Responsive Scrollable Menu

RBI ने टाटा संस को दिया बड़ा झटका, अब शेयर बाजार में कंपनी को करना होगा लिस्ट

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) का लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी को खारिज कर दिया है। अब कंपनी पर शेयर बाजार में लिस्ट होने का दबाव है।

Continue reading on the app

कचौड़ी, कबाब, नल्ली निहारी... BRICS का 'गाला' डिनर क्यों है खास? ये रही पूरी लिस्ट

राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का शंखनाद हो चुका है। भारत मंडप में 12 और 13 सितंबर को दुनिया के दिग्गज नेता कूटनीतिक चर्चाओं के लिए एक मंच पर मौजूद हैं। लेकिन इस बार ब्रिक्स सम्मेलन में सिर्फ बैठकों और समझौतों की बात नहीं हो रही बल्कि भारत की डिनर डिप्लोमेसी पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। डिनर डिप्लोमेसी जिसमें बिना किसी औपचारिक बैठकों और सख्त प्रोटोकॉल के रात के खाने की मेज पर सारे लीडर्स अनौपचारिक बातचीत करते हैं। एक साथ बैठते हैं और आपसी विश्वास बढ़ाने, तनाव कम करने और कई सारे मुद्दों पर खुलकर अपने विचार साझा करते हैं। इस तरह से नेताओं के बीच माहौल को सहज बनाने में मदद मिलती है। रूसी राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत तमाम देशों के राष्ट्रध्यक्ष और शाही मेहमानों और विदेशी प्रतिनिधियों के लिए पीएम मोदी की तरफ से डिनर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत की सांस्कृतिक और खान-पान की विविधता को दर्शाने के लिए उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरब से लेकर पश्चिम तक के मशहूर व्यंजनों को शामिल किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit में जिनपिंग को सामने बिठा मोदी ने दिए 3 'म्यूचुअल' मंत्र, कहा- मतभेदों को विवाद नहीं बनने देना चाहिए


नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस, चीन और ईरान के राष्ट्रपति के साथ ही दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्रध्यक्ष और तमाम दूसरे खास मेहमान पहुंचे हुए हैं। इन मेहमानों की खास अंदाज में मेहमान नवाजी की जा रही है। इन मेहमानों को जिन बर्तनों में खाना परोसा जाएगा वह सारे के सारे बर्तन पिंक सिटी कही जाने वाली राजस्थान की राजधानी जयपुर से सप्लाई किए गए हैं। अरुण इंडस्ट्रीज जो कि पूरे देश में जो है एक जाना पहचाना नाम है। उसने इन बर्तनों को सप्लाई किया है। सिल्वर कोटेड यह बर्तन जो है वहां पर पहुंच चुके हैं। उन्हीं में मेहमानों को खाना परोसा जा रहा है। लेकिन  उसके कुछ सैंपल यहां जयपुर में हैं। उनकी तस्वीरें आपको दिखा देते हैं कि देखिए कितनी खूबसूरती के साथ इन्हें तैयार किया गया है। इस बात का ध्यान रखा गया है कि इससे जो खास मेहमान हो उनको लुक वाइज देखने में अच्छा लगे। उनको खाने का टेस्ट बेहतर लग सके। उनको कोई नुकसान ना होने पाए और साथ ही साथ रखने और परोसने में भी सुविधाजनक हो। 

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit में Xi Jinping की अपील, पश्चिम एशिया में शांति बहाली के लिए आगे आएं सदस्य देश

तो ज्यादातर यह जो बर्तन हैं आप देख सकते हैं कि सिल्वर कोटेड हैं और खास अलग-अलग डिजाइन में अलग-अलग अंदाज में इन्हें तैयार किया गया है। मेहमानों की थाली में महाराष्ट्र की भाकरवड़ी, राजस्थान की मिनी कचौड़ी, बंगाल की कुचो निमकी, तमिलनाडु का मुरक्कू और कश्मीरी मसालेदार अखरोट जैसे पारंपरिक स्नैक्स शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही बिहार के सत्तू को खास जगह दी गई है। नाश्ते में रागी डोसा, बाजरा, उपमा और मिलेट पोंगल शामिल है। वहीं मेन कोर्ट्स में लखनवी गलौटी कबाब, खमीरी रोटी के साथ नल्ली निहारी, चिकन कोरमा, कश्मीरी पुलाव और हैदराबादी बिरयानी मेहमानों के जायके को यादगार बनाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने को बेताब हैं। इतना ही नहीं भारतीय शेख्स ने ट्रेडिशन टू टेबल कांसेप्ट के तहत पारंपरिक रेसिपीज से भी व्यंजनों को सजाया है। 

Continue reading on the app

  Sports

जर्सी विवाद सहित 8 आरोप, हॉकी इंडिया ने महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस भेजा, अधिकार भी छीने

Hockey India’s director general RK Srivastava stripped of his powers: हॉकी इंडिया ने अपने महानिदेशक (डीजी) कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए हैं. अध्यक्ष दिलीप टिर्की की ओर से भेजे गए इस नोटिस में श्रीवास्तव पर अध्यक्ष या कार्यकारी समिति की मंजूरी के बिना राष्ट्रीय टीम की पारंपरिक नीली जर्सी का रंग नारंगी करने और स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बेल्जियम व नीदरलैंड की विश्व कप यात्रा करने सहित कुल आठ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. श्रीवास्तव को 4 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश मिला है. Sat, 12 Sep 2026 23:37:48 +0530

  Videos
See all

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T20:40:09+00:00

Weather Update: 25 राज्यों में बारिश मचाएगी तबाही? | IMD Alert | Monsoon | Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T21:00:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers