Responsive Scrollable Menu

Nepal Flood: Chilime Hydroelectric Project सुरंग में 70 मीटर मलबा हटा, छह कामगारों की तलाश जारी

नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई बाढ़ की वजह से चिलीमे जलविद्युत परियोजना की सुरंग में फंसे कर्मियों को बचाने की कोशिश कर रहे भारतीय-नेपाली दल 70 मीटर तक का मलबा हटा चुके हैं और माना जा रहा है छह कर्मचारी वहां फंसे हुए हैं। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि सुरंग में जारी बचाव कार्य में मिट्टी खोदने वाली मशीन और मलबा उठाने वाली मशीन की मदद ली जा रही है जिससे अभियान को गति मिली है। उन्होंने कहा कि तकनीकी टीम ने लगभग 70 मीटर और रास्ता साफ किया है।

परियोजना प्रबंधक के मुताबिक, जलविद्युत केंद्र सुरंग में और 60 मीटर की गहराई में है। श्रीवास्तव ने कहा कि बचाव दल वहां तक ​​पहुंचने के लिए रात भर काम करते रहे। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने बचाव स्थल तक पहुंचने के लिए सड़क भी तैयार कर ली है।

इसके अलावा, नेपाली सेना ने बताया कि उसने स्याफ्रुबेसी से चिलीमे सुरंग तक एक किलोमीटर से अधिक लंबी पहुंच सड़क बनाई है, जिससे बचाव के उपकरण घटनास्थल के और करीब ले जाए जा सकेंगे। ‘खबरहब’ समाचार पोर्टल की खबर के मुताबिक, नेपाली सेना और भारतीय बचावकर्मी मिलकर चिलीमे सुरंग के अंदर काम कर रहे हैं। खबर के अनुसार, सेना ने ऊपरी त्रिशूली-3बी जलविद्युत परियोजना पर बचाव कार्यों को भी प्राथमिकता दी है, जहां 100 से अधिक सैनिकों को तैनात किया गया है।

‘द हिमालयन टाइम्स’ ने रविवार को खबर दी कि नेपाली सेना के जवान ऊपरी त्रिशूली-3बी परियोजना स्थल पर खोज और बचाव अभियान जारी रखे हुए थे। हालांकि, चिलीमे में इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि बचाव दल का उन छह कर्मचारियों से संपर्क हो गया है। खबरों के मुताबिक, बचाव दल को उस जगह के पास वायु प्रवाह का एक स्थान मिला है, जहां कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि वे जीवित हैं या उनसे संपर्क हो गया है।

नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई है। इस आपदा में अब तक 1400 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 5000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। माना जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जल विद्युत परियोजनाओं से जुड़ी करीब एक दर्जन सुरंगों में लगभग 100 लोग फंसे हुए हैं।

Continue reading on the app

वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी का उत्पीड़न के आरोप से यू टर्न, फेडरेशन के फैसले को किया मंजूर

जापान एशियन गेम्स के लिए भारतीय स्क्वाड से बाहर किए जाने के बाद वुशु प्लेयर दिव्यांशी चौधरी फेडरेशन पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी थी. हालांक, अब दिव्यांशी के तेवर नरम हो गए हैं और उन्होंने एशियन गेम्स से बाहर किए जाने के फैसले को मंजूर कर लिया है. दिव्यांशी चोट के कारण एशियन गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगी.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Afghanistan: अभिषेक शर्मा ने राशिद खान की गेंदों पर बना दिए 101 रन, गजब धुनाई

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में एक बार फिर अभिषेक शर्मा की टक्कर राशिद खान से होगी. Tue, 15 Sep 2026 15:27:56 +0530

  Videos
See all

Amit Shah की मौजूदगी में किशाऊ प्रोजेक्ट के MoA पर 6 राज्यों ने किए हस्ताक्षर | #KishauProject #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:42:10+00:00

बिना इमिग्रेशन जांच 3 विदेशी हुए रवाना..Air India CEO से केंद्र ने मांगा जवाब | Delhi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T10:45:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers