Responsive Scrollable Menu

UP News: बच्चों के भविष्य को लेकर पहले की सरकारों पर बरसे CM योगी | BJP | CM Yogi | Politics

UP News: बच्चों के भविष्य को लेकर पहले की सरकारों पर बरसे CM योगी | BJP | CM Yogi | Politics #upnews #cmyogi #uppolitics #bjp बच्चों के भविष्य को लेकर पहले की सरकारों पर सीएम योगी ने निशाना साधा news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP                https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/                       https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur the movie, shoorveer song controversy

Continue reading on the app

Saudi Arabia की मुख्य तेल पाइपलाइन पर Drone Attack, इराक ने शुरू की जांच

ईरान समर्थित मिलिशिया ने इराक में सऊदी अरब की प्रमुख पाइपलाइन पर कथित तौर पर हमला करके उसे बंद कर दिया, जिसके बाद इराकी सरकार शनिवार को स्थिति को संभालने की कोशिश में जुटी रही। इराक सरकार ने इराकी क्षेत्र में यह हमला होने की पुष्टि करते हुए जांच का वादा किया और एक सैन्य कमांडर को हटा दिया। इराक पर इस बात का दबाव बढ़ रहा है कि वह स्थानीय मिलिशिया को क्षेत्र में ईरान समर्थित अन्य समूहों की मदद करने से रोके।

यह दबाव खासतौर पर तब बढ़ गया है, जब ईरान समर्थित हूती विद्रोही यमन के पश्चिमी तट पर आगे बढ़ रहे हैं। इससे सऊदी समर्थित गठबंधन को बड़ा झटका लगा है और क्षेत्र में युद्ध बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इराक सरकार ने गैर-सरकारी समूहों के लिए हथियार छोड़ने की समयसीमा 30 सितंबर तय की है, लेकिन कई शक्तिशाली मिलिशिया समूहों ने कहा है कि वे इसका पालन नहीं करेंगे।

हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार को बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में एक द्वीप पर कब्जा कर लिया। यह एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जहां से दुनिया का करीब 12 प्रतिशत व्यापार होता है। इस जलडमरूमध्य पर हूतियों का नियंत्रण होने से वैश्विक तेल कीमतें बढ़ सकती हैं।

छह महीने से जारी ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण पहले से ही तेल की कीमतें बढ़ी हुई हैं। ईरान युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन बाधित होने के बाद से यह मार्ग सऊदी तेल के लिए महत्वपूर्ण व्यापारिक रास्ता बन गया था। इराकी अधिकारियों ने पता लगाया है कि सऊदी पाइपलाइन को निशाना बनाने वाले हमले ईरान सीमा से लगे देश के मैसान प्रांत के एक स्थान से किए गए थे।

सरकार ने शनिवार सुबह एक बयान में यह जानकारी दी। शनिवार के बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने प्रांत के संचालन कमान के खिलाफ जांच का आदेश दिया और उसके कमांडर को हटा दिया। सऊदी अरब ने शुक्रवार को देश के अंदर से गुजरने वाली प्रमुख तेल पाइपलाइन को बंद कर दिया था।

उसने कहा था कि ड्रोन हमले के बाद यह सावधानी के तौर पर उठाया गया कदम है। सऊदी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में हमले के लिए इराक से आए कई ड्रोन को जिम्मेदार ठहराया, लेकिन कहा कि सऊदी अरब जवाबी कार्रवाई नहीं करेगा, ताकि इराक सरकार को जरूरी कदम उठाने का मौका दिया जा सके। जांच के तहत इराक ने ईरान के साथ लगी दो प्रमुख सीमा चौकियां बंद कर दीं।

ईरान की सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि अगली सूचना तक यात्री और व्यावसायिक यातायात रोक दिया गया है। इस बीच यमन में फिर से गृहयुद्ध भड़कने की आशंका पैदा हो गई है। यमन में 2022 से काफी हद तक गृहयुद्ध रुका हुआ है।

सबसे गरीब अरब देश यमन में करीब चार करोड़ लोगों का भविष्य दांव पर है। यमन में 2014 में शुरू हुए गृहयुद्ध में 1.5 लाख लोग मारे गए और कई अन्य लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए। संयुक्त राष्ट्र की प्रवासन एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले एक सप्ताह में लड़ाई बढ़ने के कारण 46,000 से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर भाग चुके हैं।

हूती विद्रोही 2014 से यमन सरकार के साथ युद्ध कर रहे हैं। उस समय विद्रोहियों ने उत्तरी और मध्य यमन के बड़े हिस्से तथा राजधानी सना पर कब्जा कर लिया था। इसके अगले साल सऊदी अरब ने सरकार के समर्थन में इस युद्ध में प्रवेश किया था।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें, अकेले पलट सकते हैं मैच का रुख

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को लेकर फैंस का रोमांच चरम पर है. दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जाने वाले ये मुकाबले केवल दो टीमों की भिड़ंत भर नहीं हैं, बल्कि आगामी एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी बेहद अहम माने जा रहे हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम जहां अपनी घरेलू परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाकर दबदबा कायम रखना चाहेगी, वहीं इब्राहिम जादरान की कप्तानी वाली अफगान टीम किसी भी उलटफेर के लिए पूरी तरह मुस्तैद दिख रही है. उन 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं जो अकेले अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं. Sat, 12 Sep 2026 22:48:08 +0530

  Videos
See all

Final Cut: India-China में क्या डील हुई ? | BRICS Summit 2026 | PM Modi Meets Xi Jinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:08:26+00:00

BRICS SUMMIT 2026 : Xi Jinping और ट्रंप की सिक्योरिटी कर क्या बोले GD Bakshi ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T18:07:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers