ब्रिक्स 2026 में दो दिन तक हुई चर्चा से एक्शन प्लान बनाने में मिली मदद : इंडस्ट्री
ब्रिक्स 2026 में दो दिन तक हुई चर्चा से एक्शन प्लान बनाने में मिली मदद : इंडस्ट्री
शाह बोले- भारत का पीएम पाकिस्तान में घुसकर मारेगा:पहले यह कौन सोच सकता था, मोदी ने ऐसी नीति बनाई कि आज दुश्मन भी डरता है
गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को मुंबई में कहा कि पीएम मोदी ने हर क्षेत्र में बदलाव लाने का काम किया है। पहले कौन सोच सकता था कि आतंकवादी हमले की स्थिति में भारत का प्रधानमंत्री पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जवाब देने को तैयार होगा? चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर, हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने ऐसी रक्षा नीति बनाई है जिससे भारत पर हमला करने के बारे में सोचते ही हमारे दुश्मनों को दो बार सोचना पड़ता है। अमित शाह मुंबई में 52वें इंडिया जेम एंड ज्वेलरी अवॉर्ड्स समारोह में शामिल हुए थे। उसके बाद उन्होंने भाजपा के सेवा संकल्प अभियान की लॉन्चिंग की। शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। शाह की 5 बड़ी बातें; कहा- भारत फ्रैजाइल फाइव इकोनॉमी से बाहर निकला 1. भारत 2014 में ‘फ्रैजाइल फाइव इकोनॉमी से बाहर निकला: केंद्र सरकार ने पिछले 12 सालों में बुनियादी बदलाव किए हैं। इसके परिणामस्वरूप भारत 2014 में ‘फ्रैजाइल फाइव’ अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने से निकलकर आज दुनिया की शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में पहुंच गया है। 2014 में भारत को फ्रैजाइल फाइव में गिना जाता था, लेकिन आज वह दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। 2. 2047 तक भारत हर क्षेत्र में आगे रहेगा: भारत ने जीडीपी में 7.8% की वृद्धि दर्ज की है और प्रमुख देशों में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन गया है। पीएम मोदी ने लोगों में यह विश्वास पैदा किया है कि 15 अगस्त 2047 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया के सभी देशों से आगे होगा। 3. भारत निर्यात के पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है: इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात में सरकार ने काफी काम किया है। इनमें प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजनाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत का निर्यात लगातार पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 4. दुनिया भारत के पीएम की बात सुनती है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पिछले 12 सालों में देश की वैश्विक स्थिति में काफी सुधार हुआ है। आज दुनिया का मुद्दा चाहे कोई भी हो, भारत के प्रधानमंत्री की राय को महत्व दिया जाता है। दुनियाभर में लोग भारतीय पासपोर्ट रखने वाले नागरिकों को सम्मान की नजर से देखते हैं। 5. भाजपा का एक महीने सेवा संकल्प अभियान: बीजेपी और NDA के सहयोगी दलों ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में यह अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों समेत हर प्रशासनिक इकाई में चलाया जाएगा। इसके तहत हर जिले, लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ स्तर तक लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी का जेन-जी संवाद, धुरंधर के गाने पर एंट्री: अगले साल 7 राज्यों में चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’ बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। पीएम ने कहा, 'लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।” मोदी का यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज माना जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama





