Responsive Scrollable Menu

Amitabh Bachchan: 84 की उम्र में भी अधूरा है बिग बी का ये सपना, KBC में बोले- आज भी है इसका मलाल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने करीब छह दशक लंबे करियर में अभिनय से लेकर टीवी होस्टिंग और गायकी तक कई भूमिकाएं निभाई हैं। लेकिन 84 साल की उम्र में भी उनके दिल में एक ऐसी इच्छा है, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी। अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने कभी कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना नहीं सीखा।

अमिताभ इन दिनों लोकप्रिय क्विज शो Kaun Banega Crorepati 18 को होस्ट कर रहे हैं। शो के दौरान एक कंटेस्टेंट से बातचीत में उन्होंने अपने इस अधूरे सपने के बारे में बताया।

बिग बी का ये सपना है अधूरा
शो में कंटेंट क्रिएटर कृतज्ञ ने अमिताभ बच्चन से पूछा कि अगर उन्हें अपनी जिंदगी का कोई एक दिन दोबारा जीने या ऐसा दिन अनुभव करने का मौका मिले, जो उन्होंने अब तक कभी नहीं जिया है, तो वह क्या चुनेंगे। अमिताभ ने दूसरा विकल्प चुना। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में इतने सारे अनुभव रहे हैं कि यह तय करना मुश्किल है कि किस दिन को दोबारा जिया जाए। इसके बजाय वह अपनी जिंदगी में एक ऐसा दिन देखना चाहेंगे, जब वह आखिरकार कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना सीखें।

'मुझे संगीत सीखने की बहुत इच्छा थी'
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें हमेशा संगीत सीखने की गहरी इच्छा रही, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जब वह गायकों, संगीतकारों और सितारवादकों को शानदार तरीके से परफॉर्म करते देखते हैं तो उन्हें अफसोस होता है कि उन्होंने खुद कभी संगीत नहीं सीखा। अभिनेता ने यह भी बताया कि उन्होंने घर पर लगभग हर तरह के म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट इकट्ठा कर रखे हैं।

अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह घर में रखे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स को फूलों और मालाओं से सजाकर रखते हैं और उम्मीद करते हैं कि किसी दिन उन्हें बजाना सीख पाएंगे। उन्होंने कहा कि 84 साल की उम्र तक कोई इंस्ट्रूमेंट न सीख पाना उनके लिए गहरा अफसोस है। उम्र बढ़ने के बावजूद अमिताभ के मन में आज भी संगीत सीखने की इच्छा बरकरार है।

ये भी पढ़े-ः Diljit Dosanjh: वेम्बली में छाए दिलजीत, अब भारत में होगा अगला बड़ा शो; तारीख भी कर दी अनाउंस

अमिताभ बच्चन खुद भी गा चुके हैं कई यादगार गाने
अमिताभ बच्चन भले ही किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट को बजाना नहीं जानते हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई लोकप्रिय गानों को अपनी आवाज दी है। उन्होंने 1979 में फिल्म Mr. Natwarlal के गाने 'Mere Paas Aao Mere Dosto' से गायकी की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'Rang Barse', 'Neela Aasman' और 'Mere Angne Mein' जैसे लोकप्रिय गानों में अपनी आवाज दी। फिल्म Amar Akbar Anthony का 'My Name Is Anthony Gonsalves' भी अमिताभ की आवाज में बेहद लोकप्रिय हुआ।

2000 के दशक में फिर की गायकी
लंबे ब्रेक के बाद अमिताभ बच्चन ने 2000 के दशक में फिर से गायकी की। उन्होंने अदनान सामी के साथ 'Kabhi Naee' गाना गाया, जो 2002 के एल्बम Tera Chehra का हिस्सा था। इसके बाद उन्होंने 'Hori Khele Raghuveera' और 'Main Yahaan Tu Wahaan' जैसे गानों को भी अपनी आवाज दी।

अमिताभ ने आगे 'Bol Bachchan' का टाइटल ट्रैक, फिल्म Kahaani का 'Ekla Cholo Re', Wazir का 'Atrangi Yaari', Shamitabh का 'Piddly Si Batain' और 102 Not Out का 'Badumbaaa' भी गाया।

Continue reading on the app

Kanohar Electricals IPO: 16 साल बाद शेयर मार्केट में वापसी, 90 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद शानदार रह सकती है लिस्टिंग; चेक करें GMP

Kanohar Electricals IPO: कंपनी अपने इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। प्रमोटर दिनेश सिंघल, आदेश सिंघल, विवेक सिंघल, अभिषेक सिंघल, विराट सिंघल और आदित्य सिंघल हैं

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, सिर्फ 82 गेंदों में जीता मैच

Afghanistan vs India, 1st T20I: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत ने पहले टी20 में अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हरा दिया. अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह बने जीत के हीरो. Sun, 13 Sep 2026 22:29:33 +0530

  Videos
See all

Aaj Ka Sutra: 'हमेशा अपने माता-पिता की सेवा करो'| Raksha Bandhan | Premanand Ji Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:44:27+00:00

Cockroach Janta Party Split: मध्य प्रदेश से दीपके को क्यों भगाया ? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T17:44:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers