Responsive Scrollable Menu

रोज की दाल-सब्जी खाकर हो गए बोर? मिनटों में बनाएं राजस्थान की डुमरी तड़का चटनी, गर्म तेल का तड़का बढ़ा देगा स्वाद

Dumri Tadka Chutney Recipe: रोज के खाने में कुछ तीखा और चटपटा जोड़ना चाहते हैं तो डुमरी तड़का चटनी ट्राई कर सकते हैं. प्याज, टमाटर, लहसुन, हरा धनिया और भुनी मूंगफली जैसी आसान चीजों से इसे तैयार किया जाता है. इस चटनी की खासियत इसके ऊपर डाला जाने वाला गर्म तेल का तड़का है. इसे बनाने के लिए मिक्सी चलाने या ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत नहीं पड़ती. मूंगफली चटनी में हल्का क्रंच जोड़ती है, जबकि लहसुन और लाल मिर्च इसका स्वाद बढ़ाते हैं. इसे बाजरे की रोटी, मक्के की रोटी, पराठे, पूरी या दाल-चावल के साथ परोसा जा सकता है.

Continue reading on the app

झेलम एक्सप्रेस में गर्भवती महिला को अचानक ब्लीडिंग, खून से लथपथ हुई सीट, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

रविवार सुबह पुणे से दिल्ली जा रही झेलम एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एसी कोच में सफर कर रही सात माह की गर्भवती महिला को अचानक तेज दर्द के साथ ब्लीडिंग शुरू हो गई। महिला की सीट कुछ ही देर में खून से लथपथ हो गई। हालत बिगड़ती देखकर उसके पति और साथ मौजूद परिजनों ने तुरंत रेलवे स्टाफ को सूचना दी।

छनेरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन पहुंचने पर स्टेशन मास्टर चंदन कुमार ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही हरसूद थाने की डायल-112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्ट्रेचर की मदद से महिला को ट्रेन से उतारा और तत्काल हरसूद अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे खंडवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

झेलम एक्सप्रेस में अचानक बिगड़ी गर्भवती महिला की हालत

गाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 5 बजे छनेरा स्टेशन के पास पहुंच रही थी। इसी दौरान एसी कोच नंबर-1 में सफर कर रही अमरीन नाज पत्नी नेहाल अहमद की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तेज प्रसव पीड़ा के साथ ब्लीडिंग होने लगी। कुछ ही देर में उनकी सीट पर खून फैल गया, जिसे देखकर साथ यात्रा कर रहे पति और परिजन घबरा गए।

डायल-112 टीम ने ट्रेन से उतारकर पहुंचाया अस्पताल

सूचना मिलते ही खंडवा जिले के हरसूद थाने की डायल-112 टीम छनेरा स्टेशन पहुंची। हेड कांस्टेबल हरिप्रसाद और पायलट सतीश सोनी ने महिला को स्ट्रेचर की मदद से ट्रेन से उतारा। इसके बाद उसे डायल-112 वाहन से हरसूद अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत को देखते हुए पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाने में कोई देरी नहीं की।

हरसूद अस्पताल से खंडवा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

हरसूद अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया। जांच के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे खंडवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को खंडवा लाया गया, जहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती किया गया।

समय पर अस्पताल पहुंचना बना सबसे जरूरी कदम

गर्भावस्था के दौरान अचानक ब्लीडिंग और तेज दर्द को गंभीर स्थिति माना जाता है। ऐसे मामलों में जल्द से जल्द मेडिकल जांच और इलाज जरूरी होता है। इस घटना में भी महिला के परिजनों ने समय गंवाए बिना रेलवे स्टाफ को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और मेडिकल टीम ने आगे की प्रक्रिया संभाली।

Continue reading on the app

  Sports

India w vs Sri Lanka w Final LIVE Score: भारत-श्रीलंका एशिया कप फाइनल में आमने-सामने, टॉस थोड़ी देर में

IND w vs SL w Final LIVE Score Updates: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशिया कप फाइनल में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत की नजर आठवीं बार खिताब जीतने पर है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sun, 13 Sep 2026 18:47:40 +0530

  Videos
See all

Arvind Kejriwal Full Press Confrence : Raghav Chadha पर केजरीवाल का तंज अब 100 बार ठोक-बजाकर देखेंगे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:40:01+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: OP Rajbhar की SBSP पर भरोसा नहीं- SP प्रवक्ता | UP Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:39:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers