Bigg Boss 20: ‘डबल प्रेशर रहता है…’ मनोज तिवारी की बेटी का खुलासा, बोलीं- पिता की वजह से मिलती हैं रेप की धमकी
Rhiti Tiwari Bigg Boss 20: Bigg Boss 20 में इस बार मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी भी नजर आ रही हैं। शो में एंट्री के कुछ ही दिनों बाद ऋति ने अपनी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बातें शेयर की हैं, जिन्हें सुनकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि पिता की पहचान की वजह से उन्हें कई बार काफी मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है।
हमेशा डबल प्रेशर रहा
रीति ने मैरी कॉम, उदीति सिंह और अरिश्फा खान के साथ बातचीत के दौरान अपने ऊपर बने दबाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उनके लिए अपनी बात रखना आसान नहीं है, क्योंकि लोग उनके हर बयान को उनके पिता से जोड़कर देखते हैं। रीति ने कहा, “मेरे ऊपर हमेशा डबल प्रेशर रहा है। मैं जो भी बोलूंगी, लोग कहेंगे कि मनोज तिवारी की बेटी ने ये बोल दिया, वो ऐसी है।”
डेथ और रेप थ्रेट्स तक मिल चुके
रीति ने आगे बताया कि उन्हें सिर्फ ट्रोलिंग ही नहीं, बल्कि गंभीर धमकियों का भी सामना करना पड़ा है। रीति के मुताबिक, उन्हें डेथ और रेप थ्रेट्स तक मिल चुके हैं।
मेरी राय को भी उन्हीं की राय मानते हैं
रीति ने आगे कहा कि लोग उनकी अपनी सोच को अलग नजर से नहीं देखते। उनके पिता की वजह से उनकी हर बात को मनोज तिवारी के विचारों से जोड़ दिया जाता है। उन्होंने कहा, “लोग मेरे ओपिनियन को भी उनका ही ओपिनियन मानते हैं और उन्हीं के नाम पर मुझे निशाना बनाते हैं।” रीति ने बताया कि वह चाहती हैं कि लोग उन्हें सिर्फ मनोज तिवारी की बेटी के तौर पर नहीं, बल्कि उनकी अपनी पहचान से जानें।
रिश्तों को लेकर भी की बात
शो में रीति ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी बात की। कनिका मान से बातचीत में उन्होंने बताया कि माता-पिता के अलग होने का असर उनके रिश्तों को देखने के नजरिए पर पड़ा है। उन्होंने अपनी मां को अकेले बच्चों की जिम्मेदारी संभालते देखा है। ऋति ने कहा कि वह किसी रिश्ते में ऐसी स्थिति नहीं चाहती, जहां दूसरा व्यक्ति उनकी जिंदगी पर बहुत ज्यादा कंट्रोल करने लगे।
उन्होंने कहा कि वह खुद काम करना, कमाना और अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
शो में कई चर्चित चेहरे
Bigg Boss 20 में रीति के अलावा कनिका मान, आसिफ खान, मैरी कॉम, ईशा रिक्खी, काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, लव गिल, अरिश्फा खान, गुल्लु, अमन गांधी और उदीति सिंह जैसे कंटेस्टेंट्स शामिल हैं।
यह भी पढ़े- अपूर्वा मुखिजा-अमीन जाज का रोमांस कैमरे में कैद; वायरल वीडियो में Kiss करते दिखे दोनों!
नेपाल बाढ़ त्रासदी: सैलाब के रास्ते जो आया बह गया, लेकिन चट्टान की तरह खड़ा रहा ये घर; Video वायरल
नेपाल बाढ़ त्रासदी: नेपाल में आई भयानक अचानक बाढ़ (Flash Flood) ने भारी तबाही मचाई है। तेज बहाव में घर, सड़कें और इमारतें बह गईं, लेकिन इस तबाही के बीच एक हरा मकान चट्टान की तरह खड़ा रहा। इस घर से जुड़े वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है। राहत की बात यह है कि घर में फंसे परिवार के सुरक्षित होने का दावा भी सामने आया है।
नेपाल बाढ़ में बहती इमारतों के बीच खड़ा रहा हरा घर
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नेपाल में बाढ़ का भयावह मंजर दिखाई दे रहा है। मटमैले और तेज बहाव वाले पानी में कई इमारतें और मलबा बहते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक हरे रंग का मकान चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिरा दिखाई देता है।
वीडियो में आसपास की संरचनाएं बाढ़ की तेज धार में क्षतिग्रस्त होती या बहती नजर आती हैं, लेकिन यह मकान अपनी जगह पर खड़ा रहता है। घर के अंदर एक परिवार के फंसे होने की जानकारी सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए।
यहां देखिए रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो
First the flood swallows everything around them. A family stands on the balcony of that teal house, watching a wall of mud and water take homes, vehicles, and lives. You can only imagine what was going through their heads.
— dipshrestha.eth (@dipshrestha) August 29, 2026
Then the second video. They made it.
The house held.… pic.twitter.com/mGEVX7fFzv
परिवार के सुरक्षित होने की खबर से मिली राहत
बाढ़ के बीच घर के टिके रहने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ और लोगों ने परिवार के लिए प्रार्थना शुरू कर दी। बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए एक अन्य वीडियो में दावा किया गया कि घर में फंसा परिवार सुरक्षित बच गया है।
इस घटना ने लोगों के बीच मजबूत निर्माण और आपदा के दौरान सुरक्षित संरचनाओं को लेकर भी चर्चा छेड़ दी है। एक यूजर ने लिखा कि इतनी ताकतवर बाढ़ के बावजूद घर का खड़ा रहना मजबूत निर्माण की अहमियत दिखाता है। वहीं, दूसरे यूजर्स ने मकान बनाने वाले की तारीफ करते हुए उसे सलाम किया।
सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो ने नेपाल बाढ़ की भयावहता के साथ-साथ एक परिवार के सुरक्षित बचने की उम्मीद भरी कहानी भी सामने रखी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








