने बताया कि माता-पिता के अलग होने का असर उनके रिश्तों को देखने के नजरिए पर पड़ा है। उन्होंने अपनी मां को अकेले बच्चों की जिम्मेदारी संभालते देखा है। ऋति ने कहा कि वह किसी रिश्ते में ऐसी स्थिति नहीं चाहती, जहां दूसरा व्यक्ति उनकी जिंदगी पर बहुत ज्यादा कंट्रोल करने लगे।

उन्होंने कहा कि वह खुद काम करना, कमाना और अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।

शो में कई चर्चित चेहरे
Bigg Boss 20 में रीति के अलावा कनिका मान, आसिफ खान, मैरी कॉम, ईशा रिक्खी, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, लव गिल, अरिश्फा खान, गुल्लु, अमन गांधी और उदीति सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।

यह भी पढ़े- अपूर्वा मुखिजा-अमीन जाज का रोमांस कैमरे में कैद; वायरल वीडियो में Kiss करते दिखे दोनों!

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: तीसरे टी20 में भी पानी पिलाते रहेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया प्लेइंग XI का प्लान

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा. टीम इंडिया पहले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. ऐसे में तीसरे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर ने हिंट दिया है कि वह प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकते हैं. ऐसे में हो सकता है कि वैभव सूर्यवंशी को खेलने का भी मौका मिले. Wed, 16 Sep 2026 14:51:17 +0530

  Videos
See all

Shahzad Bhatti Gang | Amit Shah: शहजाद भट्टी गैंग आतंकी संगठन घोषित #shorts #ytshorts #shahzadbhatti #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:39+00:00

Rajasthan Nikay Chunav Ajmer : खरीद-फरोख्त की आशंका, कांग्रेस पार्षदों की बेंगलुरु में बाड़ेबंदी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T10:45:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers