Responsive Scrollable Menu

Jharkhand News: अब थाने जाने की जरूरत नहीं? Jamshedpur Police का ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट लॉन्च; अब घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं

Jharkhand News: झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अब लोगों को बार-बार थाने जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. जमशेदपुर पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए ‘जोहार पुलिस’ व्हॉट्सऐप चैटबॉट शुरू किया है. एसएसपी एतेश्राम वकारीब ने इसकी शुरुआत की. लोग 9471167577 नंबर पर WhatsApp के जरिए सिर्फ ‘Hi’ भेजकर पुलिस से जुड़ी कई सेवाओं और जरूरी जानकारियों का लाभ उठा सकेंगे.

घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं

इस चैटबॉट के जरिए खोए या चोरी हुए मोबाइल, साइबर अपराध, ट्रैफिक और चालान, पासपोर्ट वेरिफिकेशन और चरित्र प्रमाण पत्र से जुड़ी जानकारी मिल सकेगी. पुलिस वेरिफिकेशन और आवेदन का स्टेटस भी चेक किया जा सकेगा. महिलाओं की सुरक्षा, छेड़खानी और वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी शिकायतें भी दर्ज की जा सकेंगी. इसके अलावा लोग पुलिस को सुझाव और फीडबैक भी दे सकेंगे. चैट बॉक्स में शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित थाना या ट्रैफिक पुलिस को मामला भेजा जाएगा. जरूरत पड़ने पर ही शिकायतकर्ता को थाने बुलाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- सरकार की तैयारी, झारखंड में आएगा 1 लाख करोड़ का निवेश! नई नीति से 25 हजार से ज्यादा रोजगार होंगे पैदा

Continue reading on the app

'ग्‍लोबल साउथ के देशों में निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए', PM मोदी ने ब्रिक्‍स देशों का रोडमैप तैयार किया

दिल्‍ली के भारत मंडपम में ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन के दौरान पीएम मोदी ने BRICS की कार्यशैली में बड़े बदलाव की नीव रख दी है. इस पर बाकी देशों ने भी सहमति जताई है. ब्रिक्‍स देशों ने ग्‍लोबल स्‍तर पर सभी देशों के समान प्रतिबद्धता और डिसीजन मेकिंग में अहम भागीदारी पर जोर दिया. 

ब्रिक्‍स देशों का रोडमैप को रखते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ग्‍लोबल साउथ के देशों में निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए. अभी ग्‍लोबल पावर एक पिरामिड की तरह काम कर रहा है. यहां पर ऊपरी भाग वाले ही कुछ देश दुनिया पर फैसला ले रहे हैं. वहीं बाकी देश इसे भुगत रहे हैं. ब्रिक्‍स देशों ने जंग और टकराव को लेकर चिंता व्यक्त की है. इसके साथ ही BRICS ने वैश्विक मामलों पर इस तरह के तरीकों को अपनाने को कहा, जिसमें सभी देशों को समान अधिकार मिलना जरूरी है. वे ग्‍लोबल डिसीजन मेकिंग में अहम भूमिका को निभा सकें. इसेक साथ उनके हितों का सम्‍मान जरूरी है. 

Continue reading on the app

  Sports

जर्सी विवाद सहित 8 आरोप, हॉकी इंडिया ने महानिदेशक को कारण बताओ नोटिस भेजा, अधिकार भी छीने

Hockey India’s director general RK Srivastava stripped of his powers: हॉकी इंडिया ने अपने महानिदेशक (डीजी) कमांडर आर के श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके सभी अधिकार तत्काल प्रभाव से छीन लिए हैं. अध्यक्ष दिलीप टिर्की की ओर से भेजे गए इस नोटिस में श्रीवास्तव पर अध्यक्ष या कार्यकारी समिति की मंजूरी के बिना राष्ट्रीय टीम की पारंपरिक नीली जर्सी का रंग नारंगी करने और स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बेल्जियम व नीदरलैंड की विश्व कप यात्रा करने सहित कुल आठ गंभीर आरोप लगाए गए हैं. श्रीवास्तव को 4 सप्ताह में जवाब देने का निर्देश मिला है. Sat, 12 Sep 2026 23:37:48 +0530

  Videos
See all

ईरानी राष्ट्रपति पेज़ेशकियन को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित | #viral #viralvideo #shortvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T20:40:09+00:00

8th Pay Commission News: 26 महीने में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? | Employee | Salary | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T20:30:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers