Responsive Scrollable Menu

केरल में Ayurvedic Treatment कराने पर VD Satheesan ने Pawan Kalyan का जताया आभार

केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने आयुर्वेदिक उपचार कराने के लिए राज्य को तरजीह देने पर आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण का रविवार को आभार जताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। सतीशन ने कल्याण की ओर से सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए पोस्ट के जवाब में कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि केरलम के लोगों के स्नेह और राज्य के प्राचीन मंदिरों के दर्शन से उन्हें शांति और स्वास्थ्य लाभ मिला। सतीशन ने एक्स पर लिखा, पवन कल्याण, आपके सराहना भरे शब्दों और आराम तथा स्वास्थ्य लाभ के लिए केरलम को चुनने के लिए धन्यवाद।

यह जानकर खुशी हुई कि हमारे लोगों के स्नेह और हमारे प्राचीन मंदिरों के दर्शन से आपको शांति और स्वास्थ्य लाभ मिला। उन्होंने कहा, ‘‘ केरलम सरकार और उसके लोगों की ओर से, मैं आपके पूरी तरह ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। कल्याण ने एक दिन पहले एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा था कि उपचार के लिए राज्य में रहने के दौरान उन्हें ‘‘केरलम के लोगों के स्नेह, दयालुता और आतिथ्य का अनुभव करने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा था, मेरा प्रवास उपचार, शांति और कई यादगार अनुभवों से भरा रहा... केरलम में रहने के दौरान मुझे त्रिप्रयार श्री राम स्वामी, गुरुवायूर श्री कृष्ण, मम्मियूर श्री महादेव और चेट्टिकुलंगरा श्री भगवती अम्मा मंदिरों के दर्शन का सौभाग्य मिला। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने अपने प्रवास के दौरान मिले सहयोग के लिए सतीशन और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया था। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपने दाहिने कंधे के आयुर्वेदिक इलाज के लिए केरल में थे।

इससे पहले मुंबई में उनके रोटेटर कफ (कंधे की मांसपेशियों और टेंडन) की सर्जरी हुई थी।

Continue reading on the app

Rajasthan के Jaisalmer में 642वां रामदेवरा मेला शुरू, 7 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान

राजस्थान के लोक देवता बाबा रामदेव का 642वां वार्षिक भादवा मेला रविवार को मंगला आरती के साथ शुरू हुआ। मेले में देशभर से लाखों श्रद्धालु रामदेवरा पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, भादवा शुक्ल द्वितीया के अवसर पर तड़के तीन बजे बाबा रामदेव समाधि स्थल पर विशेष पूजा के साथ मेले का औपचारिक आरंभ हुआ।

मंगला आरती से पहले समाधि को पंचामृत से स्नान कराया गया, मखमली वस्त्र से ढका गया और सूखे मेवे एवं मिश्री का भोग लगाया गया। अधिकारियों ने बताया कि दर्शन के लिए सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं के रामदेवरा पहुंचने का अनुमान है। समाधि स्थल के बाहर करीब तीन से चार किलोमीटर लंबी कतारें देखी गईं।

जैसलमेर के जिलाधिकारी अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, मेला अधिकारी और बाबा रामदेव समाधि समिति के सदस्यों ने उद्घाटन पूजा में हिस्सा लिया। प्रशासन ने भारी भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और सुचारू दर्शन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं की गई हैं।

समाधि स्थल और मेला परिसर को फूलों और ध्वजों से सजाया गया है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते नजर आए। अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग मेले में शामिल हो रहे हैं जिससे सामाजिक सद्भाव और भाईचारे का संदेश मिलता है।

समाधि समिति के अध्यक्ष राव भोम सिंह तंवर ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि और कुशलक्षेम की कामना की। जिला प्रशासन, पुलिस और समाधि समिति श्रद्धालुओं के सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है. Wed, 16 Sep 2026 00:09:51 +0530

  Videos
See all

बप्पा के दर्शन को एंटीलिया पहुंचे सैफ करीना, साथ दिखीं करिश्मा कपूर! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T22:30:10+00:00

8th Pay Commission: Salary Hike का इंतजार खत्म? कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खबर!Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T22:30:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers