Responsive Scrollable Menu

18th BRICS Summit के बीच Delhi के Connaught Place पहुंचे विदेशी सैलानी

भारत की मेजबानी में राष्ट्रीय राजधानी में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन के बीच कनॉट प्लेस (सीपी) में विदेशी आगंतुकों की संख्या बढ़ गई है। व्यापारियों ने शनिवार को बताया कि विदेशी प्रतिनिधि और उनके परिवार दिल्ली के इस प्रमुख इलाके में स्थित पारंपरिक दुकानों और रेस्तरां का रुख कर रहे हैं। कनॉट प्लेस के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) ने कहा, “आज कई विदेशी प्रतिनिधिमंडल के परिजन कनॉट प्लेस आ रहे हैं।” एनडीटीए के एक पदाधिकारी ने बताया कि कनॉट प्लेस में ज्यादातर चीनी, मिस्र और अफ्रीकी मूल के विदेशी सैलानी देखे गए।

इनमें से कई लोगों ने तिब्बती बाजार घूमने के अलावा, पारंपरिक भारतीय कपड़े और हस्तशिल्प बेचने वाली दुकानों का भी रुख किया। उन्होंने कहा, ‘‘वे दिल्ली का पारंपरिक रूप देखना चाहते हैं। कई विदेशी पर्यटक भारतीय पारंपरिक कपड़े बेचने वाली दुकानों और तिब्बती बाजार भी जा रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि सैलानी कनॉट प्लेस और उसके आस-पास के पारंपरिक रेस्तरां और शानदार खानपान वाली जगहों पर भी जा रहे हैं।

एसोसिएशन के मुताबिक, “कुछ रेस्तरां ने अपने मेन्यू में मोटे अनाज (मिलेट) से बने पकवान शामिल किये हैं, जिससे विदेशी मेहमानों को आधुनिक तरीके से तैयार भारतीय सामग्री का स्वाद चखने का मौका मिलता है।” ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की वजह से कनॉट प्लेस का माहौल भी बदल गया है; यहां ब्रिक्स से जुड़े बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं, इलाके में कोई फेरीवाला नहीं है और बाजार में सजावटी लाइट भी बढ़ाई गई है। एनडीटीए के पदाधिकारी ने बताया कि आम दिनों की तुलना में शनिवार को विदेशी पर्यटकों की संख्या ज्यादा थी। उन्होंने कहा कि वैसे तो कनॉट प्लेस में कुछ विदेशी पर्यटक आम तौर पर दिख ही जाते हैं, लेकिन शनिवार को कई दुकानों और महंगे रेस्तरां में भी काफी विदेशी पर्यटक देखे गए।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सप्ताहांत पर इतनी बड़ी संख्या में विदेशी मेहमानों के आने की उम्मीद नहीं थी, खासकर तब जब प्रतिनिधियों और दूसरे खास लोगों की आवाजाही के कारण पाबंदियां लगी हुई थीं। अतिविशिष्ट लोगों और विदेशी मेहमानों की आवाजाही के लिए अधिकारियों द्वारा यातायात पर रोक और मार्ग परिवर्तन लागू किए जाने के बावजूद, शिखर सम्मेलन के दौरान कनॉट प्लेस खुला रहा।

Continue reading on the app

वोटिंग के बाद शुरू हुई प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, जयपुर में BJP ने बुलाए उम्मीदवार; अलवर में निर्दलीय प्रत्याशी को लेकर हंगामा

वोटिंग के बाद शुरू हुई प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी, जयपुर में BJP ने बुलाए उम्मीदवार; अलवर में निर्दलीय प्रत्याशी को लेकर हंगामा

Continue reading on the app

  Sports

AUS vs ZIM: फिर खुली ट्रेविस हेड की पोल! लगातार छठी पारी में उखड़े स्टंप्स

ZIM vs AUS 1st ODI: जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस ने बोल्ड आउट किया. Tue, 15 Sep 2026 16:36:57 +0530

  Videos
See all

Nandigram By-Election: BJP ने Suvendu Adhikari के पूर्व PA Chandranath Rath की मां को दिया टिकट | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T11:16:04+00:00

गणेशोत्सव के चंदे पर भिड़े दो पक्ष, लाठी से युवक पर हमला CCTV में कैद | #Vadodara #GaneshChaturthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T11:13:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers