भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता अहम, फेड की बैठक और कच्चे तेल की कीमतों पर रहेगी नजर
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. अमेरिकी फेड की बैठक, कच्चे तेल की कीमत और घरेलू आर्थिक आंकड़ों से भारतीय शेयर बाजार की चाल निर्धारित होगी.
ब्याज दरों की समीक्षा के लिए अमेरिकी फेड की बैठक 15-16 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है. यह बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब महंगाई दर और बॉन्ड यील्ड उच्च स्तर पर हैं. ऐसे में फेड के निर्णय पर सभी निवेशकों की निगाहें बनी हुई है.
वहीं, कच्चे तेल की कीमतें भी 100 डॉलर के ऊपर चली गई हैं. बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 104.47 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 99.99 डॉलर पर था.
अगले हफ्ते घरेलू स्तर पर भी कई अहम आंकड़े आने वाले हैं, जिसमें थोक महंगाई दर, खुदरा महंगाई दर, आयात-निर्यात, यात्री वाहन, बेरोजगारी और विदेशी मुद्रा भंडार से जुड़े डेटा शामिल होंगे.सोमवार को गणेश चतुर्थी होने के कारण अगले हफ्ते शेयर बाजार में पहला कारोबारी सत्र मंगलवार को होगा.
ये भी पढ़ें: यूपी का सुल्तानपुर विधानसभा सीट: 'जो जीता वही सरकार में आया', जानिए इस सीट का दिलचस्प इतिहास और सियासी समीकरण
इसके अतिरिक्त, बीते हफ्ते बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स 1,733.67 अंक या 2.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,781.76 और निफ्टी 499.60 अंक या 2.09 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,398.10 पर बंद हुआ.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी कमजोरी देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 881.85 अंक या 1.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 62,197.20 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 189.15 अंक या 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 19,906.30 पर था.
सूचकांकों में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी (-6.54 प्रतिशत), निफ्टी आईटी (-5.78 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (-2.39 प्रतिशत), निफ्टी कमोडिटीज (-2.29 प्रतिशत), निफ्टी ऑयल एंड गैस (-2.24 प्रतिशत), निफ्टी सर्विसेज (-1.98 प्रतिशत), निफ्टी पीएसयू बैंक (-1.94 प्रतिशत) और निफ्टी एफएमसीजी (-1.83 प्रतिशत) में देखी गई.
दूसरी तरफ निफ्टी हेल्थकेयर (0.51 प्रतिशत), निफ्टी फार्मा (0.21 प्रतिशत) और निफ्टी इंडिया डिफेंस (0.15 प्रतिशत) बढ़त के साथ बंद हुए.
ये भी पढे़ं: BRICS Summit 2026: आतंकवाद के खिलाफ BRICS देशों में बनी सहमति! पाकिस्तान को दिया क्लियर मैसेज
Input: IANS
Indore News: TET से मुक्ति, वरिष्ठता बहाली और OPS की मांग पर शिक्षकों ने भरी हुंकार, राजबाड़ा से आंदोलन का शंखनाद
इंदौर: TET से मुक्ति, वरिष्ठता बहाली और पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करने समेत कई मांगों को लेकर शिक्षक अधिकार संघ ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार को इंदौर के ऐतिहासिक राजबाड़ा से संघ ने अपने संघर्ष की शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष भारत भार्गव ने साफ कहा कि जब तक शिक्षकों की मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलन की शुरुआत मां अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दंडवत प्रणाम के साथ की गई। इसके बाद शिक्षकों ने सरकारी शिक्षा व्यवस्था, सरकारी स्कूलों और शिक्षकों के भविष्य से जुड़े मुद्दे उठाए।
TET और OPS समेत इन मुद्दों पर आंदोलन
शिक्षक अधिकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भारत भार्गव ने कहा कि TET से मुक्ति, वरिष्ठता की बहाली और OPS को दोबारा लागू करने की मांग को लेकर शिक्षक अब लगातार संघर्ष करेंगे। उन्होंने TET व्यवस्था को शिक्षकों के लिए शोषणकारी बताते हुए इससे मुक्ति की मांग की।
भार्गव ने उच्च न्यायालय के आदेशों के पालन का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना है कि शिक्षकों से जुड़े मामलों में न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित होना चाहिए और सरकार तक शिक्षकों की बात मजबूती से पहुंचाई जाएगी।
विधायकों-सांसदों से मिलेंगे शिक्षक
शिक्षक अधिकार संघ ने आंदोलन की आगे की रणनीति भी तय की है। अगले चरण में संघ के प्रतिनिधि विधायकों, सांसदों और विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर अपनी मांगें उनके सामने रखेंगे, ताकि इन्हें शासन तक पहुंचाया जा सके। भारत भार्गव ने कहा कि शिक्षक संविधान सम्मत तरीके से अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। समाधान नहीं निकलने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
प्रदर्शन में राजेश शिंदे, नरोत्तम सॉन्ग, राजेश चौहान, राकेश गहलोत, अंजुला पटेल, सीमा अलावा और पवन पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षक हितैषी मौजूद रहे।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News






.jpg)
