Responsive Scrollable Menu

वजन घटाने के लिए डाइट ज्यादा असरदार या एक्सरसाइज? नई स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। दुनियाभर में बढ़ता मोटापा और ज्यादा वजन आज एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। एक अनुमान के मुताबिक, दुनिया में करीब 2.5 अरब वयस्क ओवरवेट या मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में वजन कम करने के लिए डाइट, एक्सरसाइज और जीवनशैली में बदलाव जैसे अलग-अलग तरीकों को लेकर लगातार रिसर्च होती रहती है।

हैदराबाद स्थित आईसीएमआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन की समीक्षा में वजन और मेटाबॉलिक हेल्थ पर अलग-अलग जीवनशैली आधारित तरीकों के असर को देखा गया। इस समीक्षा में 112 व्यवस्थित समीक्षाओं और मेटा-विश्लेषणों को शामिल किया गया, जिनमें 2,332 रैंडमाइज्ड नियंत्रित परीक्षणों और करीब 2.48 लाख प्रतिभागियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। इसमें 50 से ज्यादा देशों से जुड़े शोध शामिल थे।

अध्ययन के मुताबिक, डाइट और शारीरिक गतिविधि को मिलाकर चलाने वाले कार्यक्रमों से वजन घटाने के साथ-साथ दिल और मेटाबॉलिक हेल्थ पर भी बेहतर असर देखने को मिला। 12 महीने से ज्यादा समय तक चलने वाले फॉलोअप में डाइट और फिजिकल एक्टिविटी के संयोजन से तुलना वाले समूह की अपेक्षा करीब 3.68 किलो ज्यादा वजन कम हुआ।

वहीं, कम कैलोरी वाली डाइट से शुरुआती तीन महीनों में सबसे ज्यादा वजन घटने का असर देखा गया। इस दौरान तुलना वाले समूह की अपेक्षा करीब 2.64 किलो अधिक वजन कम हुआ। हालांकि, लंबे समय तक वजन को नियंत्रित रखने के लिए सिर्फ डाइट के बजाय नियमित शारीरिक गतिविधि और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव को भी साथ रखना जरूरी माना गया।

सिर्फ वजन कम होना ही इस अध्ययन की खास बात नहीं है। शारीरिक गतिविधि का असर ब्लड प्रेशर पर भी देखने को मिला। 6 से 12 महीने के दौरान फिजिकल एक्टिविटी से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर में भी कमी देखी गई।

डाइट और एक्सरसाइज को साथ लेकर चलने वाले कार्यक्रमों से ब्लड ग्लूकोज और इंसुलिन रेजिस्टेंस में भी बेहतर सुधार देखने को मिला। यानी फायदा सिर्फ वजन की मशीन पर दिखने वाले आंकड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

इस समीक्षा का सबसे महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि स्वास्थ्य लाभ के लिए हमेशा अत्यधिक वजन घटाना अनिवार्य नहीं है। शोध के अनुसार, जीवनशैली में सुधार से होने वाले कई फायदे वजन कम होने की मात्रा पर निर्भर नहीं करते। इसलिए, यदि कोई व्यक्ति सामान्य तौर पर निर्धारित 5 से 10 प्रतिशत वजन घटाने के लक्ष्य तक नहीं भी पहुंच पाता, तब भी पौष्टिक खान-पान, नियमित व्यायाम और सकारात्मक जीवनशैली उसके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

Vaibhav Sooryavanshi Match Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज रविवार से होने वाली है. पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए हर कोई उत्साहित है. एक बार फिर सभी की नजरें टीम इंडिया के बॉस बेबी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो इस मुकाबले में एक्शन में नजर आने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-अफगानिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा और आप वैभव सूर्यवंशी को लाइव कहां देख सकेंगे?

वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सभी की नजरें

इस बात में कोई शक नहीं है कि जब-जब वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें उनपर ही टिकी रहती हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है. 

कितने बजे शुरू होगा मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. एक ओर होगी श्रेयस अय्यर और अफगान टीम की कमान संभाल रहे हैं इब्राहिम जारदान.

कहां देख सकेंगे लाइव मैच?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी तीनों मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.

ऐसी हैं दोनों टीमें

अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई

ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान का 0-3 से सूपड़ा साफ, रूट-कॉक्स ने छुड़ाए छक्के; इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता बर्मिंघम टेस्ट

Continue reading on the app

  Sports

रिंकू सिंह के टीममेट ने गुपचुप रचाई शादी, उम्र में बड़ी लड़की को बनाया हमसफर, सामने आए फोटोज

cameron green wedding photos: आईपीएल 2026 में रिंकू सिंह के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन ने जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है. ग्रीन ने अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर एमिली रेडवुड के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचाई. दोनों ने 4 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया. हालांकि, इस खास पल की तस्वीरें उन्होंने कुछ समय बाद अब सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. Sun, 13 Sep 2026 17:43:53 +0530

  Videos
See all

PM Modi LIVE: पीएम मोदी की Burundi के President Evariste Ndayishimiye से मुलाकात I BRICS Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T12:15:51+00:00

Yogi Adityanath: यूपीवाले सुनें! हेल्थ सेक्टर पर CM योगी का सीधा संदेश | UP News | Health #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T12:15:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers