Responsive Scrollable Menu

राहुल बोले- भारत में 80% लोग नॉनवेजेटेरियन:किरेन रिजिजू ने कहा- ब्रिक्स डिनर पर कांग्रेस राजनीति न करे, मेहमानों को खाना पसंद आया

राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत में 80% लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। राहुल के इस पोस्ट को BRICS समिट में परोसे गए वेज फूड से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि कांग्रेस पार्टी ब्रिक्स देशों के नेताओं को परोसे गए खाने के मेन्यू पर भी राजनीति कर रही है। हमारे मेहमानों ने भारतीय शाकाहारी भोजन का आनंद लिया, जो स्वाद और पोषण से भरपूर था और जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की परंपराओं की झलक थी। दरअसल 12 सितंबर को आयोजित डिनर के मेन्यू में पनीर के साथ सूखी सब्जी, चुकंदर का रायता, गुजराती खांडवी और मिलेट्स का पुलाव रखा गया था। कश्मीर की मशरूम डिश और मिठाई में फ्रूट क्रीम विद जलेबी परोसी गई थी। दोपहर 1:51 बजे- राहुल ने नॉनवेजेटिरयन डेटा के साथ छोले-भटूरे की फोटो डाली दोपहर 3:01 बजे- किरेन रिजिजू ने X पर फूड मेन्यू पर जवाब दिया डिनर डिप्लोमेसी की अहमियत ब्रिक्स समिट जैसे बड़े आयोजनों में 'डिनर डिप्लोमेसी' का मतलब होता है औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल से हटकर, रात के खाने की मेज पर अनौपचारिक बातचीत करना। एक साथ खाना खाते हुए नेताओं के बीच का माहौल सहज हो जाता है, जिससे तनाव कम करने, आपसी विश्वास बढ़ाने और विवादित मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने में आसानी होती है। कई बार जो मुश्किल समझौते बंद कमरों की औपचारिक चर्चा में नहीं सुलझ पाते, उनकी जमीन ऐसे ही डिनर के दौरान अनौपचारिक बातचीत से तैयार होती है। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… BRICS के साझा बयान में पहलगाम हमले की निंदा: टेरर फंडिंग रोकने पर जोर रूस और चीन समेत BRICS देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की है। देशों ने कहा कि आतंकियों को पनाह देने वालों के खिलाफ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, आतंकियों तक पहुंचने वाली फंडिंग रोकने और उन्हें सुरक्षित ठिकाने देने वालों पर कार्रवाई करने पर भी सहमति बनी है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

दिल्ली की फैक्टरी में लगी आग, घबराकर बगल की इमारत से कूदे लोग, छह घायल

दिल्ली की फैक्टरी में लगी आग, घबराकर बगल की इमारत से कूदे लोग, छह घायल

Continue reading on the app

  Sports

T20I डेब्यू पर 50 प्लस का स्कोर, सिर्फ 4 भारतीय कर पाए हैं ऐसा, धुआंधार बल्लेबाजी से रचा इतिहास

भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 फॉर्मेट के एक से बढ़कर एक खिलाड़ी हुए, लेकिन अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों ने जो किया वह बहुत कम कर पाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं टीम इंडिया के लिए टी20 इंटरनेशनल में उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने अपने डेब्यू पर ही धुआंधार बल्लेबाजी से इतिहास रचने का काम किया. Wed, 16 Sep 2026 06:01:02 +0530

  Videos
See all

India-China News:भारत पर कोई नहीं डाल सकता दबाव! BRICS के बाद चीन भी करने लगा तारीफ | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:45:12+00:00

Government School Viral Video: सरकारी स्कूल में हंगामा, प्राचार्य पर बरसीं चप्पलें! | #Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T00:40:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers