Responsive Scrollable Menu

Ganesh Ji Ki Aarti: ‘जय गणेश देवा’ गणेश चतुर्थी पर जरूर पढ़ें बप्पा की आरती, यहां देखें पूरी Lyrics

Ganesh Ji Ki Aarti: Ganesh Ji Ki Aarti: गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर घर-घर गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है। भक्त विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद आरती कर बप्पा से सुख-समृद्धि, बुद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हैं। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर बप्पा की पूजा करने जा रहे हैं, तो आरती के समय ‘जय गणेश देवा’ का पाठ जरूर करें। यहां पढ़ें गणेश जी की आरती के पूरे Lyrics और जानें पूजा के दौरान इसका महत्व।

यहां देखें गणेश जी की आरती के पूरे Lyrics

जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
एकदंत, दयावन्त, चार भुजाधारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा
लड़डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा
लड़डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश, देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा


अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया
सुर शाम शरण आये सफल कीजे सेवा
सुर शाम शरण आये सफल कीजे सेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा


जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी
बिनन की लाज राखो शंभू सूत वारी
कामना को पूरा करो जग बली हारी


जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा

गणेश जी की आरती का क्या है महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान गणेश की आरती करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है। भक्त आरती के दौरान भगवान गणेश से सुख-समृद्धि, बुद्धि और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर जब बप्पा की पूजा की जाती है, तो आरती के दौरान परिवार के सभी सदस्य एक साथ शामिल होते हैं। इससे घर में भक्तिमय माहौल बनता है और त्योहार की खुशी भी बढ़ जाती है।

Continue reading on the app

बेबी बंप फ्लॉन्ट कर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने दी खुशखबरी, 41 की उम्र में दूसरी बार बनेंगी मां

Mahira Khan Pregnancy: पाकिस्तान की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिरा खान (Mahira Khan) के घर एक बार फिर बड़ी खुशियां दस्तक देने वाली है. दरअसल, माहिरा 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं. इसकी अनाउंसमेंट एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर की. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह सफेद रंग के मैटरनिटी गाउन में नजर आ रही हैं और उनका बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है. इस खूबसूरत तस्वीरे के सामने आने के बाद उनके फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाइयां देने शुरू कर दी है. माहिरा ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हम अपनी जिंदगी के लिए कई प्लान बनाते हैं, लेकिन आखिर में अल्लाह का प्लान ही सबसे ऊपर होता है.' 

बेबी बंप के साथ रेड कार्पेट पर पहुंचीं माहिरा खान

बता दें कि माहिरा खान ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा ऐसे समय में की है. जब उन्होंने पहली बार टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल यानी TIFF में हिस्सा लिया. इस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में माहिरा अपना बेबी बंप रेड कार्पेट पर प्राउड के साथ प्लॉन्ट करती नजर आईं. वह इस स्पेशल इवेंट में साड़ी पहनकर पहुंची थीं और उनका  लुक काफी खूबसूरत नजर आया. रेड कार्पेट से उनकी फोटो सामने आने के बाद फैंस उन्हें भर-भर के प्यार दे रहे हैं और उनके स्टाइल और कॉन्फिडेंस की भी तारीफ कर रहे हैं. माहिरा ने जिस अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर खुशी जाहिर की, उससे साफ है कि वह इस नई शुरुआत को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू में यह भी बताया है कि इस बार प्रग्नेंसी का उनका सफर काफी अलग और मुश्किल भरा है . 

24 साल की उम्र में पहली बार बनी थीं मां

माहिरा खान ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस को लेकर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, उस टाइम उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी. जिसको लेकर वह काफी एक्साइटेड थीं और उनकी हेल्थ भी अच्छी थी. माहिरा के मुताबिक, उस उम्र में उन्होंने प्रेग्नेंसी को एक मासूमियत के साथ फील किया था. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का ज्यादा अंदाजा नहीं था कि आगे क्या-क्या बदलाव आने वाले हैं. उन्होंने उस टाइम हर चीज को कंफर्टेबली स्वीकार किया और आगे बढ़ती गईं. इस बार उनका अनुभव पूरी तरह अलग रहा है. एक्ट्रेस के मुताबिक, इस बार प्रेग्नेंसी उनके लिए इमोशनली, फिजिकली और मेंटली तौर पर अलग रही है. उनका मानना है कि उम्र के साथ इंसान की सोच, जिम्मेदारियां और बॉडी में काफी बदलाव आते हैं. 

एक बेटे की मां हैं माहिरा

माहिरा खान एक बेटे अजलान की मां भी हैं. जिनका जन्म साल 2010 में हुआ था, अजलान उनकी पहली शादी से हैं. बता दें कि माहिरा ने साल 2007 में एक्टर अली अस्करी से निकाह किया था. लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल सका और साल 2015 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया था. इसके बाद माहिरा ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ते हुए साल 2023 में बिजनेसमैन सलीम करीम से दूसरी शादी की. दोनों ने एक इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में निकाह किया. अब शादी के करीब तीन साल बाद माहिरा अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने वाली हैं. जिसके लिए माहिरा के फैंस और उनका पूरा परिवार बहुत खुश है. 

माहिरा शाहरुख खान के साथ कर चुकी हैं काम

माहिरा खान पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर रखा है. वह साल 2017 में शाहरुख खान की सुपरहिट क्राइम-एक्शन फिल्म 'रईस' नजर आई थी. इस फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यू किया था. जिसमें उन्होंने मेगास्टार शाहरुख खान के अपोजिट 'आसिया' नाम का लीड किरदार निभाया था. फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री और खास तौर पर 'जालिमा' गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिला. 

ये भी पढ़ें: आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से मांगी 10 करोड़ की एल‍िमनी? तलाक की खबरों के बीच देश छोड़ने को लेकर कही ये बात

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, सिर्फ 82 गेंदों में जीता मैच

Afghanistan vs India, 1st T20I: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह बने जीत के हीरो. Sun, 13 Sep 2026 22:29:33 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: PM Modi-Vladimir Putin और Xi Jinping के बीच क्या बात हुई? | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:08:11+00:00

Abu Dhabi के Crown Prince HH Sheikh Khaled Bin Mohamed Bin Zayed Al Nahyan का ये Video दिल जीत लेगा! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:09:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers