कितने बजे शुरू होगा पहला T20I मैच? एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जानिए कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
Vaibhav Sooryavanshi Match Live Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत आज रविवार से होने वाली है. पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए हर कोई उत्साहित है. एक बार फिर सभी की नजरें टीम इंडिया के बॉस बेबी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जो इस मुकाबले में एक्शन में नजर आने वाले हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-अफगानिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा और आप वैभव सूर्यवंशी को लाइव कहां देख सकेंगे?
वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी सभी की नजरें
इस बात में कोई शक नहीं है कि जब-जब वैभव सूर्यवंशी मैदान पर उतरते हैं, तब-तब हर किसी की नजरें उनपर ही टिकी रहती हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है.
The Friendship Cup ????
— BCCI (@BCCI) September 12, 2026
The Captains' Photoshoot ????
Let the #AFGvIND T20I action begin ????#TeamIndia pic.twitter.com/A04RiQISAL
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा. ये मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. एक ओर होगी श्रेयस अय्यर और अफगान टीम की कमान संभाल रहे हैं इब्राहिम जारदान.
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी तीनों मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.
Different sports. One tricolour ????????
— BCCI (@BCCI) September 12, 2026
???? #TeamIndia Captain @ShreyasIyer15 on the #AsianGames buzz & sharing space with India's best ???? pic.twitter.com/qy0nwGoDXy
ऐसी हैं दोनों टीमें
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान का 0-3 से सूपड़ा साफ, रूट-कॉक्स ने छुड़ाए छक्के; इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीता बर्मिंघम टेस्ट
Aaj Ka Mausam: देश के 25 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी कहर बरपा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी रविवार (13 सितंबर) को भी कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, रविवार को उत्तर प्रदेश, बिहार दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में भारी बारिश का अनुमान है. जबकि पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश का दौर और तेज होने का अनुमान है.
इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. जबकि पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का भी खतरा है. मौसम विभाग ने उन इलाकों में सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की चेतावनी दी है जहां पहले से पानी भरा हुआ है. इस दौरान तेज हवाओं से पेड़, बिजली के खंभे और कमजोर ढांचों नुकसान होने की आशंका है. ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान लोगों को सतर्क रहने को कहा है.
तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को 25 राज्यों में बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इस दौरान पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाएं पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ा सकती हैं.
जबकि उत्तरी राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तट तक मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल सकता है. वहीं दूसरी ओर उत्तर पंजाब के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल सकता है. इस दौरान मैदानों इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान आ सकता है. जबकि पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से रास्तों पर खतरा बढ़ने की आशंका है.
दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम निभाग के मुताबिक, रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, इस दौरान अलग-अलग इलाकों में बारिश के साथ आंधी आने की भी चेतावनी दी गई है. इस दौरान 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. जबकि आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हो सकती है. इस दौरान दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, गाजियाबाद और नोएडा के आसपास भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








