Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi पर चांद देखना क्यों है वर्जित? चंद्रमा के दर्शन से लग जाता है कलंक, जानें पूरी कहानी

इस बार गणेश चतुर्थी का त्योहार 14 सितंबर 2026 से शुभारंभ हो रहा है। देशभर में गणेश चतुर्थी त्योहार को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। भगवान गणेश की पूजा के साथ इस दिन कई धार्मिक नियमों का भी पालन किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणेश चतुर्थी की रात चंद्रमा का दर्शन नहीं किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन चांद देखने से व्यक्ति को मिथ्या दोष या झूठे कलंक का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए गणेश चतुर्थी को कई जगहों पर 'कलंक चतुर्थी' भी कहा जाता है।

चंद्रमा ने उड़ाया था गणेश जी का मजाक

पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान गणेश अपने प्रिय मोदक खाकर मूषक पर सवार होकर जा रहे थे। रास्ते में किसी कारण से मूषक घबरा गया और गणेश जी का संतुलन बिगड़ गया। गणेश जी जमीन पर गिर पड़े और उनके मोदक भी बिखर गए। इतना सब देखकर चंद्रदेव हंसने लगे और गणेश जी के स्वरुप का उपहास किया।

चंद्रमा के इस व्यवहार के कारण भगवान गणेश क्रोधित हो गए। कथा के अनुसार, उन्होंने चंद्रदेव को श्राप दिया कि उनके रुप पर अंहकार करने का परिणाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। इसलिए चतुर्थी के दिन जो व्यक्ति चंद्रमा के दर्शन करेगा, उसे झूठे आरोप या कलंक का सामना करना पड़ेगा। चंद्रमा को दिए गए इस श्राप को ही गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन से संबंधित परंपरा का आधार माना जात है।

चंद्रमा ने मांगी क्षमा, गणेश जी ने बदला श्राप

कथा के अनुसार, गणेश जी का क्रोध देखकर चंद्रदेव को अपनी गलती का एहसास हुआ। उन्होंने गणपति जी से अपनी भूल के लिए क्षमा मांगी और श्राप को वापस लेने की प्रार्थना की। गणेश जी ने उनकी विनती स्वीकार कर ली, लेकिन श्राप को पूरी तरह समाप्त नहीं किया। इसके बाद चंद्र दर्शन से जुड़े दोष को एक विशेष तिथि से जोड़ दिया गया। मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी यानी गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा के दर्शन करने से बचना चाहिए। इसी मान्यता के कारण इस दिन चंद्रमा न देखने की परंपरा आज भी प्रचलित है।

भगवान कृष्ण भी हुए थे मिथ्या कलंक के शिकार


इतना ही नहीं, गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन से जुड़े इस विश्वास में भगवान कृष्ण की कथा का भी विशेष उल्लेख देखने को मिलता है। पौराणिक प्रसंग के अनुसार, श्री कृष्ण ने भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन कर लिया था। जिसके बाद उन पर स्यमंतक मणि की चोरी का झूठा आरोप लगा।

कथा के अनुसार, नारद जी ने श्रीकृष्ण को बताया कि चतुर्थी के दिन चंद्र दर्शन के कारण उन्हें मिथ्या दोष का सामना करना पड़ा है। जिसके बाद श्रीकृष्ण ने इस दोष से मुक्ति के लिए गणेश जी की पूजा की।

गलती से चांद दिख जाए तो क्या करें?

अगर गलती से गणेश चतुर्थी के दिन भूलवश चंद्रमा दिख जाए, तो क्या करना चाहिए? धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसी स्थिति में घबरायें नहीं। भगवान गणेश की पूजा करें उनसे क्षमा मांगे और स्यमंतक मणि की कथा का श्रवण या पाठ करने से दोष का निवारणका का उपाय करें। इसके साथ ही भगवान गणेश जी का इस मंत्र का जाप करें।

सिंहः प्रसेनमवधीत्सिंहो जाम्बवता हतः.

सुकुमारक मारोदीस्तव ह्येष स्यमन्तकः

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने और स्यमंतक मणि की कथा सुनने से मिथ्या दोष से मुक्ति मिल सकती है।

Continue reading on the app

US Fed के ब्याज दर फैसले और Inflation आंकड़ों से तय होगी Share Market की चाल

अवकाश के कारण कम कारोबारी सत्रों वाले आगामी सप्ताह में शेयर बाजार की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, घरेलू मुद्रास्फीति के आंकड़ों, कच्चे तेल की कीमतों और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से तय होगी। सोमवार को ‘गणेश चतुर्थी’ के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे। 

रेलिगेयर ब्रोकिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (शोध) अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर, अमेरिका-ईरान संघर्ष से जुड़े घटनाक्रम और ब्रेंट क्रूड की चाल बाजार के प्रमुख उत्प्रेरक बने रहेंगे। इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व का मौद्रिक नीति निर्णय और ब्याज दरों के भविष्य के रुख पर उसकी टिप्पणी पर भी नजर रहेगी।’’

 उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर अगस्त के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों के साथ ही बेरोजगारी और व्यापार संतुलन के आंकड़े भी चर्चा में रहेंगे।

 शोध विश्लेषक फर्म एचएसटी वेल्थ के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हरिसेल्वन राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘तात्कालिक नजर अमेरिकी मुद्रास्फीति और फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय पर होगी।’’ उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति के जोखिमों के चलते वैश्विक बॉण्ड प्रतिफल और डॉलर पर दबाव बढ़ सकता है। 

इसलिए 15-16 सितंबर को होने वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक इस सप्ताह का प्रमुख वैश्विक उत्प्रेरक होगी। उन्होंने कहा कि भारत के लिए कच्चा तेल सबसे बड़ा बाहरी जोखिम बना हुआ है। यदि पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की आपूर्ति में व्यवधान बढ़ता है और कीमतों में तेजी आती है, तो इससे मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ सकता है, आयात बिल बढ़ सकता है, रुपये पर दबाव आ सकता है और कंपनियों का मार्जिन घट सकता है। बीते सप्ताह बीएसई का मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,733.67 अंक या 2.26 प्रतिशत टूटा, जबकि एनएसई निफ्टी में 499.6 अंक या दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Continue reading on the app

  Sports

India w vs Sri Lanka w Final LIVE Score: भारत-श्रीलंका एशिया कप फाइनल में आमने-सामने, टॉस थोड़ी देर में

IND w vs SL w Final LIVE Score Updates: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशिया कप फाइनल में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत की नजर आठवीं बार खिताब जीतने पर है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sun, 13 Sep 2026 18:47:40 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal Full Press Confrence : Raghav Chadha पर केजरीवाल का तंज अब 100 बार ठोक-बजाकर देखेंगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:40:01+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: OP Rajbhar की SBSP पर भरोसा नहीं- SP प्रवक्ता | UP Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:39:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers