बारिश में अचार जल्दी हो सकता है खराब, इन 3 गलतियों से बचें, लंबे समय तक रहेगा सुरक्षित
Pickle Preservation Tips: बारिश में हवा में नमी बढ़ने से घर में रखा अचार जल्दी खराब हो सकता है. अचार को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान सावधानियां जरूरी हैं. सबसे पहले अचार को साफ और पूरी तरह सूखे कांच या चीनी मिट्टी के जार में रखें. जार में बिल्कुल भी नमी नहीं होनी चाहिए. अचार निकालने के लिए हमेशा साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. गीला चम्मच अचार में नमी पहुंचाकर फफूंद का खतरा बढ़ा सकता है. तेल वाले अचार में ऊपर तेल की पर्याप्त परत बनाए रखें, ताकि अचार का सीधा संपर्क हवा और नमी से कम हो. अगर अचार में खराब होने के संकेत हों तो ऊपर से तेल डालकर उसे बचाने की कोशिश न करें. बारिश के दिनों में मौसम साफ होने पर महीने में एक-दो बार जार को कुछ घंटों के लिए हल्की धूप दिखा सकते हैं. अचार को गैस, सिंक और भाप वाली जगहों से दूर ठंडी, सूखी और साफ जगह पर रखें. हर बार इस्तेमाल के बाद ढक्कन अच्छी तरह बंद करना भी जरूरी है.
बाथरूम में रखा है आपका Serum और Moisturizer? जान लें कब हो सकता है प्रोडक्ट खराब
बाथरूम में स्किनकेयर प्रोडक्ट्स रखना आसान लगता है, लेकिन गर्मी, भाप और नमी कुछ प्रोडक्ट्स की क्वालिटी को प्रभावित कर सकती है. जानें किन स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को बाथरूम से दूर रखना बेहतर है और उन्हें स्टोर करने का सही तरीका क्या है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






