Responsive Scrollable Menu

Tata Sierra बनी Tata Motors की ग्रोथ इंजन, Curvv की बिक्री में गिरावट से बदला SUV Segment

टाटा मोटर्स कंपनी ने 6 महीने पहले मार्केट में Tata Sierra को लॉन्च किया है, हालांकि भारत में इस कार का क्रेज सड़कों पर देखा गया है और इसका आकर्षण आज भी तहलका मचा रहा है। अपने ट्रिपल-स्क्रीन डैशबोर्ड, बड़े लाउंज जैसा केबिन, 12 स्पीकार JBL ऑडियो सिस्टम और आइकॉनिक रियर-ग्लास लुक के चलते यह गाड़ी हर उम्र में लोगों को खूब पसंद आ रही है। 
असल में कंपनी की कुल ब्रिकी में इस कार का महा-योगदान है। इस कार के आने से टाटा कर्व की ब्रिकी में गिरावट तेजी से देखी गई है। आइए आपको टाटा मोटर्स की गाडियों की ब्रिकी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

Tata Sierrra ने बढ़ाई ब्रिकी, Curvv को हुआ भारी नुकसान
 - जनवरी से जुलाई 2026 के बीच में टाटा मोटर्स ने कुल 4,41,520 कारें बेचीं, जो कि पिछले साल (2025) की इसी अवधि में बेची गई 3,09,488 कारों से 42.7% अधिक है। 

 - कंपनी की कुल बिक्री में अकेले टाटा सिएरा की 49,747 यूनिट्स की बिक्री हुई है, टाटा की कुल बढ़ी हुई बिक्री में सिएरा का योगदान 37.7% रहा।

 - सिएरा आने से टाटा की दूसरी कार कर्व को काफी नुकसान हुआ है। वैसे तो पंच, नेक्सॉन और हैरियर की बिक्री बढ़ी, वहीं कर्व की बिक्री 20,632 यूनिट्स से घटाकर 11,556 यूनिट्स बची है।

 - इसके पीछे का कारण है मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट के खरीदारों ने कर्व के कूपे-डिजाइन की जगह टाटा सिएरा के बॉक्सी डिजाइन, 622-लीटर के बड़े बूट स्पेस, लंबे व्हीलबेस (2,730mm) और ज्यादा केबिन स्पेस को पंसद कर रहे हैं। 

पेट्रोल-डीजल वेरिएंट और किआ सेल्टॉस से मुकाबला
आपको बताते चलें कि, सिएरा में पट्रोल (1.5 Hyperion turbo-petrol) और डीजल (Kryojet turbo-diesel) इंजनों में ही बिक रही थी। सप्लाई चेन में कमी के कारण इसकी हर महीने सिर्फ 6,000-7000 गाड़ियां ही शोरूम तक पहुंच पा रही थीं, जबकि इसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी किआ सेल्टोस की हर महीने 10,000 से ज्यादा यूनिटस् बिक रही है और वह आगे बनी हुई है। 

Sierra EV से पलटेगी बाजी
गौरतलब है कि कुछ समय पहले लॉन्च हुई Sierra EV के आने से खेल बदल गया है, क्योंकि सेल्टॉस के पास फिलहाल इसका कोई सीधा इलेक्ट्रिक ऑप्शन नहीं है-

 - सिएरा ईवी में 75 kWH और 63kWh बैटरी पैक मिलते हैं। जिससे डुअल-मोटर सेटअप 306 PS की पावर और 504 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

 - यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 450-500 किलोमीटर की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है।

 - सिएरा ईवी सिर्फ 5.8 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

Sierra की कीमत
इस कार की कीमत की बात करें, तो टाटा सिएरा के ICE (पेट्रोल/डीजल) वेरिएंट की एक्स-शोरुम कीमत 11.49 से 21.29 लाख रुपये के बीच में है। जबकि सिएरा ईवी का एक्स-शोरूम प्राइस 18.79 लाख रुपये से शुरु होकर 26.48 लाख रुपये तक है।  

Continue reading on the app

इस तरह करेंगे तैयारी तो निकाल लेंगे पुलिस भर्ती का फिजिकल, एक्सपर्ट ने बताया...कहां होती है गलती

Police Bharti Ke Tips: अगर आपकी रनिंग अच्छी हो जाती है, तो फिर लॉन्ग जंप की प्रैक्टिस करते हैं. लगातार अभ्यास से लॉन्ग जंप कवर हो जाती है. जब गोला फेंकने की प्रैक्टिस करते हैं, तो उसके लिए भी शरीर की स्ट्रेचिंग जरूरी होती है.

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे

भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इस मैच में भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में एक बदलाव तय है। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। सबसे बड़ा सवाल- सूर्यवंशी आज खेलेंगे या नहीं? भारतीय टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 में सिलेक्शन को लेकर है। सूर्यवंशी ने मैच से पहले सूर्यवंशी ने नेट सेशन में काफी पसीना बहाया है। पहले मैच में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते उतरे थे। अभिषेक ने 32 गेंद पर 82 रन की पारी खेली, जबकि सैमसन सिर्फ 10 रन बना सके। हालांकि इसके बावजूद टीम इंडिया इसी ओपनिंग कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है। अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार भारत इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक अफगानिस्तान से एक भी मैच नहीं हारा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 9 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 1 मैच बेनतीजा रहा है। ईशान किशन ने इस साल टी-20 में 854 रन बनाए ईशान किशन साल 2026 में भारत के सबसे सफल टी-20 बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने 24 मैचों में 173.57 की स्ट्राइक रेट से 854 रन बनाए हैं। इस दौरान 103 रन उनका बेस्ट स्कोर रहा है। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने इस साल 20 मुकाबलों में 28 विकेट हासिल किए हैं। वे टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 51 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। राशिद 200 टी-20 विकेट लेने से 7 विकेट दूर राशिद खान टी-20 इंटरनेशनल में 200 विकेट लेने से 7 विकेट दूर हैं। उनके नाम 193 विकेट हैं। वे ऐसा करना वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बनेंगे। उनका साथ अजमतुल्लाह उमरजई देंगे, जो इस साल 7 मैचों में 12 विकेट चटका चुके हैं। अफगानिस्तान को उनके कप्तान इब्राहिम जादरान से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वे इस साल 8 मैचों में 318 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं। पिच रिपोर्ट और वेदर अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के मुफीद मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण ज्यादा चौके-छक्के लगने की उम्मीद है। मैच बढ़ने के साथ स्पिनरों को भी थोड़ी मदद मिल सकती है। दिल्ली में शाम के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मैच में बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह। अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), गुलबदीन नायब, सेदीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी/नवीन-उल-हक। Mon, 14 Sep 2026 23:00:00

  Videos
See all

West Bengal Big News: 'TMC नेताओं पर फेंके जा रहे अंडे', Samik Bhattacharya का तीखा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T23:47:06+00:00

Hindi News | Pokhran में वायुसेना का ‘Dronathon’.. आसमान में दिखेगी भारत की नई ड्रोन ताकत ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T23:34:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers