Kanohar Electricals IPO: 16 साल बाद शेयर मार्केट में वापसी, 90 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के बाद शानदार रह सकती है लिस्टिंग; चेक करें GMP
Kanohar Electricals IPO: कंपनी अपने इश्यू से हुई कमाई का इस्तेमाल पूंजीगत खर्च के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। प्रमोटर दिनेश सिंघल, आदेश सिंघल, विवेक सिंघल, अभिषेक सिंघल, विराट सिंघल और आदित्य सिंघल हैं
Diljit Dosanjh: वेम्बली में छाए दिलजीत, अब भारत में होगा अगला बड़ा शो; तारीख भी कर दी अनाउंस
Diljit Dosanjh India Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में अपने कॉन्सर्ट के दौरान अहमदाबाद में होने वाले अपने अगले बड़े शो का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि वह 21 नवंबर 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे।
वेम्बली में किया ऐलान
दिलजीत इन दिनों अपने ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ पर हैं। शनिवार, 12 सितंबर को उन्होंने लंदन के वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट किया। इसी दौरान उन्होंने दर्शकों को बताया कि उनका अगला शो अहमदाबाद में होगा। उन्होंने कहा, “हम 21 नवंबर 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शो करने वाले हैं।” अहमदाबाद में यह दिलजीत का 2024 के ‘दिल-लुमिनाटी इंडिया टूर’ के बाद पहला बड़ा शो होगा। हालांकि, अभी शो की टिकट, कीमत और बुकिंग से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
वेम्बली में रचा इतिहास
दिलजीत वेम्बली स्टेडियम में मुख्य कलाकार के तौर पर परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर बने। उन्होंने शो की शुरुआत ‘पंजाबी आ गए वेम्बली ओए’ से की। उन्होंने दर्शकों से कहा कि यह पल इतिहास में दर्ज होगा। दो घंटे से ज्यादा चले इस कॉन्सर्ट में दिलजीत ने ‘जीओएटी’, ‘लवर’, ‘हस हस’ और ‘बॉर्न टू शाइन’ जैसे अपने कई हिट गाने गाए।
90 हजार लोगों ने लिया मजा
करीब 90 हजार लोगों की क्षमता वाले वेम्बली स्टेडियम में अलग-अलग जगहों से आए दर्शक दिलजीत के गानों पर झूमते नजर आए। उन्होंने दर्शकों से बातचीत भी की और कुछ फैंस को मंच पर बुलाया। इनमें बच्चे और एक बुजुर्ग महिला भी शामिल थीं।
यह भी पढ़े- विजय के साथ फिर नजर आईं तृषा, वीडियो वायरल होते ही उठे रिश्ते पर सवाल?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi







