Responsive Scrollable Menu

नहर किनारे अचानक पड़ा मिर्गी का दौरा, पानी में समा गया युवक, 12 घंटे बाद मिला शव

उत्तरप्रदेश के औरैया के बेला थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। अलीपुर गांव का 25 वर्षीय आशुतोष उर्फ आस्तू रामगंगा नहर के किनारे टहल रहा था। इसी दौरान अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह संतुलन खोकर नहर में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह देखते ही देखते बह गया। घटना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में काफी परेशानी आई।

करीब 12 घंटे की तलाश के बाद रविवार सुबह 7:30 बजे 43वीं पीएसी एटा की टीम ने गोताखोरों की मदद से आशुतोष का शव नहर से बाहर निकाला। शव मिलते ही परिवार में मातम छा गया। आशुतोष अपने परिवार का बड़ा बेटा था और सलून की दुकान चलाकर घर का खर्च संभालता था।

औरैया में मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद नहर में गिरा युवक

बेला थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी आशुतोष उर्फ आस्तू शनिवार शाम गांव के पास रामगंगा नहर किनारे टहलने गया था। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टहलते समय अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा। इसके चलते वह अपना संतुलन नहीं संभाल सका और सीधे नहर के गहरे पानी में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को डूबते देखा तो शोर मचाकर मदद की कोशिश की, लेकिन नहर में पानी का बहाव तेज था। कुछ ही समय में आशुतोष पानी में बह गया और दिखाई देना बंद हो गया।

12 घंटे बाद पीएसी की टीम ने बरामद किया शव

रविवार तड़के करीब 5 बजे 43वीं पीएसी एटा की 12 सदस्यीय टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम का नेतृत्व हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर ने किया। पीएसी जवानों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद सुबह 7:30 बजे आशुतोष का शव नहर से बरामद कर लिया गया। करीब 12 घंटे तक चले इस सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई।

परिवार का बड़ा सहारा था आशुतोष

परिजनों के मुताबिक, आशुतोष परिवार में सबसे बड़ा बेटा था। वह कमलपुर नहर के पास कटिंग यानी सलून की दुकान चलाता था और इसी काम से परिवार के खर्च में मदद करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार के सामने भावनात्मक दुख के साथ आर्थिक परेशानी भी खड़ी हो गई है।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

शव बरामद होने के बाद पुलिस ने जरूरी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए औरैया के चिचौली स्थित जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

Continue reading on the app

पद्मिनी कोल्हापुरे-पूनम ढिल्लों को लगा बड़ा झटका, उपासना सिंह ने दर्ज की जीत, CINTAA के कामकाज पर उठाए थे सवाल

CINTAA विवाद के बीच उपासना सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की. उन्होंने एसोसिएशन के कामकाज करने के तरीके पर सवाल खड़े करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर सवाल खड़े किए थे. विवाद के बढ़ने के बाद सिंटा के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद दोबारा चुनाव कराए गए.

Continue reading on the app

  Sports

India w vs Sri Lanka w Final LIVE Score: भारत-श्रीलंका एशिया कप फाइनल में आमने-सामने, टॉस थोड़ी देर में

IND w vs SL w Final LIVE Score Updates: भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें एशिया कप फाइनल में आमने सामने हैं. यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारत की नजर आठवीं बार खिताब जीतने पर है. कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है. Sun, 13 Sep 2026 18:47:40 +0530

  Videos
See all

UP Election News: UP चुनाव की 10 बड़ी खबरें | 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! | UP Politics |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:40:06+00:00

Halla Bol With Anjana Om Kashyap: OP Rajbhar की SBSP पर भरोसा नहीं- SP प्रवक्ता | UP Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T13:39:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers