Responsive Scrollable Menu

Fact Check: इंडोनेशिया के ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, लेकिन यह वायरल वीडियो AI निर्मित है

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इंडोनेशिया में 4 सितंबर 2026 की रात ‘अनाक क्राकाटोआ’ ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था। इससे जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें ज्वालामुखी विस्फोट के बाद ऊंचे उठते लावा और भागते लोगों को देखा जा सकता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इसे […]

The post Fact Check: इंडोनेशिया के ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ है, लेकिन यह वायरल वीडियो AI निर्मित है appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

UP Special TET 2026: TET-CTET पास शिक्षकों को बड़ी राहत, नहीं देनी होगी दोबारा स्पेशल टीईटी परीक्षा

उत्तर प्रदेश में स्पेशल टीईटी (Special TET) 2026 को लेकर शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। योगी सरकार ने कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए अध्यापक पात्रता से जुड़ी प्रक्रिया को स्पष्ट कर दिया है।

अपर मुख्य सचिव, बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से जारी निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल टीईटी का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों (CwSN) के लिए किया जाएगा।

TET-CTET पास शिक्षकों को नहीं देना होगा दोबारा एग्जाम
स्पेशल टीईटी को लेकर सबसे बड़ी राहत उन शिक्षकों को मिली है, जो पहले ही TET या CTET उत्तीर्ण कर चुके हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, ऐसे शिक्षकों के लिए स्पेशल टीईटी को दोबारा पास करना अनिवार्य नहीं होगा। वहीं, जिन शिक्षकों ने अभी तक TET या CTET उत्तीर्ण नहीं किया है, उन्हें निर्धारित विज्ञापन के तहत रजिस्ट्रेशन और आवेदन कर परीक्षा में शामिल होना होगा।

3 नवंबर को होगी स्पेशल टीईटी
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक स्पेशल टीईटी परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए विज्ञापन 3 सितंबर 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/OTR और आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है।

आवेदन से जुड़ी प्रमुख तारीखें इस प्रकार हैं:

प्रक्रिया                                  तारीख
विज्ञापन जारी                       3 सितंबर 2026
ऑनलाइन OTR/आवेदन शुरू              5 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख    4 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तारीख    8 अक्टूबर 2026
स्पेशल टीईटी परीक्षा    3 नवंबर 2026

कौन-कौन से शिक्षक कर सकते हैं आवेदन?
प्राथमिक स्तर पर उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, स्थानीय निकायों के विद्यालयों, राज्य सरकार/बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता या संबद्धता प्राप्त विद्यालयों, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों और विशेष एजुकेटर्स के कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक पात्र होंगे।

वहीं उच्च प्राथमिक स्तर पर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों, स्थानीय निकायों, मान्यता या संबद्धता प्राप्त विद्यालयों, राज्य सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों और विशेष एजुकेटर्स के कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

जिन शिक्षकों ने TET-CTET नहीं किया, उनके लिए क्या?
जिन कार्यरत शिक्षकों ने अब तक TET या CTET उत्तीर्ण नहीं किया है, उन्हें स्पेशल टीईटी के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीकरण कर आवेदन करना होगा।

यानी सरकार की ओर से पात्र शिक्षकों को उनकी स्थिति के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने का अवसर दिया जा रहा है। ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख का विशेष ध्यान रखना होगा।

शिक्षकों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश
शिक्षा विभाग ने संबंधित बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सभी पात्र शिक्षकों तक स्पेशल टीईटी से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पात्र शिक्षक समय रहते OTR, आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकें।

इस व्यवस्था से कार्यरत शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए पात्रता को लेकर स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। TET/CTET पहले से पास कर चुके शिक्षकों को दोबारा परीक्षा देने की अनिवार्यता से राहत दी गई है, जबकि बिना TET/CTET वाले पात्र शिक्षकों के लिए Special TET में शामिल होने का रास्ता खुला है।
 

Continue reading on the app

  Sports

VIdeo: रिचा घोष और दीप्ति शर्मा, T20 विश्व कप 2026 की जीत का राज और दोनों के बीच खुलकर मजाक

T20 विश्व कप 2026 में भारतीय महिला टीम की जीत के बाद, दीप्ति शर्मा ने अपनी ऊर्जा का राज 'चिया सीड्स' बताया और पिच व रणनीति पर चर्चा की। रिचा घोष ने टीम के समर्थन और अपनी बल्लेबाजी की भूमिका साझा की। यह इंटरव्यू महिला क्रिकेट के भविष्य के लिए प्रेरणादायक है। Tue, 15 Sep 2026 18:07:59 +0530

  Videos
See all

वाटरफॉल पर परिवार के ऊपर गिरा जब एक सांप #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:45:21+00:00

Mumbai: Tusshar_Kapoor के घर आए बप्पा,श्रद्धाभाव से की विशेष आरती| Ganesh Chaturthi 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T12:46:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers